चमोली: विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सड़क से लेकर कलेक्ट्रेट परिसर तक किया जुलूस-प्रदर्शन–

by | Feb 16, 2026 | आंदोलन, चमोली | 0 comments

वेतन वृद्धि, नंदा गौरा योजना का लाभ, बायोमैट्रिक मशीन से रखा जाए दूर सहित कई मांगें उठाई–

गोपेश्वर, 16 फरवरी 2026: चमोली जनपद की आंगनबाड़ीकार्यकत्रियों ने अपनी वि​भिन्न मांगों को लेकर सोमवार को गोपेश्वर जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। इस आंदोलन में जनपदभर से आंगनबाड़ीकार्यकत्रियां पहुंची हुई थी। कार्यत्रियों ने वेतन वृद्धि, नंदा गौरा योजना का लाभ दिए जाने सहित अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री और महिला सशक्तिकरण व बाल विकास मंत्री रेखा आर्य को ज्ञापन भी भेजा।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संगठन की जिलाध्यक्ष कश्मीरा देवी ने कहा कि मांगों को लकरकार्यकत्रियों में आक्रोश है। कई बार मांगें शासन-प्रशासन के सम्मुख रखने के बाद भी कार्रवाई नहीं की जा रही है। कार्यकर्ताओं के मानदेय में राज्य सरकार की ओर से 140 रुपये और केंद्र की ओर से 150 रुपये प्रतिनिधि वेतन वृद्धि की जाए। कहा गया कि वे लंबे समय से अपनी मांगो को लेकर आंदोलन कर रहे हैं, मगर इस ओर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। कहा गया कि यदि शीघ्र मांगों पर कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन तेज कर लिया जाएगा।

इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष उमा देवी, ब्लॉक अध्यक्ष सरोजनी, मीरा, दशमी देवी, शोभा, इंद्रा, आशा थपलियाल, सरिता, कस्तूरा देवी, अनीता देवी, सरोजनी, विमला गैरोला, बीना कनवासी के साथ ही कई कार्यत्रियां मौजूद रहे।

इंसेट-

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की प्रमुख मांगें-

– आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में राज्य व केंद्र सरकार की ओर से वृद्धि की जाए।

– आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बॉयोमेट्रिक मशीन से न जोड़ा जाए।

– सुपरवाइजर के पदों पर प्रतिवर्ष वरिष्ठता के आधार पर विज्ञप्ति जारी की जाए।

– कार्यकर्ता को सेवानिवृत्ति होने पर एक लाख रुपये की धनराशि एकमुश्त देने व सेवानिवृत्ति की आयु 60 से बढ़ाकर 62 वर्ष की जाए।

– आंगनबाड़ी भवनों का किराया बढ़ाया जाए और किराया बढ़ाया जाए।

– नंदा गौरा योजना का लाभ आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी दिया जाए।

Latest News

चमोली: सुबोध प्रेम विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गोपेश्वर का दो दिवसीय वार्षिकोत्सव समारोह शुरू–

छोलिया नृत्य और लोकगीतों की रही धूम, छात्र-छात्राओं ने दी पहाड़ी नृत्य की शानदार प्रस्तुति...

चमोली: जिलाधिकारी ने गैस एजेंसियों का औचक निरीक्षण कर घरेलु गैस उपलब्धता का लिया जायजा–

गैस वितरण प्रणाली को और अधिक सुव्यवस्थित बनाने हेतु आपूर्ति विभाग को रोस्टर प्रणाली को व्यवस्थित...

चिपको महोत्सव: अपर आयुक्त रहे स्वर्गीय हरक सिंह समेत छह लोगों को मिला गौरा देवी सम्मान–

रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ चिपको महोत्सव संपन्न, पुरस्कार वितरित हुए-- जोशीमठ, 27 मार्च...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की ​शिष्टाचार भेंट–

उत्तराखंड के विकास के लिए केंद्र सरकर द्वारा दिए जा रहे सहयोग व मार्गदर्शन के लिए जताया आभार...

हादसा: तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलटी, एक सवार की मौत, आठ घायल–

चालक, परिचालक को भी लगी चोटें, कुमाऊं मोटर्स ओनर्स यूनियन की है बस, पुलिस व एसडीआरएफ की टीमों ने...

चमोली: कनोल गांव में इंटरमीडिएट विद्यालय खुलने के आसार बढ़े–

​शिक्षा निदेशालय में उच्च अ​धिकारियों से मिला गांव का प्रतिनि​धि मंडल, विद्यालय उच्चीकरण के...

चमोली: जन-जन की सरकार, चार साल बेमिसाल कार्यक्रम के तहत हुए वि​भिन्न कार्यक्रम–

पिछले तीन दिनों से आयोजित हो रहे कार्यक्रम, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने जमाया रंग-- “जन-जन की सरकार, 4...

चमोली: पत्थर से फोड़ा भाई का सिर, अदालत ने दोषी पाते हुए एक साल की सजा सुनाई–

न्यायिक मजिस्ट्रेट सिविल जज (जूनियर डिविजन) थराली देवांश राठौर की अदालत ने सुनाया फैसला, पढ़ें पूरा...

चमाेली: पोखरी में पेयजल संकट पर फूटा गुस्सा, व्यापारियों ने किया प्रदर्शन–

लोगों ने कहा पानी आपूर्ति बा​धित होने से रोजमर्रा के कार्यों पर भी पड़ रहा प्रभाव, शीघ्र जलापूर्ति...
error: Content is protected !!