चमोली: पुष्प वर्षा के साथ किया स्वयं सेवकों का स्वागत, भव्य पथ संचलन हुआ–

by | Mar 19, 2026 | चमोली, संस्कृति | 0 comments

राष्ट्रीय स्वयंं सेवक संघ की ओर से हिंदू नव वर्ष पर आयोजित किया गया पथ संचलन, दिया यह संदेश–

देशभर में हिंदू नव वर्ष के उपलक्ष्य में बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के तत्वाधान में पथ संचलन का आयोजन किया गया। इस दौरान काफी संख्या में मौजूद स्वयं सेवकों ने राष्ट्रीय एकता, संघ की महत्ता और अनुशासन प्रिय होने का संदेश दिया।

चमोली जनपद के जिला मुख्यालय गोपेश्वर के रामलीला मैदान में आयोजित कार्यक्रम में संघ के प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य राकेश भट्ट ने बतौर मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने संघ की महत्ता, उद्देश्य, और कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

बाद में स्वयं सेवक यहां से मंदिर मार्ग होते हुए पुलिस लाइन तिराहे से पुनः रामलीला मैदान पहुंचे, जहां पथ संचलन का समापन हुआ। आयोजन की खास बात यह देखी गई कि शहर में जहां जहां से पथ संचलन के दौरान स्वयं सेवक गुजरे काफी स्थानों पर महिलाओं ने पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया।

गोपेश्वर रामलीला मैदान में मौजूद स्वयं सेवक-

इस मौके पर संघ के विभाग प्रचारक मनोज जी, जिला कार्यवाह विक्रम सिंह नेगी, नगर संघ चालक महेंद्र रावत, नगर कार्यवाह अनिल नेगी, अरविंद रावत, वासुदेव झिंकवाण, पियूष चौहान, राकेश पुरोहित, हिम्मत सिंह, सुरेंद्र सिंह, शांति भट्ट, विकी नेगी, सुधीर राणा, हरि कृष्ण कांडपाल, पवन राठौर, महिपाल रावत, अनिल नेगी, दिनेश, लक्ष्मण कठैत, सहित काफी संख्या में भारतीय जनता पार्टी और विश्व हिंदू परिषद आदि संगठनों के कार्यकर्ता मौजूद रहे। इधर, कर्णप्रयाग में भी पथ संचलन कार्यक्रम आयोजित हुआ।

Latest News

चमोली: सावन की तीज पर झूलों और भजनों से गूंजा गोपेश्वर–

पुलिस लाइन के पास हुआ तीज महोत्सव, महिलाओं ने एक दूसरे को दी तीज की शुभकामनाएं-- गोपेश्वर, 15 अगस्त...

चमोली: प्रोफेसर डॉ. जसवंत लाल को मिलेगा राजीव गांधी गौरव अवार्ड–

अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच की ओर से नई दिल्ली में किया जाएगा कार्यक्रम, 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वजों...

जय हिंद: तेज वर्षा भी बच्चों का उत्साह न रोक पाई, कठूड़ विद्यालय में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस–

रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मन मोहा, पूर्व प्रधान बद्री सैलानी और लक्ष्मण कनवासी हुए...

चमोली: राजीव गांधी जयंती समारोह के लिए चमोली से प्रस्ताव आमंत्रित–

नई दिल्ली में होगा भव्य आयोजन, 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वज रहेंगे मौजूद गोपेश्वर, 15 अगस्त 2026:...

चमोली: मुख्यमंत्री के निर्देशन में टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान जारी, आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने लिया जायजा–

आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने टीएचडीसी टनल में पहुंचकर लिया रेस्क्यू अभियान का जायजा-- पीपलकोटी...

चमोली: वसुधारा वॉटरफॉल के आगे बढ़ा नदी का जलस्तर, दूसरी ओर फंसा युवक–

माणा गांव के युवाओं ने संभाला मोर्चा, पुलिस और एसडीआरएफ ने सुर​क्षित किया रेस्क्यू-- गोपेश्वर, 15...

चमोली: शहीद जगदीश प्रसाद पुरोहित राजकीय महाविद्यालय नंदानगर चमोली में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस —

प्राचार्य प्रो. विद्याशंकर शर्मा ने किया ध्वजारोहण, राष्ट्रगान के साथ दी तिरंगे को सलामी-- *नंदानगर...

चमोली: मोहनखाल-चोपता-तुंगनाथ मोटर मार्ग की मांग को लेकर निर्णायक लड़ाई शुरू–

संघर्ष समिति ने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना, बड़ी संख्या में लोग जुड़े, लंबे समय से चल रही मांग...

चमोली: टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान जारी, एक और श्रमिक बाहर निकाला गया–

टनल हादसे में रेस्क्यू अभियान तेज, एक और श्रमिक को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा-- पीपलकोटी, 15 अगस्त...
error: Content is protected !!