आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और भोजन माताओं ने रैली निकालकर किया प्रदर्शन–

by | Feb 13, 2026 | आंदोलन, चमोली | 0 comments

मानदेय बढ़ाने और नए श्रम कानून वापस लेने की उठाई मांग–

गोपेश्वर, 13 फरवरी 2026: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और भोजन माताओं ने विभिन्न मांगों को लेकर गोपेश्वर में रैली निकालते हुए प्रदर्शन किया। उन्होंने जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर मानदेय बढ़ाने सहित अन्य मांगे रखी।

बृहस्पतिवार को आंगनबाड़ीकार्यकत्री/सेविका कर्मचारी यूनियन उत्तराखंड की चमोली शाखा की ओर से गोपेश्वर में रैली का आयोजन किया गया। पोस्ट ऑफिस के बाहर एकत्रित आंबनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बस स्टेशन होते हुए कलेक्ट्रेट परिसर तक नारेबाजी करते हुए रैली निकाली।

उन्होंने अपनी पांच सूत्रीय मांगों का ज्ञापन राष्ट्रपति को प्रेषित किया। इसमें उन्होंने मजदूर विरोधी चार श्रम कानूनों को वापस लेने, केंद्र सरकार की ओर से बाल विकास के बजट में की जा रही कटौती को वापस लेने, सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सरकारी कर्मचारी घोषित करने और तब तक न्यूनतम 26 हजार रुपये मानदेय देने, सेवानिवृत्त होने पर फंड, ग्रेच्युटी सहित पेंशन की सुविधा देने,

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से सिर्फ विभागीय कार्य करवाने, अतिरिक्त कार्य करने पर अतिरिक्त धनराशि देने की मांग उठाई। इस दौरान यूनियन की जिलाध्यक्ष भारती राणा, ब्लॉक अध्यक्ष अनीता सती, ब्लॉक सचिव ऊषा देवी सहित अन्य आंबनबाड़ी कार्यकर्ता शामिल रहे।

Latest News

चमोली: बदरीनाथ के अराइवल प्लाजा में मूल निवासियों आवंटित हो 22 दुकानें–

प्रशासन ने मास्टर प्लान से प्रभावित 122 दुकानदारों को 15 साल पुराने साक्ष्य पर स्थायी आवंटन का...

आस्था: निजमुला घाटी के गौणा में पहुंची बंड की मां नंदा की डोली, रामणी में मेला शुरू–

रामणी में आज होगा बंड और दशोली की डोली का मिलन, तीन दिवसीय नंदा मेले का भी हुआ शुभारंभ-- पीपलकोटी...

चमोली: 29 सितंबर को होंगे गोपेश्वर महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव, एनएसयूआई ने झोंकी ताकत–

एनएसयूआई ने छात्र हितों के मुद्दों को लेकर झोंकी ताकत, संभावित प्रत्याशियों ने शुरू किया प्रचार...

चमोली: 63,347 एसआईआर नोटिसों का निस्तारण, अब अंतिम मतदाता सूची की तैयारी–

दावे-आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि 28 सितंबर, तीन अक्तूबर को प्रकाशित होगी अंतिम सूची...

बदरीनाथ विधानसभा: चुनावी रण के लिए फिर गांवों की ओर भंडारी, बढ़ाई सियासी सक्रियता–

गांव-गांव पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद, समस्याएं सुनकर निराकरण का दे रहे भरोसा; बदरीनाथ विधानसभा...

चमोली: गोपेश्वर में देवभूमि खेल चेतना यात्रा का हुआ आयोजन, उमड़ा उत्साह–

गोपीनाथ मंदिर से शुरू हुई यात्रा खेल स्टेडियम पहुंची, विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग...

चमोली: गंगोलगांव के नौ लोगों को जिला एवं सत्र न्यायालय ने दी राहत, सभी दोषमुक्त–

वर्ष 2022 में विधानसभा सामान्य निर्वाचन के दौरान गंगोलगांव क्षेत्र में हुई कथित घटना के संबंध में...

आस्था: टेड़ा-खंसाल की आराध्य देवी माता इंद्रामति देवी की डोली ने गोपेश्वर में दिए दर्शन–

भक्तों ने किए इंद्रामति माता की डोली के दर्शन, जगह-जगह हुआ मात की डोली का फूल-मालाओं से स्वागत...

चमाेली: नंदानगर के रामणी गांव में युवक-युवती फंदे पर लटके मिले–

रामलीला मंच के पीछे रेलिंग से लटके मिले शव, गांव में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी-- गोपेश्वर, 08...
error: Content is protected !!