चमोली: रिमझिम बारिश के बीच आयोजित हुआ समुद्र मंथन, चारों ओर गूंजे मां चं​डिका के उदघोष–

by | Mar 20, 2026 | आस्था, चमोली | 0 comments

कड़ाके की ठंड में भी देखने लायक था भक्तों का उत्साह, अलकनंदा तट पर आयोजत हुआ समुद्र मंथन–

पिछले वर्ष अक्तूबर माह से दिवारा यात्रा पर निकली कर्णप्रयाग क्षेत्र के 27 गांवों की आराध्य देवी मां चंडिका की अगुवाई में अलकनंंदा किनारे पर समुद्र मंथन कार्यक्रम आयोजित किया गया। बड़ी संख्या में पहुंचे भक्तगण इस धार्मिक अनुष्ठान के साक्षी बनें। बारिश और कड़ाके की ठंड के बीच श्रद्धालुओं का उत्साह देखने लायक था। मां चंडिका की जय के उदघोष से क्षेत्र गुंजायमान हो उठा।

मां चंडिका दिवारा यात्रा पर है। इसी के तहत शुक्रवार को चंडिका देवी अपने भक्तों के साथ सिवाई गांव के समीप अलकनंदा के तट पर पहुंची और यहां समुद्र मंथन का आयोजन हुआ। इस दौरान कई श्रद्धालुओं पर देवी देवताएं भी अवतरित हुए।

समुद्र मंथन के इस अनूठे धार्मिक कार्यक्रम को सैकड़ों भक्तों ने करीब से देखा। मां चंडिका में अगाध श्रद्धा रखने वाले श्रद्धालु सुबह ही नदी किनारे पहुंच गए थे। इस धार्मिक अनुष्ठान के दौरान कीर्तन मंडल की महिलाओं और अन्य भक्तगणों न कीर्तन-भजन का आयोजन भी किया। इस दौरान पूरा क्षेत्र भक्तिमय बना रहा।

Latest News

चमोली: सावन की तीज पर झूलों और भजनों से गूंजा गोपेश्वर–

पुलिस लाइन के पास हुआ तीज महोत्सव, महिलाओं ने एक दूसरे को दी तीज की शुभकामनाएं-- गोपेश्वर, 15 अगस्त...

चमोली: प्रोफेसर डॉ. जसवंत लाल को मिलेगा राजीव गांधी गौरव अवार्ड–

अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच की ओर से नई दिल्ली में किया जाएगा कार्यक्रम, 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वजों...

जय हिंद: तेज वर्षा भी बच्चों का उत्साह न रोक पाई, कठूड़ विद्यालय में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस–

रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मन मोहा, पूर्व प्रधान बद्री सैलानी और लक्ष्मण कनवासी हुए...

चमोली: राजीव गांधी जयंती समारोह के लिए चमोली से प्रस्ताव आमंत्रित–

नई दिल्ली में होगा भव्य आयोजन, 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वज रहेंगे मौजूद गोपेश्वर, 15 अगस्त 2026:...

चमोली: मुख्यमंत्री के निर्देशन में टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान जारी, आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने लिया जायजा–

आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने टीएचडीसी टनल में पहुंचकर लिया रेस्क्यू अभियान का जायजा-- पीपलकोटी...

चमोली: वसुधारा वॉटरफॉल के आगे बढ़ा नदी का जलस्तर, दूसरी ओर फंसा युवक–

माणा गांव के युवाओं ने संभाला मोर्चा, पुलिस और एसडीआरएफ ने सुर​क्षित किया रेस्क्यू-- गोपेश्वर, 15...

चमोली: शहीद जगदीश प्रसाद पुरोहित राजकीय महाविद्यालय नंदानगर चमोली में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस —

प्राचार्य प्रो. विद्याशंकर शर्मा ने किया ध्वजारोहण, राष्ट्रगान के साथ दी तिरंगे को सलामी-- *नंदानगर...

चमोली: मोहनखाल-चोपता-तुंगनाथ मोटर मार्ग की मांग को लेकर निर्णायक लड़ाई शुरू–

संघर्ष समिति ने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना, बड़ी संख्या में लोग जुड़े, लंबे समय से चल रही मांग...

चमोली: टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान जारी, एक और श्रमिक बाहर निकाला गया–

टनल हादसे में रेस्क्यू अभियान तेज, एक और श्रमिक को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा-- पीपलकोटी, 15 अगस्त...
error: Content is protected !!