गोपेश्वर। अमेजन कस्टमर के कर्मचारी बनकर पोखरी के सिमलासू क्षेत्र के मुकेश जोशी पुत्र गिरीश चंद्र जोशी के बैंक खाते से एक लाख सात हजार रुपये की ऑन लाइन ठगी के मामले में चमोली की एसओजी टीम ने ठगी करने वाले एक व्यक्ति रुपेश यादव पुत्र अनिल प्रसाद यादव, ग्राम केरवार, थाना जयपुर, जिला बांका बिहार से गिरफ्तार कर लिया, जबकि दूसरे अभियुक्त लालू यादव की धर पकड़ जारी है। पुलिस के अनुसार, 10 फवरी 2021 को मुकेश जोशी ने पटवारी चौकी सिमलासू में एक रिपोर्ट दर्ज की कि अमेजन कस्टमर बनकर दो व्यक्तियों ने उन्हें फोन किया और अपनी बातों में फंसाकर उनके बैंक खाते से एक लाख सात हजार रुपये ठग लिए। राजस्व पुलिस ने दोनों मोबाइल नंबर धारकों के विरूद्घ धारा 420 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी ने मामले की विवेचना राजस्व पुलिस से हटाकर पुलिस की एसओजी टीम को सौंप दी। एसओजी टीम के प्रभारी मनोज नेगी ने मामले की विवेचना शुरू की। 13 जुलाई को मुकदमे में प्रकाश में अए अभियुक्त रुपेश यादव, उम्र 25 वर्ष को फोन के सर्विलांस के माध्यम से ग्राम असनाह, थाना जसपुर, जिला बांका बिहार से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने रूपेश के पास से आईडीएफसी फर्स्ट बैंक की मुकदमे से संबंधित चेकबुक व एक ओपो कंपनी का मोबाइल फोन बरामद किया। 14 को उसे सीटीएम बांका बिहार के न्यायालय से अभियुक्त रूपेश को चार दिन के ट्रांजिट रिमांड पर 16 जुलाई को थाना पोखरी में पेश किया गया। जहां से उसे शनिवार को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, न्यायालय ने उसे पुरसाड़ी जेल भेज दिया है। पुलिस मुकदमे में प्रकाश में आए दूसरे अभियुक्त लालू यादव पुत्र नागेश्वर यादव की धर पकड़ में लगी है। अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली टीम में एसओजी साइबर सेल के प्रभारी निरीक्षक मनोज नेगी, थाना चमोली के वरिष्ठ उप निरीक्षक चित्रगुप्त, कांस्टेबल आशुतोष तिवारी और रविकांत आर्या शामिल थे।
एक लाख सात हजार की ऑन लाइन ठगी करने वाले को बिहार से उठाकर लाई चमोली पुलिस–
by laxmi Purohit | Jul 17, 2021 | चमोली, ठगी | 0 comments

Latest News
चारधाम यात्रियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता : सुबोध उनियाल-- ज्योतिर्मठ, 07...
जिलाधिकारी ने ली अंतरविभागीय समन्वय बैठक, अधिकारियों को दिए निर्देश-- गोपेश्वर, 07 जून 2026:...
राइंकाचौनघाट में विज्ञान वर्ग शुरू करने की मांग को लेकर 14वें दिन भी जारी रहा क्रमिक धरना, आंदोलन...
एक साल से काली चट्टान पर नहीं हुआ काम, अब बरसात में फिर परेशानी खड़ी करने को तैयार मनहूस चट्टान...
नंदा देवी की जैव विविधता के संरक्षण और वैज्ञानिक अध्ययन की दिशा में बड़ा कदम-- ज्योतिर्मठ, 08 जून...
उनकी कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रभक्ति सदैव स्मरणीय रहेगी, लोगों ने व्यक्त की शोक संवेदना...
मतदाताओं का सत्यापन और गणना प्रपत्र भरेंगे, जिलाधिकारी ने की मतदाता सूची बनाने में सहयोग की अपील...
जिलाधिकारी का जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर रहेगा फोकस, पढ़ें क्या रहेगा डीएम को मिलने का समय...
पुलों के सुरक्षा ऑडिट से लेकर नालों की सफाई तक, मानसून तैयारियों पर जिलाधिकारी का फोकस-- गोपेश्वर, 6...
