चमोली: गैरसैंण में होने वाले विधानसभा बजट सत्र को लेकर तैयारियां तेज, जिलाधिकारी गौरव कुमार ने ली दिए निर्देश–

by | Mar 6, 2026 | चमोली, प्रशासन | 0 comments

नौ से 13 मार्च को आयोजित होगा गैरसैंण में विधानसभा बजट सत्र, वि​भिन्न व्यवस्थाओं पर हुई चर्चा–

गैरसैंण (भराड़ीसैंण), 06 मार्च 2026: गैरसैंण(भराड़ीसैंण) में 9 से 13 मार्च तक आयोजित होने वाले आगामी विधानसभा बजट सत्र के दृष्टिगत जनपद चमोली में की जा रही विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर जिलाधिकारी गौरव कुमार ने जिला सभागार में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर आवश्यक निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ समयबद्ध रूप से व्यवस्थाएं पूर्ण करने के निर्देश दिए।

बैठक में वीआईपी मूवमेंट के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने तथा आवश्यक सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही सत्र के दौरान आने वाले जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित रखने पर जोर दिया गया।

जिलाधिकारी ने दूरसंचार एवं इंटरनेट कनेक्टिविटी को सुचारु बनाए रखने के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक कदम उठाने को कहा। इसके साथ ही राष्ट्रीय राजमार्गों एवं संपर्क मार्गों को यातायात के लिए पूरी तरह सुचारु रखने तथा मार्गों की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को विद्युत, पेयजल, भोजन सहित अन्य व्यवस्थाओं को समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए । इसके अतिरिक्त सत्र के दौरान आगंतुकों की सुविधा के लिए पेयजल, बायो-टॉयलेट सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए।

संभावित परिस्थितियों से निपटने के लिए कंटीजेंसी प्लान तैयार करने तथा व्यवस्थाओं की निगरानी के लिए कंट्रोल रूम स्थापित करने के निर्देश भी दिए गए।

जिलाधिकारी गौरव कुमार ने कहा कि विधानसभा बजट सत्र के दौरान सभी विभागों द्वारा आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए व्यवस्थाओं को सुचारु बनाया जाएगा, ताकि सत्र का संचालन सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

बैठक में पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार , मुख्य विकास अधिकारी डॉ अभिषेक त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश , परियोजना निदेशक आनंद सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: सुबोध प्रेम विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गोपेश्वर का दो दिवसीय वार्षिकोत्सव समारोह शुरू–

छोलिया नृत्य और लोकगीतों की रही धूम, छात्र-छात्राओं ने दी पहाड़ी नृत्य की शानदार प्रस्तुति...

चमोली: जिलाधिकारी ने गैस एजेंसियों का औचक निरीक्षण कर घरेलु गैस उपलब्धता का लिया जायजा–

गैस वितरण प्रणाली को और अधिक सुव्यवस्थित बनाने हेतु आपूर्ति विभाग को रोस्टर प्रणाली को व्यवस्थित...

चिपको महोत्सव: अपर आयुक्त रहे स्वर्गीय हरक सिंह समेत छह लोगों को मिला गौरा देवी सम्मान–

रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ चिपको महोत्सव संपन्न, पुरस्कार वितरित हुए-- जोशीमठ, 27 मार्च...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की ​शिष्टाचार भेंट–

उत्तराखंड के विकास के लिए केंद्र सरकर द्वारा दिए जा रहे सहयोग व मार्गदर्शन के लिए जताया आभार...

हादसा: तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलटी, एक सवार की मौत, आठ घायल–

चालक, परिचालक को भी लगी चोटें, कुमाऊं मोटर्स ओनर्स यूनियन की है बस, पुलिस व एसडीआरएफ की टीमों ने...

चमोली: कनोल गांव में इंटरमीडिएट विद्यालय खुलने के आसार बढ़े–

​शिक्षा निदेशालय में उच्च अ​धिकारियों से मिला गांव का प्रतिनि​धि मंडल, विद्यालय उच्चीकरण के...

चमोली: जन-जन की सरकार, चार साल बेमिसाल कार्यक्रम के तहत हुए वि​भिन्न कार्यक्रम–

पिछले तीन दिनों से आयोजित हो रहे कार्यक्रम, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने जमाया रंग-- “जन-जन की सरकार, 4...

चमोली: पत्थर से फोड़ा भाई का सिर, अदालत ने दोषी पाते हुए एक साल की सजा सुनाई–

न्यायिक मजिस्ट्रेट सिविल जज (जूनियर डिविजन) थराली देवांश राठौर की अदालत ने सुनाया फैसला, पढ़ें पूरा...

चमाेली: पोखरी में पेयजल संकट पर फूटा गुस्सा, व्यापारियों ने किया प्रदर्शन–

लोगों ने कहा पानी आपूर्ति बा​धित होने से रोजमर्रा के कार्यों पर भी पड़ रहा प्रभाव, शीघ्र जलापूर्ति...
error: Content is protected !!