चमोली: एक ही विद्यालय के पांच छात्र-छात्राओं का हुआ जवाहर नवोदय विद्यालय के लिए चयन–

by | Mar 18, 2026 | चमोली, शिक्षा | 0 comments

विद्यालय के साथ ही पूरे जनपद के लिए गर्व का विषय, देखें होनहार विद्यार्थी–

गोपेश्वर, 18 मार्च 2026: जनपद चमोली के प्राथमिक विद्यालय ने रचा इतिहास, 05 बच्चों का नवोदय विद्यालय में चयन जनपद में शिक्षा के क्षेत्र में एक उल्लेखनीय उपलब्धि दर्ज की गई है। विकासखण्डदेवाल स्थित रा.आ.प्रा.विदेवाल से पहली बार एक साथ 05 विद्यार्थियों दक्ष बिष्ट, विहान खत्री, दिया, उन्नति एवं मयंक बिष्ट का चयन जवाहर नवोदय विद्यालय के लिए हुआ है। यह उपलब्धि न केवल विद्यालय बल्कि पूरे जनपद के लिए गर्व का विषय है।

उक्त विद्यालय विगत दो वर्षों से डायट (जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान) चमोली का फोकस विद्यालय रहा है। डायट द्वारा विद्यालय को निरंतर विशेष अकादमिक सहयोग प्रदान किया जा रहा है। इस क्रम में डायट मेंटर डॉ कमलेश कुमार के मार्गदर्शन में डीएलएडप्रशिक्षुओं को नियमित रूप से विद्यालय भेजा गया, जिससे विद्यार्थियों की शैक्षिक गुणवत्ता में निरंतर सुधार हुआ।

विद्यालय को मॉडल रा.आ.प्रा.विकपकोट के तर्ज पर विकसित किया जा रहा है। इसी का परिणाम है कि गत वर्ष 02 विद्यार्थियों के चयन के बाद इस वर्ष 05 विद्यार्थियों का नवोदय विद्यालय में चयन संभव हो सका है।

इस उपलब्धि पर जिलाधिकारी गौरव कुमार एवं मुख्य शिक्षा अधिकारी आकाश सारस्वत ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विद्यालय परिवार, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को बधाई दी है। जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया है कि डायट के सहयोग से अन्य विकासखण्डों के चिन्हित विद्यालयों में भी इसी प्रकार विशेष प्रयास किए जाएं।

साथ ही उन्होंने आश्वस्त किया कि ऐसे विद्यालयों को जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक सभी अतिरिक्त संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे।यह सफलता दर्शाती है कि समन्वित प्रयास, गुणवत्तापूर्ण शिक्षण एवं सतत मार्गदर्शन से ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालय भी उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त कर सकते हैं।

Latest News

चमोली: उप वन क्षेत्राधिकारी राय सिंह कुंवर को दी भावभीनी विदाई–

अ​धिकारी, कर्मचारी और परिजन हुए सेवानिवृत्त समारोह में शामिल, सम्मानित किया-- गोपेश्वर, 31 मई 2026:...

चमोली: एनटीपीसी तपोवन में स्वच्छता पखवाड़ा 2026 का सफल एवं जनभागीदारीपूर्ण आयोजन–

कार्यकारी निदेशक एवं परियोजना प्रमुख अजय कुमार शुक्ला के नेतृत्व, मार्गदर्शन में आयोजित हुआ स्वच्छता...

चमोली: एनटीपीसी विष्णुगाड़ परियोजना में आपदा प्रबंधन की तैयारियों को जांचने के लिए मॉक ड्रिल–

वि​भिन्न सुरक्षा एजेंसियों ने सक्रिय रुप से लिया भाग, व्यापक मॉक ड्रिल का हुआ आयोजन-- ज्योतिर्मठ, 30...

पर्यावरण संरक्षण: तुंगनाथ बेस कैंप भुलकण में स्वच्छता की मिसाल, भुलकण से धोतीधार तक चला सफाई अभियान–

सामाजिक कार्यकर्ता प्रदीप सिंह रमोला के नेतृत्व में साफ-सफाई में जुटे लोग, पर्यावरण संरक्षण का दिया...

चमोली: गृह सचिव शैलेश बगौली ने किया कोतवाली गोपेश्वर का आकस्मिक निरीक्षण–

डिजिटल पुलिसिंग और जनमैत्री पर दिया विशेष जोर, पदम विभू​षित चंडी प्रसाद भट्ट से की मुलाकात...

गढ़वाल विश्वविद्यालय में कृषि यंत्रीकरण प्रोत्साहन मेला, किसानों को मिली आधुनिक जानकारी–

कार्यशाला में किसानों, छात्र-छात्राओं और कृ​षि से जुड़े लोगों को दी आधुनिक कृ​षि उपकरणों की...

चमोली: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, तीन की मौत, तीन घायल–

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस और डीडीआरएफ की टीम, देहरादून से देवाल जा रहे थे कार सवार...

चमोली में बारिश-बर्फबारी से मौसम सुहावना, जंगल की आग बुझी–

चमोली जनपद में लगातार दूसरे दिन भी हुई बारिश, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जमकर हुई बर्फबारी-- चमोली, 29...

चमोली: बदरीनाथ पुलिस ने चंद घंटों में ढूंढा श्रद्धालु का लाखों रुपये के जेवरात से भरा बैग–

मित्रता, सेवा और सुरक्षा” का सजीव उदाहरण पेश कर रही बदरीनाथ पुलिस, भावुक यात्री ने किया सैल्यूट...
error: Content is protected !!