चमोली: पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग करने पर दो व्य​क्तियों को किया गिरफ्तार–

by | Mar 8, 2026 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

पत्नी के साथ मारपीट करने और दूसरे मामले में दो व्य​क्तियों के बीच हुई मारपीट में की पुलिस ने की कार्रवाई–

थराली (चमोली), 07 मार्च 2026: पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। बृहस्पतिवार को डायल 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि ममता देवी (24 वर्ष), निवासी ग्राम रतगांव के साथ उनके पति आनंद सिंह द्वारा मारपीट की जा रही है। सूचना के आधार पर दोनों पक्षों को समझाने के उद्देश्य से शुक्रवार को थाना थराली बुलाया गया।

पुलिस द्वारा दोनों पक्षों को काफी समझाया-बुझाया गया, मगर वे समझौते के लिए तैयार नहीं हुए तथा आपस में विवाद की स्थिति बनी रही। शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका को देखते हुए पुलिस की ओर से आनंंद सिंह पुत्र जीत सिंह गुंसाई निवासी ग्राम रतगांव 26 वर्ष के विरुद्ध बीएनएसएस की धाराओं के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए उन्हें हिरासत में लिया गया तथा मेडिकल परीक्षण के उपरांत माननीय उप जिला मजिस्ट्रेट थराली के समक्ष पेश किया गया।

वहीं दूसरे मामले में शुक्रवार को चीता कर्मियों को ड्यूटी के दौरान कुलसारी बाजार में मेटा तल्ला के दो व्यक्तियों के बीच मारपीट की सूचना प्राप्त हुई। मौके पर मोहन सिंह पुत्र भजन सिंह द्वारा दलवीर सिंह पुत्र चंद्र सिंह के साथ झगड़ा किया जा रहा था। पुलिस द्वारा दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया गया किन्तु मोहन सिंह समझाने के बाद भी झगड़े पर उतारू रहा।

शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी भी संज्ञेय अपराध की संभावना को रोकने के दृष्टिगत पुलिस द्वारा मोहन सिंह को शांति भंग में बीएनएसएस के अंतर्गत कस्बा कुलसारी से हिरासत में लिया गया। बाद में अभियुक्त का मेडिकल परीक्षण कराकर उसे उप जिला मजिस्ट्रेट कर्णप्रयाग के समक्ष पेश किया गया है।

Latest News

चमोली: सुबोध प्रेम विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गोपेश्वर का दो दिवसीय वार्षिकोत्सव समारोह शुरू–

छोलिया नृत्य और लोकगीतों की रही धूम, छात्र-छात्राओं ने दी पहाड़ी नृत्य की शानदार प्रस्तुति...

चमोली: जिलाधिकारी ने गैस एजेंसियों का औचक निरीक्षण कर घरेलु गैस उपलब्धता का लिया जायजा–

गैस वितरण प्रणाली को और अधिक सुव्यवस्थित बनाने हेतु आपूर्ति विभाग को रोस्टर प्रणाली को व्यवस्थित...

चिपको महोत्सव: अपर आयुक्त रहे स्वर्गीय हरक सिंह समेत छह लोगों को मिला गौरा देवी सम्मान–

रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ चिपको महोत्सव संपन्न, पुरस्कार वितरित हुए-- जोशीमठ, 27 मार्च...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की ​शिष्टाचार भेंट–

उत्तराखंड के विकास के लिए केंद्र सरकर द्वारा दिए जा रहे सहयोग व मार्गदर्शन के लिए जताया आभार...

हादसा: तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलटी, एक सवार की मौत, आठ घायल–

चालक, परिचालक को भी लगी चोटें, कुमाऊं मोटर्स ओनर्स यूनियन की है बस, पुलिस व एसडीआरएफ की टीमों ने...

चमोली: कनोल गांव में इंटरमीडिएट विद्यालय खुलने के आसार बढ़े–

​शिक्षा निदेशालय में उच्च अ​धिकारियों से मिला गांव का प्रतिनि​धि मंडल, विद्यालय उच्चीकरण के...

चमोली: जन-जन की सरकार, चार साल बेमिसाल कार्यक्रम के तहत हुए वि​भिन्न कार्यक्रम–

पिछले तीन दिनों से आयोजित हो रहे कार्यक्रम, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने जमाया रंग-- “जन-जन की सरकार, 4...

चमोली: पत्थर से फोड़ा भाई का सिर, अदालत ने दोषी पाते हुए एक साल की सजा सुनाई–

न्यायिक मजिस्ट्रेट सिविल जज (जूनियर डिविजन) थराली देवांश राठौर की अदालत ने सुनाया फैसला, पढ़ें पूरा...

चमाेली: पोखरी में पेयजल संकट पर फूटा गुस्सा, व्यापारियों ने किया प्रदर्शन–

लोगों ने कहा पानी आपूर्ति बा​धित होने से रोजमर्रा के कार्यों पर भी पड़ रहा प्रभाव, शीघ्र जलापूर्ति...
error: Content is protected !!