चमोली: डिजिटल क्रॉप सर्वे स्थानीय युवाओं से कराने की उठाई मांग–

by | Feb 24, 2026 | आंदोलन, चमोली | 0 comments

समन्वय समिति ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन, कहा विभागीय कर्मी सिर्फ देख रेख करें–

गोपेश्वर, 24 फरवरी 2026: डिजिटल क्रॉप सर्वे और फार्मर रजिस्ट्री का कार्य स्थानीय युवाओं से कराने की मांग को लेकर कृषि, उद्यान व राजस्व विभाग के कर्मियों ने स्थानीय लोगों से करवाने की मांग की है। उन्होंने मंगलवार को इस संंबंध में मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर कहा है कि इस व्यवस्था ने उन्हें मानसिक, शारीरिक और प्रशासनिक दबाव में डाल दिया है।

एग्रीस्टेक योजना के तहत डिजिटल क्रॉप सर्वे और फार्मर रजिस्ट्री का काम चल रहा है। कृषि, उद्यान और राजस्व विभाग के कर्मियों को यह दायित्व दिया गया है। तीनों विभागों के फील्ड कर्मियों ने समन्वय समिति बनायी है। समिति के चमोली जिले के पदाधिकारियों ने मंगलवार को जिलाधिकारी के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजा है। उनका कहना है कि इस काम को करने में कई तरह की व्यवहारिक दिक्कतें आ रही हैं। दुर्गम क्षेत्र में सर्वे के लिए अकेले जाना पड़ता है। नेटवर्क की समस्या रहती है, तकनीकी स्टाफ नहीं है, संसाधनों का अभाव है। अधिकांश कर्मियों के पास अपने विभाग में अतिरिक्त कार्यभार है, ऐसे में उन्हें वित्तीय वर्ष के अंतिम माह में दोहरी जिम्मेदारी से जूझना पड़ रहा है। इसके अलावा कई अन्य समस्याए हैं।

उनकी मांग है कि डिजिटल क्रॉप सर्वे के लिए स्थानीय युवाओं को तैयार किया जाए, विभागीय कार्मिक सिर्फ पर्यवेक्षण और अनुश्रवण का कार्य करें। साथ ही फार्मर रजिस्ट्री सीएससी सेंटरों से करवाई जाए। मध्य प्रदेश, हिमाचल व छत्तीसगढ़ में इसके लिए अलग-अलग तरह के मॉडलों से काम करवाया जा रह है।

उन्होंने कहा कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता है तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। ज्ञापन भेजने वालों में जिला स्तरीय समन्वय समिति के मुख्य संयोजक राजकिशोर चंद्रवाल, संयोजक हितेश डिमरी, देवेंद्र सिंह बर्त्वाल, सह संयोजक कुलदीप सजवाण, कुलदीप शाह, दीपक थपलियाल आदि मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: मानव उत्थान सेवा समिति ने केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर परिसर में रोपे फलदार व देवदार के पौधे–

वि​धिक सेवा प्रा​धिकरण का भी रहा सहयोग, सिविल जज और समिति की सदस्यत महात्मा भगवती बाई जी रहीं...

चमोली में पीआईबी की ‘वार्तालाप’ कार्यशाला, योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर–

स्थानीय मीडिया को सरकार और जनता के बीच महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए तथ्यपरक एवं सकारात्मक पत्रकारिता का...

चमोली: बंड विकास संगठन ने उठाई टीएचडीसी टनल हादसे में उचित मुआवजे की मांग–

कहा, मृतक और घायल श्रमिकों के परिवारों को पर्याप्त सहायता देने के लिए प्रशासन करे हस्तक्षेप...

प्राणमति गांव के ग्रामीणों ने दी चेतावनी, सड़क के लिए करेंगे चुनाव बहिष्कार–

जिला​धिकारी को सौंपा जनप्रतिनि​धियों ने अल्टीमेटम, जताई नाराजगी, कहा, आज भी सात किलोमीटर की लंबी...

उत्तराखंड: रक्षाबंधन पर महिलाओं को सीएम धामी का तोहफा, दो दिन मुफ्त सफर–

28 और 29 अगस्त को रोडवेज बसों में प्रदेश के भीतर नहीं देना होगा किराया, शासन ने जारी किए आदेश...

उत्तराखंड: विकास और संरक्षण साथ-साथ चल सकते हैं: सीपी राधाकृष्णन–

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आईजीएनएफए में आईएफएस के अ​धिकारियों को किया संबो​धित-- देहरादून, 19...

चमोली: स्वरोजगार से आत्मनिर्भरता की राह आसान बनाने को बैंकों को दिए निर्देश–

सरकारी ऋण योजनाओं में तेजी लाएं बैंक, लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करें-- गोपेश्वर, 19 अगस्त...

चमोली: आवारा कुत्तों के आतंक से 10 स्कूलों में 23 अगस्त तक अवकाश–

नारायणबगड़ और नलगांव क्षेत्र के विद्यालयों में 20 से 23 अगस्त तक छुट्टी, ऑनलाइन पढ़ाई के निर्देश...

चमोली: आरक्षित वन भूमि पर गैर वानिकी कार्य मिले तो होगी कार्रवाई, एसआईटी गठित–

आरक्षित वन भूमि के गैर-वानिकी उपयोग पर होगी कड़ी कार्रवाई, जिलाधिकारी ने दिए निर्देश-- गोपेश्वर, 19...
error: Content is protected !!