हादसा: सेल्फी लेते वक्त अचानक खाई में गिरा गुप्तकाशी का छात्र, मौत–

by | Mar 2, 2026 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

गोपेश्वर के समीप अपने दोस्तों के साथ चीड़ के जंगल के बीच टीले में गए थे, अचानक खाई में जा गिरा–

गोपेश्वर, 02 मार्च 2026: नगर क्षेत्र के ​घिंघराण रोड पर रौली में आरसीएम के समीप सेल्फी से रहा एक युवक अचानक खाई में जा गिरा, जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। मूल रुप से रुद्रप्रयाग जनपद के गुप्तकाशी क्षेत्र का युवक 22 साल का सचिन राणा अपने दोस्तों के साथ यहां घूमने आया था।

​घिंघराण रोड पर रौली गांव के समीप चीड़ का घना जंगल है। यहां युवा अक्सर सैर सपाटे के लिए पहुंचते हैं। यहां गढ़वाली फिल्मों की शूटिंग भी होती है। रविवार को गुप्तकाशी क्षेत्र का सचिन राणा अपने दोस्तों के साथ यहां पहुंचा था। इसी दौरान सेल्फी लेते वक्त सचिन गहरी खाई में गिर गया। पुलिस के अनुसार रविवार को शाम को करीब साढ़े छह बजे अ​भिषेक नाम के युवक ने पुलिस को घटना की सूचना दी, जिस पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। युवक ने पुलिस को बताया कि कुछ दोस्तों के साथ वे रोली ग्वाड़ की तरफ घूमने आए थे, जहांं पर फोटो खींचते समय हमारा एक दोस्त पैर फिसलकर खाई में गिर गया। पुलिस टीम ने गहरी खाई से युवक को निकाला और 108 सेवा वाहन की मदद से​ जिला चिकित्सालय लाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घो​षित कर दिया।

Latest News

पोखरी: नौ साल बाद भी नहीं बनी थलगढ़-डाडों सड़क, ग्रामीणों में आक्रोश–

वन भूमि हस्तांतरण में देरी पर आंदोलन की चेतावनी, डीएफओ से मिले ग्रामीण, आक्रोश जताया-- गोपेश्वर, 13...

शाबास गायत्री: केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर की गायत्री बनीं चमोली की टॉपर–

सीबीएसई 12वीं परीक्षा में 97 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले का बढ़ाया मान, देखें चमोली जिले के टॉपर की...

पोखरी: नौ साल बाद भी नहीं बनी थलगढ़-डाडों सड़क, ग्रामीणों में आक्रोश–

वन भूमि हस्तांतरण में देरी पर आंदोलन की चेतावनी, डीएफओ से मिले ग्रामीण, आक्रोश जताया-- गोपेश्वर, 13...

शुभकामनाएं: मुख्यमंत्री धामी ने सीबीएसई बारहवीं की परीक्षा में सफल हुए सभी विद्यार्थियों को दी बधाई और शुभकामनाएं–

शुभकामनाएं: मुख्यमंत्री धामी ने सीबीएसई बारहवीं की परीक्षा में सफल हुए सभी विद्यार्थियों को दी बधाई...

आस्था: नए कीर्तिमान रचने को बढ़ी चारधाम यात्रा, यात्रियों की संख्या 12.60 लाख के पार–

केदारनाथ में 22 दिनों में 05 लाख 23 हजार से अधिक भक्तों ने किए दर्शन, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

चमोली: आधा घंटे की ओलावृ​​ष्टि ने सबकुछ कर दिया चौपट–

बारिश के साथ हुई जमकर ओलावृ​ष्टि, चारों ओर बिछी सफेद चादर, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हुई बर्फबारी...

चमोली: बदरीनाथ हाईवे पर ट्रक और बस की ​हुई जोरदार ​भिडंत, पांच यात्री घायल–

तीन किलोमीटर तक लगा रहा बदरीनाथ हाईवे पर जाम, यात्री हुए बेहाल-- गोपेश्वर। बदरीनाथ हाईवे पर बुधवार...

चमोली: सेवा और समर्पण का प्रतीक हैं नर्सें, जिला अस्पताल में मनाया अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस–

फ्लोरेंस नाइटेंगेल के सेवाभाव को आत्मसात करने का लिया संकल्प-- गोपेश्वर, 12 मई 2026: जिला अस्पताल...

चमोली: गडोरा में डामरीकरण शुरू, बदरीनाथ हाईवे पर सफर हुआ सुगम–

एनकेजीइंफ्रास्टेक्चर ने किया डामरीकरण कार्य, धूल और खराब सड़क की समस्या से मिली निजात-- पीपलकोटी, 12...
error: Content is protected !!