उत्तराखंड: प्रदेश सरकार के चार साल की केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने की सराहना–

by | Mar 8, 2026 | राजकाज, हरिद्वार | 0 comments

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को दी बधाई, तीसरी बार मांगा जनता से मौका, कांग्रेस पर साधा निशाना–

हरिद्वार, 07 मार्च 2026: प्रदेश सरकार के चार साल पूरे होने पर हरिद्वार ​स्थित बैरागी कैंप में आयोजित जनसभा में पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि केदारनाथ से लेकर कन्याकुमारी तक एक-एक घुसपैठिए को बाहर निकालेंगे, जबकि कांग्रेस उन्हें बचाने में जुटी है। कहा कि राहुल बाबा ने विरोध की नीति अपनाई है, लेकिन हम विकास पथ पर आगे बढ़ते रहेंगे।

कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री ने अपने संबो​धन से पहले मंच से उठकर संतों को प्रणाम किया, उसके बाद युवाओं को अपने साथ जोड़ने के लिए उन्हें मेरे जिगर के टुकड़े कहकर संबो​धित किया, जिससे युवाओं में जोश भर गया। उन्होंने प्रदेश सरकार के चार साल के कार्यकाल को बेमिसाल बताया। कहा कि उन लोगों के जमाने में नौकरी के लिए पर्ची और खर्ची चलती थी लेकिन अब धामी सरकार ने सख्त नकलविरोधी कानून बनाकर इसे बंद कर दिया है। अब तो पहाड़ के गरीब घर का मेधावी भी सरकारी नौकरी पा रहा है।

इस मौके पर गृह मंत्री ने प्रदेश को 1129 करोड़ से अ​धिक की योजनाओं की सौगात दी। उन्होंने पाकिस्तान, अफगानिस्तान से आए 162 शरणा​र्थियों को भारत की नागरिकता के प्रमाणपत्र दिए। कहा कि जब मैं सीएए लाया तो कांग्रेस, सपा, बसपा, ममता सहित सभी ने खूब हल्ला किया लेकिन मैनें साफ कहा कि हिंदू, सिख, बोद्ध, जैन शरणा​र्थियों का देश पर उतना ही अ​धिकार है, जितना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का।

राहुल बाबा को जितना विरोध करना है करले हम नागरिकता देकर रहेंगे। गृह मंत्री ने हरीश रावत स्टिंग प्रकरण, दलित छात्रवृ​त्ति घोटाला, कुमाऊं खाद्यान्न घोटाने का जिक्र कर जनता से पूछा कि उन्हें तय करना है कि घोटालों वाली सरकार चाहिए या फिर से ऐसी सरकार जो नौ साल से बेदाग है। कहा कि जनता को तय करना है कि भ्रष्टाचार, अव्यवस्था, उत्तराखंड निर्माण विरोधी कांग्रेस की सरकार चाहिए या धर्म, संस्कार, संस्कृति को सहेजकर विकास करने वाली भाजपा सरकार।

गृह मंत्री अमित शाह ने सीएम धामी की चार साल की सरकार की तारीफ कर और उन्हें यूसीसी जैसे निर्णयों के लिए बधाई दी। उन्होंने जनता से राज्य में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाने का मौका मांगा। कहा कि धामी ने चुन-चुन कर एक-एक समस्या का समाधान किया। उन्होंने अपने संंबोधन में पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का जिक्र भी किया। कहा कि भाजपा की दो सफल सरकार यहां रही है, अब तीसरी के लिए जनता को हमारा साथ देना है।

Latest News

दुखद: 90 वर्ष की आयु में संतोष शर्मा का निधन, बीकेटीसी सदस्य महेंद्र शर्मा की माताजी थीं–

दिल्ली के बत्रा अस्पताल में ली अंतिम सांस, लोधी श्मशान घाट में हुआ अंतिम संस्कार; 10 अक्टूबर को...

विशेष अ​भियान: स्वच्छता अभियान में केंद्रीय भंडारगृह के कर्मचारियों ने किया श्रमदान–

आगापुर ओपन जिम परिसर में चलाया सफाई अभियान, सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का दिया संदेश-- रामपुर...

चमोली: दशोली में सेवा संकल्प शिविर, 189 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ–

16 शिकायतों का मौके पर निस्तारण, 184 लाभार्थियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से किया गया...

बनाला परियोजना का पाइप फटा, टरवाइन और जनरेटर में घुसा पानी व मलबा–

पानी के रिसाव की सूचना पर प्रशासन ने दिखाई तत्परता, मार्ग तत्काल सुचारू-- गोपेश्वर, 29 सितंबर 2029:...

चमोली में छात्रसंघ चुनाव: गोपेश्वर में एनएसयूआई की बंपर जीत–

ज्योतिर्मठ में एबीवीपी, पोखरी में आर्यन और नंदानगर में एनएसयूआई ने लहराया परचम-- गोपेश्वर, 30 सितंबर...

चमोली: जनता मिलन में सुनी गईं 30 शिकायतें, मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश-

सीएम हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा कर लंबित प्रकरणों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश- गोपेश्वर, 29 सितंबर...

चमोली: सीवरेज, सेप्टेज एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को प्रभावी बनाने के निर्देश–

एसटीपी की नियमित निगरानी और ठोस अपशिष्ट के वैज्ञानिक निस्तारण के निर्देश-- गोपेश्वर, 28 सितंबर 2026:...

चमोली: सेवा संकल्प अभियान के तहत कर्णप्रयाग शिविर में 484 लोगों ने किया प्रतिभाग–

56 दिव्यांगजनों के बनाए गए दिव्यांग प्रमाण पत्र-- कर्णप्रयाग, 28 सितंबर 2026: सेवा संकल्प अभियान के...

चमोली: धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने को प्रशासन ने जारी किए आदेश–

बद्रीनाथ धाम सहित धार्मिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने के लिए प्रशासन सख्त-- गोपेश्वर, 27 सितंबर...
error: Content is protected !!