मौसम: चमोली जनपद में बदला मौसम, जोशीमठ में झमाझम बारिश, बदरीनाथ में हुई बर्फबारी–

by | Mar 10, 2026 | चमोली, मौसम | 0 comments

चमोली जनपद में बदला मौसम का मिजाज, जोशीमठ के ऊपरी क्षेत्रों में हुई ओलावृ​ष्टि, ठंड लौटी–

जोशीमठ, 10 मार्च 2026: चमोली जिले में मौसम का मिजाज मंगलवार को बदला रहा। जोशीमठ क्षेत्र में बारिश और ओलावृ​ष्टि हुई, जबकि बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब के साथ ही अन्य ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी हुई है। इससे ठंड लौट आई है। निचले क्षेत्रों में आसमान में बादल तो छाए रहे पर बारिश नहीं हुई। जिससे धुंध से छुटकारा नहीं मिल पाया है। साथ ही गरमी से भी राहत नहीं​ मिली है। हालांकि शाम को ठंडी हवाएं चलने से गरमी से राहत मिली है।

कई दिनों से बारिश न होने के कारण तापमान में बढोत्तरी होने से गरमी का एहसास होने लगा था। मंगलवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। ज्योतिर्मठ क्षेत्र में दोपहर बाद बारिश हुई। औली और परसारी में करीब पंद्रह मिनट तक ओलावृष्टि भी हुई। जबकि निचले क्षेत्रों में आसमान में बादल छाए रहे। बारिश होने पर काश्तकारों ने राहत की सांस ली है। बारिश के बाद खेतों में जौ, गेहूं और मटर की फसलों में जान आ जाएगी।

पीपलकोटी क्षेत्र के जंगलाें में तीन दिनों से आग लगी रही, जिससे चारों ओर धुंध फैली है। यदि निचले क्षेत्रों में भी बारिश होती तो लोगों को राहत मिल जाती।

Latest News

राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी ने शुरू किया उत्तराखंड जागरुकता अभियान, ग्रामीणों को अधिकारों के प्रति किया जागरूक–

दशोली विकास खंड के कठूड़ गांव पहुंचा अ​भियान, उत्तराखंड आंदोलन के मूल उद्देश्यों और ​अ​धिकारों के...

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व मुख्यमंत्री धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

त्रयोदशी संस्कार में शामिल होकर परिजनों को दी सांत्वना देहरादून, 24 जून 2026: केंद्रीय रक्षा मंत्री...

पीपलकोटी से भीमतला तक यूकेडी का जनसंपर्क अभियान, जनता से मिला समर्थन का भरोसा–

पूर्व कुलपति डॉ. उदय सिंह रावत ने किया जन संपर्क तेज, सैनिक प्रकोष्ठ के लोगों के साथ गांव-गांव...

धर्म और आस्था को ठेस पहुंचाने वाला कोई कृत्य स्वीकार नहीं: मुख्यमंत्री धामी–

चारधाम और हेमकुंड साहिब यात्रा में श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता, अफवाह फैलाने वालों पर...

चमोली: 200 मुर्गियों से बदली तकदीर, सल्ला-रेतोली गांव की सुमन बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल–

रीप परियोजना के सहयोग से खड़ा किया सफल उद्यम, 200 मुर्गियों से हर माह 18 हजार रुपये तक की आय...

रुद्रप्रयाग: नगरासू के दमदमा साहिब गुरुद्वारे से उतरे निहंग, चार दिन बाद खत्म हुआ गतिरोध–

रुद्रप्रयाग:नगरासू के दमदमा साहिब गुरुद्वारे से उतरे निहंग, चार दिन बाद खत्म हुआ गतिरोध-- पंजाब से...

घूनी, रामणी और पडेरगांव के ग्रामीण हुए एकजुट, अब आमरण अनशन की तैयारी–

तहसील प्रशासन को सौंपा अल्टीमेटम, कहा 30 जून तक नहीं मानी मांग तो एक जुलाई से शुरू कर देंगे अनशन...

तैयारी: चमोली की तीनों विधानसभा सीटों पर पूरे दमखम से चुनाव लड़ेगा उक्रांद–

संगठन मजबूती और चुनावी रणनीति पर हुई चर्चा, प्रत्याशियों के नामों का पैनल केंद्रीय कार्यकारिणी को...
error: Content is protected !!