यात्रा: जिलासू की मां चंडिका की यात्रा पहुंची गोपेश्वर, भक्ताें ने किया फूल मालाओं से स्वागत–

by | Mar 13, 2026 | आस्था, चमोली | 0 comments

जिलासू में 20 मार्च को होगा समुद्र मंथन और 23 अप्रैल से नौ दिवसीय बन्याथहोेगी शुरू, भक्तों में बना उत्साह–

गोपेश्वर, 13 मार्च 2026: जिलासू की आराध्य मां चंडिका की दिवारा यात्रा गोपेश्वर पहुंची। माता के ब्रह्म निशानों का भक्तों ने फूल मालाओं से स्वागत किया। दिनभर गाेपेश्वर में अपने भक्तों और गोपीनाथ भगवान के सानिध्य में रहने के बाद मां चं​डिका की दिवारा यात्रा रात्रि प्रवास के लिए बछेर गांव पहुंच गई है। शनिवार को यात्रा पीपलकोटी होते हुए जोशीमठ पहुंचेगी। जिलासू में 23 अप्रैल से नौ दिवसीय बन्याथ शुरू होगी। मंदिर समिति की ओर से आयोजन की तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं।

बृहस्पतिवार शाम को मां चंडिका के देव निशान गोपेश्वर के वसंत विहार मोहल्ले में पहुंचे। यहां देवेंद्र सिंह नेगी के हाथों माता की विशेष पूजाएंं और शुक्रवार को संकल्प पूजा हुई। जागरों से माता का आह्वान किया गया। करीब एक घंटे तक मां चंडिका की पूजाएं हुई। जिसके बाद यात्रा गाेपीनाथ मंदिर में पहुंची। यहां देव नृत्य हुआ।

अपने भक्तों को दर्शन देने के बाद यात्रा बछेर गांव पहुंच गई है। यात्रा समिति के अध्यक्ष दिलवर चौहान ने बताया कि 20 मार्च को जिलासू गांव में समुद्र मंथन कार्यक्रम आयाेजित होगा। यात्रा में कोषाध्यक्ष राजेंद्र रावत, ईश्वर राणा, संजीव चौहान, धीरेंद्र राणा, हरिबल्लभ, पुजारी संतोष तिवारी, अजय खाली के साथ ही कई लोग मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: बदरीनाथ के अराइवल प्लाजा में मूल निवासियों आवंटित हो 22 दुकानें–

प्रशासन ने मास्टर प्लान से प्रभावित 122 दुकानदारों को 15 साल पुराने साक्ष्य पर स्थायी आवंटन का...

आस्था: निजमुला घाटी के गौणा में पहुंची बंड की मां नंदा की डोली, रामणी में मेला शुरू–

रामणी में आज होगा बंड और दशोली की डोली का मिलन, तीन दिवसीय नंदा मेले का भी हुआ शुभारंभ-- पीपलकोटी...

चमोली: 29 सितंबर को होंगे गोपेश्वर महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव, एनएसयूआई ने झोंकी ताकत–

एनएसयूआई ने छात्र हितों के मुद्दों को लेकर झोंकी ताकत, संभावित प्रत्याशियों ने शुरू किया प्रचार...

चमोली: 63,347 एसआईआर नोटिसों का निस्तारण, अब अंतिम मतदाता सूची की तैयारी–

दावे-आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि 28 सितंबर, तीन अक्तूबर को प्रकाशित होगी अंतिम सूची...

बदरीनाथ विधानसभा: चुनावी रण के लिए फिर गांवों की ओर भंडारी, बढ़ाई सियासी सक्रियता–

गांव-गांव पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद, समस्याएं सुनकर निराकरण का दे रहे भरोसा; बदरीनाथ विधानसभा...

चमोली: गोपेश्वर में देवभूमि खेल चेतना यात्रा का हुआ आयोजन, उमड़ा उत्साह–

गोपीनाथ मंदिर से शुरू हुई यात्रा खेल स्टेडियम पहुंची, विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग...

चमोली: गंगोलगांव के नौ लोगों को जिला एवं सत्र न्यायालय ने दी राहत, सभी दोषमुक्त–

वर्ष 2022 में विधानसभा सामान्य निर्वाचन के दौरान गंगोलगांव क्षेत्र में हुई कथित घटना के संबंध में...

आस्था: टेड़ा-खंसाल की आराध्य देवी माता इंद्रामति देवी की डोली ने गोपेश्वर में दिए दर्शन–

भक्तों ने किए इंद्रामति माता की डोली के दर्शन, जगह-जगह हुआ मात की डोली का फूल-मालाओं से स्वागत...

चमाेली: नंदानगर के रामणी गांव में युवक-युवती फंदे पर लटके मिले–

रामलीला मंच के पीछे रेलिंग से लटके मिले शव, गांव में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी-- गोपेश्वर, 08...
error: Content is protected !!