देहरादून। 18 और 19 अक्टूबर के लिए राज्य आपदा प्रबंधन ने रेड अलर्ट जारी किया है। आपदा प्रबंधन ने इन दो दिनों में वर्ष 2013 की आपदा जैसे हालात की चेतावनी दी है। जगह-जगह चारधाम तीर्थयात्रा रोक दी गई है। असामान्य तौर पर गर्मी और उसके तुरंत बाद सर्दी एकदम बढ़ गई है। मौसम के इस हालात पर आपदा प्रबंधन की विशेष नजर रखे हुए है। शासन की ओर से सभी जनपदों को अलर्ट मोड़ पर रखा गया है। तीर्थयात्रियों को सुरक्षित स्थानों में रोकने के निर्देश दिए गए हैं। नदियों में असामान्य हलचल पर शीघ्र रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण व आपदा प्रबंधन विभाग ने अधिकारियों के साथ बैठक कर आपदा को लेकर रणनीति पर चर्चा की और 24 घंटे अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। इधर, गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को फोन कर राज्य में भारी बारिश से बचाव हेतु की जा रही तैयारियों के विषय में जानकारी ली। गृहमंत्री ने केंद्र सरकार द्वारा राज्य को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है।
आपदा अलर्ट– चेतावनी, 18 व 19 को पैदा हो सकते हैं 2013 जैसे हालात–
by laxmi Purohit | Oct 18, 2021 | आपदा, देहरादून | 0 comments

Latest News
कहीं पुलिया नहीं, कहीं खतरनाक पैदल रास्ते, मथकोट में बहन बालंपा देवी से हुआ मिलन, भावुक हुए...
अभिभावकों की शिकायत और उप शिक्षाधिकारी की आख्या पर डीईओ ने की कार्रवाई, ज्योतिर्मठ के उप...
‘जा मेरी नंदा तै ऊंचा कैलाश’ के जयकारों के बीच तीनों डोलियों ने शुरू की कैलाश यात्रा, विदाई के समय...
घास लेने जंगल गई थीं दोनों महिलाएं, चट्टान से गिरकर भी हुईं गंभीर घायल; श्रीनगर के पास लक्ष्मी ने भी...
सिद्धपीठ कुरुड़ में उमड़ा आस्था का सैलाब, जागरों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गूंजा मंदिर परिसर...
पांच सितंबर को तीनों डोलियां कैलाश के लिए होंगी रवाना, बृहस्पतिवार से शुरू होगा तीन दिवसीय नंदा मेला...
एक साल पुरानी समस्याओं का समाधान नहीं होने और मनरेगा भुगतान लंबित होने पर जताई नाराजगी-- गोपेश्वर...
तेज बारिश के दौरान भारी मात्रा में बोल्डर और मलबा आने से चमोली-कुंड हाईवे बाधित, रोडवेज बस भी फंसी...
वृद्धाश्रम पहुंचकर वृद्धजनों को फल और दैनिक उपयोग की सामग्री वितरित की, बीमा सप्ताह में होंगे...
