चमोली: ज्योतिर्मठ के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में मेधावियों को किया सम्मानित–

by | Feb 22, 2026 | चमोली, शिक्षा | 0 comments

सम्मान समारोह हुआ आयोजित, बड़ी संख्या में अ​भिभावक और छात्र-छात्राएं रहे मौजूद–

ज्योतिर्मठ, 22 फरवरी 2026: नगर में संचालित हो रहे सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में मेधावी छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्द्धन किया गया।

इस दौरान छात्र-छात्राओं को लगन और मेहनत कर लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित किया गया। समारोह का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं वंदना के साथ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के उपाध्यक्ष ऋ​षि प्रसाद सती, गुरुद्वारे के वरिष्ठ प्रबंधक सरदार सेवा सिह के साथ ही गणमान्य लोगों ने दीप प्रज्वलित किया।

इस अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बोर्ड परीक्षार्थियों को प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मान प्राप्त कर विद्यार्थियों के चेहरे गर्व एवं आत्मविश्वास से खिल उठे।

कार्यक्रम के दौरान रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, योग प्रदर्शन तथा अंग्रेज़ी नाटक (इंग्लिश ड्रामा) ने सभी उपस्थित जनों का मन मोह लिया। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की अतिथियों एवं अभिभावकों ने भूरि-भूरि प्रशंसा की।

मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि मेहनत, लगन, अनुशासन और संस्कार ही सफलता की सच्ची कुंजी हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

कार्यक्रम का सफल मंच संचालन प्रकाश पंवार द्वारा किया गया। कार्यक्रम का समापन वंदे मातरम् गीत के साथ किया गया। अंत में विद्यालय परिवार द्वारा सभी सम्मानित विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

Latest News

पीपलकोटी से भीमतला तक यूकेडी का जनसंपर्क अभियान, जनता से मिला समर्थन का भरोसा–

पूर्व कुलपति डॉ. उदय सिंह रावत ने किया जन संपर्क तेज, सैनिक प्रकोष्ठ के लोगों के साथ गांव-गांव...

धर्म और आस्था को ठेस पहुंचाने वाला कोई कृत्य स्वीकार नहीं: मुख्यमंत्री धामी–

चारधाम और हेमकुंड साहिब यात्रा में श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता, अफवाह फैलाने वालों पर...

चमोली: 200 मुर्गियों से बदली तकदीर, सल्ला-रेतोली गांव की सुमन बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल–

रीप परियोजना के सहयोग से खड़ा किया सफल उद्यम, 200 मुर्गियों से हर माह 18 हजार रुपये तक की आय...

रुद्रप्रयाग: नगरासू के दमदमा साहिब गुरुद्वारे से उतरे निहंग, चार दिन बाद खत्म हुआ गतिरोध–

रुद्रप्रयाग:नगरासू के दमदमा साहिब गुरुद्वारे से उतरे निहंग, चार दिन बाद खत्म हुआ गतिरोध-- पंजाब से...

घूनी, रामणी और पडेरगांव के ग्रामीण हुए एकजुट, अब आमरण अनशन की तैयारी–

तहसील प्रशासन को सौंपा अल्टीमेटम, कहा 30 जून तक नहीं मानी मांग तो एक जुलाई से शुरू कर देंगे अनशन...

तैयारी: चमोली की तीनों विधानसभा सीटों पर पूरे दमखम से चुनाव लड़ेगा उक्रांद–

संगठन मजबूती और चुनावी रणनीति पर हुई चर्चा, प्रत्याशियों के नामों का पैनल केंद्रीय कार्यकारिणी को...

“स्वस्थ आयु के लिए योग” थीम के साथ चमोली में उत्साहपूर्वक मनाया गया 12वांअंतर्राष्ट्रीय योग दिवस–

गोपेश्वर पुलिस ग्राउंड में हजारों लोगों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, 83 वर्षीय पूर्व सैनिक को किया...

चमोली: चारधाम यात्रा में दवा आपूर्ति रहेगी सुचारु, औष​धि निरीक्षण हार्दिक भट्ट ने दिए मेडिकल स्टोरों को सख्त निर्देश–

यात्रियों के लिए 24 घंटे जीवनरक्षक दवाएं उपलब्ध रखने, नार्कोटिक्स दवाओं की बिक्री पर निगरानी बढ़ाने...

चमोली: गैर टंगसा में ‘हमरु मुल्क, हमरु क्षेत्र ट्रस्ट’ का शुभारंभ, शिक्षा से लेकर पर्यावरण संरक्षण तक करेंगे कार्य–

ट्रस्ट समिति का हुआ गठन, दर्शन सिंह बर्त्वाल को दी गई अध्यक्ष की जिम्मेदारी, निर्धन, मेधावी छात्रों...
error: Content is protected !!