भराड़ीसैंण: बजट सत्र के पुख्ता हुई सुरक्षा व्यवस्था, अधिकारियों ने ली ब्रीफिंग–

by | Mar 8, 2026 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

सोमवार से भराड़ीसैण में शुरू हो रहा है बजट सत्र, तैयारियां पूरी–

भराड़ीसैण (चमोली), 08 मार्च 2026: नौ से 13 मार्च तक भराड़ीसैंण में आयोजित होने वाले विधानसभा बजट सत्र को लेकर पुलिस प्रशासन की और से तैयारियां पूर्ण कर दी गई हैं। तैयारियों को अंतिम रूप देते हुए अपर पुलिस महानिदेशक (अपराध एवं कानून व्यवस्था) द्वारा ड्यूटी में नियुक्त समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों को ब्रीफ कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

कल दिनांक 09 मार्च 2026 से भराड़ीसैंण(गैरसैंण) में आयोजित होने वाले विधानसभा बजट सत्र के दृष्टिगत जनपद पुलिस एवं प्रशासन की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। इसी क्रम में आज दिनांक 08.03.2026 को अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था, उत्तराखण्ड डॉ. वी. मुरूगेशन महोदय द्वारा भराड़ीसैंण में सत्र ड्यूटी में नियुक्त समस्त पुलिस बल की ब्रीफिंग ली गई।

ब्रीफिंग के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संबोधित करते हुए बताया गया कि यहां पर उपस्थित पुलिस बल पूर्व में भी कई बार विधानसभा सत्र ड्यूटी का सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुका है और इसी प्रकार इस बार भी पूरी मुस्तैदी, अनुशासन और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया जाना है।

पुलिस बल को निर्देशित किया गया कि सभी अधिकारी/कर्मचारी निर्धारित समय पर अपने-अपने ड्यूटी स्थल पर पहुंचकर ड्यूटी से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी प्राप्त कर लें। ड्यूटी के दौरान पूरी सतर्कता बरतते हुए किसी भी प्रकार की कोताही न बरती जाए तथा महानुभावों की सुरक्षा से जुड़े सभी मानकों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।

विधानसभा गेट ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को निर्देश दिए गए कि आने-जाने वाले व्यक्तियों एवं वाहनों की गहन चेकिंग की जाए तथा केवल अधिकृत व्यक्तियों/पासधारकों को ही प्रवेश की अनुमति दी जाए। वहीं बैरियर ड्यूटी पर तैनात कर्मियों को निर्देशित किया गया कि किसी भी प्रकार के जुलूस, धरना या प्रदर्शन की स्थिति में कोई भी अराजक तत्व बैरियर पार कर विधानसभा परिसर के निकट न पहुंचने पाए।

इसके साथ ही पुलिस बल को ड्यूटी के दौरान अपना व्यवहार संयमित एवं मर्यादित रखने, संवेदनशीलता के साथ कार्य करने तथा किसी भी प्रकार की असामान्य स्थिति उत्पन्न होने पर तत्काल अपने प्रभारी अधिकारी को अवगत कराने के निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर जिलाधिकारी चमोली गौरव कुमार एवं पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पँवार द्वारा भी ड्यूटी में तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संबोधित करते हुए विधानसभा सत्र के दौरान पूर्ण सतर्कता, अनुशासन तथा समन्वय के साथ ड्यूटी का निर्वहन करने के निर्देश दिए गए।

ब्रीफिंग के दौरान सत्र ड्यूटी में नियुक्त सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। विधानसभा सत्र के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए व्यापक पुलिस बल की तैनाती की गई है।

विधानसभा बजट सत्र के दौरान जनपद पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापक प्रबंध किए गए हैं, ताकि सत्र का संचालन शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं व्यवस्थित वातावरण में संपन्न हो सके।

Latest News

चमाेली: नंदानगर के रामणी गांव में युवक-युवती फंदे पर लटके मिले–

रामलीला मंच के पीछे रेलिंग से लटके मिले शव, गांव में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी-- गोपेश्वर, 08...

जय मां नंंदा: टूटे रास्तों और उफनते गदेरों से होकर कैलाश की ओर बढ़ी मां नंदा की डोली–

कहीं पुलिया नहीं, कहीं खतरनाक पैदल रास्ते, मथकोट में बहन बालंपा देवी से हुआ मिलन, भावुक हुए...

चमोली: शिक्षक दिवस पर विद्यालय से नदारद शिक्षिका निलंबित–

अभिभावकों की शिकायत और उप शिक्षाधिकारी की आख्या पर डीईओ ने की कार्रवाई, ज्योतिर्मठ के उप...

चमोली: आठ हजार श्रद्धालु बने मां नंदा की बड़ी जात के साक्षी–

‘जा मेरी नंदा तै ऊंचा कैलाश’ के जयकारों के बीच तीनों डोलियों ने शुरू की कैलाश यात्रा, विदाई के समय...

चमोली: भालू के हमले में देवरानी-जेठानी की मौत–

घास लेने जंगल गई थीं दोनों महिलाएं, चट्टान से गिरकर भी हुईं गंभीर घायल; श्रीनगर के पास लक्ष्मी ने भी...

चमोली: आस्था और उमंग के बीच आज कैलाश के लिए विदा होगी मां नंदा की डोली–

सिद्धपीठ कुरुड़ में उमड़ा आस्था का सैलाब, जागरों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गूंजा मंदिर परिसर...

जय मां नंदा: सज गया मां नंदा का धाम कुरुड़, भक्तों के स्वागत को तैयार हुई डोलियां और मंदिर–

पांच सितंबर को तीनों डोलियां कैलाश के लिए होंगी रवाना, बृहस्पतिवार से शुरू होगा तीन दिवसीय नंदा मेला...

चमोली: अधिकारियों की गैरमौजूदगी पर भड़के पंचायत प्रतिनिधि, दशोली क्षेत्र पंचायत बैठक का बहिष्कार–

एक साल पुरानी समस्याओं का समाधान नहीं होने और मनरेगा भुगतान लंबित होने पर जताई नाराजगी-- गोपेश्वर...

चमोली: बैरागनाभदाकोटी की चट्टान से फिर हाईवे पर गिरा मलबा, बैरागना में थमी आवाजाही–

तेज बारिश के दौरान भारी मात्रा में बोल्डर और मलबा आने से चमोली-कुंड हाईवे बाधित, रोडवेज बस भी फंसी...
error: Content is protected !!