चमोली: पांच दिन से गायब है बैरासकुंड का सुभम, ढूंढने में लगे परिजन और पुलिस–

by | Mar 21, 2026 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

17 मार्च से गायब है सुभम, लोकेशन मिली श्रीनगर, सीसीटीवी में श्रीकोट में पैदल चलते दिखा–

गोपेश्वर, 21 मार्च 2026: चमोली जनपद के नंदानगर विकास खंड के बैरासकुंड (गणेशपुर) का युवक सुभम पिछले पांच दिनों से लापता चल रहा है। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी सेलाकुईं थाने में दर्ज कराई है। परिजनों ने भी कई जगहों पर उसकी ढूंढखोज कर दी, मगर उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

बैरासकुंड, गणेशपुर निवासी शांति प्रसाद नौटियाल ने सुभम के लापता होने की सूचना कोतवाली गोपेश्वर पुलिस को दी है। शांति प्रसाद ने बताया कि उनके भाई प्रेम बल्लभ नौ​टियाल का 26 साल का बेटा सुभम नौटियाल देहरादून में रहता है और सेलाकुईं में प्राइवेट नौकरी करता है। 17 मार्च को वह सेलाकुईं के लिए निकला, मगर कंपनी में नहीं पहुंचा। जब शाम तक भी वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने सेलाकुईं थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।

उन्हाेंने बताया कि पुलिस को सुभम की लोकेशन श्रीनगर गढ़वाल में मिली। जब सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए तो सुभमश्रीकोट में पैदल चलते हुए दिखाई दे रहा है।

शांति प्रसाद नौटियाल ने कोतवाली पुलिस से सुभम की खोजबीन करने की मांग उठाई है। साथ ही रुद्रप्रयाग, श्रीनगर, श्रीकोट, गौचर, कर्णप्रयाग, गोपेश्वर क्षेत्र में भी नाते-रिश्तेदार तथा दोस्तों से सुभम की ढूंढखोज में मदद करने की गुहार लगाई है।

Latest News

चमोली: सीएम की सभा में विधायक बुटोला की मौजूदगी पर यूकेडी का हमला, कांग्रेस पर लगाए आत्मसमर्पण के आरोप–

केंद्रीय प्रवक्ता सत्य प्रकाश सती बोले, भाजपा और कांग्रेस एक सिक्के के दो पहलू, जनता दोनों दलों को...

चमोली: हरेला पर्व पर पपड़ियाणा गांव में आयोजित हुई जन जागरुकता गोष्ठी, उत्पादन को बढ़ावा देने पर रहा जोर–

भेषज संघ चमोली की ओर से आयोजित किया गया कार्यक्रम, बड़ी संख्या में काश्तकारों ने किया प्रतिभाग...

एकल अभियान से तैयार होगा संस्कारित, आत्मनिर्भर और सशक्त भारत : अतुल शाह–

चमोली में पांच दिवसीय आचार्य वार्षिक अभ्यास वर्ग का शुभारंभ, ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के साथ...

जय बदरीविशाल: 13 दिन में हुई बदरीनाथ मंदिर के चढ़ावे की गिनती, बढ़ गई मंदिर की आय–

दो जुलाई के बाद हुई फिर से 26 दानपात्रों में चढ़ावे की गिनती, विशेष निगरानी में हुई चढ़ावे की गणना...

सौगात: चमोली को मुख्यमंत्री की बड़ी विकास सौगात 155.36 करोड़ की 63 विकास परियोजनाओं का तोहफा–

113.99 करोड़ की 36 योजनाओं का शिलान्यास, 41.37 करोड़ की 27 योजनाओं का लोकार्पण-- गोपेश्वर, 15 जुलाई...

सराहना: चमोली की पांच लखपति दीदियों को मिला उत्कृष्टता सम्मान–

भुली परियोजना में नवाचार और स्वरोजगार के लिए किया गया सम्मानित, मलारी की नीतिका देवी के भोजपत्र...

चमोली: 34 वर्षों की समर्पित सेवा का मिला सम्मान, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता चंदा गड़िया सुपरवाइजर पद पर पदोन्नत–

भावुक विदाई समारोह में ग्रामीणों ने फूल-मालाओं, शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर दी शुभकामनाएं, बच्चों के...

चमोली: विष्णुगाड-पीपलकोटी परियोजना में धूमधाम से मनाया गया टीएचडीसीआईएल का 39वां स्थापना दिवस–

निदेशक अजय वर्मा ने फहराया टीएचडीसीआईएल का संगठनात्मक ध्वज, 'देवभूमिरिदम्स' की प्रस्तुतियों पर झूमे...
error: Content is protected !!