चमोली: उर्गम घाटी में भरकी–पिलखी मोटर मार्ग पर पांच साल से अधूरे पुल, ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी–

by | Mar 20, 2026 | चमोली, सड़क | 0 comments

ग्रामीणों की दिक्कतें बढ़ी, आवाजाही में बढ़ रही परेशानी, पीएमजीएसवाई विभाग नहीं दे रहा ध्यान–

चमोली, 20 मार्च 2026: चमोली जिले की उर्गम घाटी में भरकी–पिलखी मोटर मार्ग पर कल्पगंगा नदी पर प्रस्तावित दो पुलों का निर्माण पिछले पांच वर्षों से अधूरा पड़ा है। कार्यदायी संस्था की लापरवाही के चलते अब तक पुल तैयार नहीं हो सके हैं, जिससे अरोसी, ग्वाणा, भरकी और पिलखी गांव के ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों ने मजबूरी में कल्पगंगा पर बल्लियों के अस्थायी पुल बनाकर आवाजाही शुरू की थी, लेकिन हाल ही में वह अस्थायी पुल भी क्षतिग्रस्त हो गया। इससे क्षेत्र में आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है। लोगों को अब जोखिम उठाकर नदी पार करनी पड़ रही है, जिससे किसी भी समय हादसे की आशंका बनी हुई है।

यह मोटर मार्ग उर्गम घाटी के प्रसिद्ध पंच केदारों में पंचम केदार *कल्पेश्वर महादेव मंदिर* को जोड़ने के साथ-साथ आसपास के गांवों के लिए भी बेहद महत्वपूर्ण है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत 16 किलोमीटर लंबी भरकी–पिलखीसड़क का निर्माण और डामरीकरण कार्य तो पूरा हो चुका है, लेकिन पुलों के अभाव में सड़क का लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल पा रहा है।

पूर्व ग्राम प्रधान लक्ष्मण सिंह नेगी के साथ ही स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि कई बार प्रशासन और संबंधित विभाग को अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। बरसात के समय स्थिति और भी गंभीर हो जाती है, जब नदी का जलस्तर बढ़ने से आवाजाही पूरी तरह ठप हो जाती है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द पुल निर्माण कार्य पूरा कराने की मांग की है, ताकि सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित हो सके और क्षेत्र का विकास बाधित न हो।

Latest News

दुखद: 90 वर्ष की आयु में संतोष शर्मा का निधन, बीकेटीसी सदस्य महेंद्र शर्मा की माताजी थीं–

दिल्ली के बत्रा अस्पताल में ली अंतिम सांस, लोधी श्मशान घाट में हुआ अंतिम संस्कार; 10 अक्टूबर को...

विशेष अ​भियान: स्वच्छता अभियान में केंद्रीय भंडारगृह के कर्मचारियों ने किया श्रमदान–

आगापुर ओपन जिम परिसर में चलाया सफाई अभियान, सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का दिया संदेश-- रामपुर...

चमोली: दशोली में सेवा संकल्प शिविर, 189 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ–

16 शिकायतों का मौके पर निस्तारण, 184 लाभार्थियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से किया गया...

बनाला परियोजना का पाइप फटा, टरवाइन और जनरेटर में घुसा पानी व मलबा–

पानी के रिसाव की सूचना पर प्रशासन ने दिखाई तत्परता, मार्ग तत्काल सुचारू-- गोपेश्वर, 29 सितंबर 2029:...

चमोली में छात्रसंघ चुनाव: गोपेश्वर में एनएसयूआई की बंपर जीत–

ज्योतिर्मठ में एबीवीपी, पोखरी में आर्यन और नंदानगर में एनएसयूआई ने लहराया परचम-- गोपेश्वर, 30 सितंबर...

चमोली: जनता मिलन में सुनी गईं 30 शिकायतें, मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश-

सीएम हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा कर लंबित प्रकरणों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश- गोपेश्वर, 29 सितंबर...

चमोली: सीवरेज, सेप्टेज एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को प्रभावी बनाने के निर्देश–

एसटीपी की नियमित निगरानी और ठोस अपशिष्ट के वैज्ञानिक निस्तारण के निर्देश-- गोपेश्वर, 28 सितंबर 2026:...

चमोली: सेवा संकल्प अभियान के तहत कर्णप्रयाग शिविर में 484 लोगों ने किया प्रतिभाग–

56 दिव्यांगजनों के बनाए गए दिव्यांग प्रमाण पत्र-- कर्णप्रयाग, 28 सितंबर 2026: सेवा संकल्प अभियान के...

चमोली: धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने को प्रशासन ने जारी किए आदेश–

बद्रीनाथ धाम सहित धार्मिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने के लिए प्रशासन सख्त-- गोपेश्वर, 27 सितंबर...
error: Content is protected !!