चमोली: बस में बैठकर बदरीनाथ हाईवे के निरीक्षण पर निकले चमोली के डीएम और एसपी–

by | Feb 24, 2026 | चमोली, प्रशासन | 0 comments

बदरीनाथ हाईवे पर कमेड़ा से बदरीनाथ धाम तक लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश–

गोपेश्वर, 24 फरवरी 2026: चारधाम यात्रा 2026 की तैयारियों को लेकर मंगलवार को जिलाधिकारी गौरव कुमार और पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने बस में सवार होकर कमेड़ा से बदरीनाथ धाम तक हाईवे का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बदरीनाथ हाईवे के साथ ही यात्रा मार्गों पर पेयजल, शौचालय, पंजीकरण, स्वास्थ्य, पार्किंग, स्ट्रीट लाइट आदि व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने सभी संबंधित विभाग के अधिकारियों को यात्रा से पूर्व सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंध करने के निर्देश दिए।

चमोली जनपद में स्थित श्री बदरीनाथ धाम की यात्रा इस वर्ष 23 अप्रैल 2026 से शुरु होगी। जिसे लेकर चमोली जिला प्रशासन की ओर से तीर्थयात्री सुविधाओं को जुटाने का कार्य युद्ध स्तर पर शुरु कर दिया गया है। जिसके तहत मंगलवार को जिलाधिकारी गौरव कुमार और पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने जनपद में पड़ने वाले बदरीनाथ हाईवे के 160 किलोमीटर हिस्से का कमेड़ा से बदरीनाथ धाम तक स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने एनएचआईडीसीएल के अधिकारियों को यात्रा मार्ग के खतरनाक स्थानों पर फ्ल्ड लाइट लगवानेष् भूस्खलन क्षेत्रों से पूर्व साइन बोर्ड स्थापित करने और हाईवे पर सुरक्षा को लेकर सभी इंतजाम पूर्ण करने के निर्देश दिए। स्थलीय निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने हाईवे संचालित निर्माण कार्यों का जायजा लेते हुए अधिग्रहित भूमि पर अतिक्रमण की स्थिति की जानकारी लेते हुए आवश्यक कार्रवाई करने की बात कही। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को हाईवे पर पड़े मलवे का भी शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने हाईवे के संवेदनशील क्षेत्रों का चिन्हीकरण कर शीघ्र सुधारीकरण और सुरक्षा कार्य करवाने के भी आदेश दिए।

जिलाधिकारी ने यात्रा मार्ग पर पेयजल व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए जल संस्थान और पेयजल निगम के अधिकारियों को हैंडपंप के साथ ही यात्रा मार्ग पर स्थापित वाटर एटीएम की सफाई करते हुए यात्रा से पूर्व सभी संचालन शुरु करने के आदेश दिए। जिलाधिकारी ने यात्रा पड़ावों के साथ ही हाईवे पर बने शौचालयों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने नगर पालिका, नगर पंचायत, जिला पंचायत और सुलभ इंटरनेशनल के अधिकारियों को कार्य में तेजी लाते हुए सभी शौचालयों में पानी व अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया। स्वास्थ्य विभाग को यात्रा मार्ग पर जांच केंद्र स्थापित करने के साथ ही सभी चिकित्सालयों की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करते हुए दवाइयों का भंडार यात्रा शुरू होने से पूर्व करने और सभी चिकित्सालयों और स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सक व अन्य मेडिकल स्टाफ की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश मुख्य चिकित्साधिकारी को दिए।

इस मौके पर उप जिलाधिकारी कर्णप्रयाग सोहन सिंह रांगड, संबंधित एसडीएम, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. अभिषेक गुप्ता, परियोजना प्रबंधक एनएचआईडीसीएल अंकित राणा, जिला पर्यटन अधिकारी अरविंद गौड़, आपदा प्रबंधन अधिकारी एनके जोशी, जिला पूर्ति अधिकारी अंकित पांडेय एनएचआई,बीआर ओ के अधिकारी, सहित सभी विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

Latest News

आस्था: पूर्व उपराष्ट्रपति की पत्नी ने किए मां यमुना के दर्शन–

रिमझिम बारिश के बीच पहुंचीं यमुनोत्री धाम, विधिवत पूजा-अर्चना कर देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि की...

चमोली: सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित हुई विकसित भारत संकल्प सभा–

सेवा संकल्प अभियान के तहत गोपेश्वर में भव्य आयोजन, विकसित भारत के निर्माण का लिया संकल्प-- गोपेश्वर।...

जय बदरीविशाल:श्राद्धपक्ष में 60 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने कराया पिंडदान–

ब्रह्मकपाल में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, एक लाख तक पहुंच सकता है आंकड़ा-- बदरीनाथ। श्राद्धपक्ष...

चमोली: मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और सुधार का एक और मौका–

08 से 10 अक्टूबर तक लगेंगे विशेष कैंप और 12 से 20 अक्टूबर तक होगा घर-घर सत्यापन-- गोपेश्वर। भारत...

स्वरोजगार:आरसेटी में ब्यूटीशियन प्रशिक्षण पूरा, 31 युवतियां बनीं आत्मनिर्भर–

35 दिवसीय जूनियर ब्यूटी प्रै​क्टिशनरप्र​शिक्षण का हुआ समापन-- रुद्रप्रयाग। एसबीआई आरसेटी रुद्रप्रयाग...

अदालत से: घरेलू हिंसा मामले में पति को पत्नी के भरण-पोषण के लिए 12 हजार देने के आदेश–

न्यायिक मजिस्ट्रेट ने मानसिक व भावनात्मक प्रताड़ना के एवज में 20 हजार रुपये देने के भी दिए आदेश...

चमोली: मलारी में सेवा संकल्प शिविर, 268 ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ–

34 शिकायतों में 14 का मौके पर निस्तारण, 57 ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ-- गोपेश्वर। ‘सेवा संकल्प...

चमोली: गैरसैंण विधानसभा सत्र की तैयारियां समयबद्ध पूरी करने के निर्देश–

डीएम ने अधिकारियों को दिए व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश-- गोपेश्वर। आगामी प्रस्तावित...

चमोली: अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वरिष्ठजनों का सम्मान, स्वास्थ्य परीक्षण एवं सहायक उपकरण वितरित–

वृद्धजनों के सम्मान में आयोजित हुआ शिविर, 30 वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण-- गोपेश्वर, 01...
error: Content is protected !!