चमोली: गोपेश्वर पुलिस मैदान में राज्य सरकार के चार साल पूर्ण होने पर आयोजित हुए कार्यक्रम–

by | Mar 23, 2026 | चमोली, प्रशासन | 0 comments

विभागों ने स्टॉल लगाकर 254 लोगों को दी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी, महिला समूहों ने परोसे गढ़वाली व्यंजन–

राज्य सरकार के कार्यकाल के चार वर्ष पूर्ण होने के मौके पर आयोजित जन जन की सरकार, 4 साल बेमिसाल कार्यक्रम का सोमवार को गोपेश्वर पुलिस मैदान में शुभारंभ किया गया। प्रशासन की ओर से कार्यक्रम के तहत जनपद में तीन दिवसीय कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। जिसमें जनपद के सभी विभागों की ओर से आम जन मानस को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही विभागों की उपलब्धियों की जानकारी दी जाएगी। कार्यक्रम के पहले दिन विभागों की ओर से लगाए गए 40 स्टॉलों के माध्यम से 254 लोगों को सरकार की योजनाओं से लाभान्वित किया गया।

पुलिस मैदान गोपेश्वर में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि थराली विधायक भूपाल राम टम्टा और जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट ने सरस्वती के चित्र का माल्यार्पण कर और दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम के शुभारंभ के मौके पर अतिथि ने विभागों की ओर से लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण कर विभागीय गतिविधियों की जानकारी भी ली।

थराली विधायक ने अपने वक्तव्य में जनपद में सरकार की नीति से हो रहे विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के निर्देशन और मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड समग्र विकास की राह पर तेजी से दौड़ रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार की ओर युवाओं के रोजगार, महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से मजबूत करने का कार्य किया जा रहा है। साथ चार धाम यात्रा  और ग्रामीणों यातायात को सुगम करने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। उन्होंने सरकार के चार वर्ष के कार्यकाल को ऐतिहासिक बताया।

इस मौके पर राज्य मंत्री हरक सिंह नेगी, रामचंद्र गौड़, बीकेटीसी उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती, नगर पालिका अध्यक्ष संदीप रावत, भाजपा जिलाध्यक्ष गजपाल बर्तावल, महामंत्री अरुण मैठाणी, विनोद कनवासी, सतेंद्र असवाल, पुष्पा पासवान, चंद्रकला तिवारी, मुख्य विकास अधिकारी डॉ अभिषेक त्रिपाठी, परियोजना अधिकारी आनंद भाकुनी सहित सभी विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

मुख्यमंत्री ने वर्चुअल माध्यम से किया जनसभा को संबोधित

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल माध्यम से जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज से चार वर्ष पूर्व देवभूमि की जनता ने मिथक तोड़ते हुए भारतीय जनता पार्टी को उत्तराखण्ड के विकास की जिम्मदारी सौंपी थी। जिसके बाद मुख्य सेवक के रूप में पद और गोपनियता की शपथ लेने के साथ ही मैने राज्य आंदोलनकारियों के पृथक राज्य निर्माण के संकल्प को पूर्ण करने का भी संकल्प लिया था। जिसके अनुरूप हमारी सरकार की ओर से संकल्प से सिद्धि तक पहुंचने के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के निर्देश में चार साल में राज्य के इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के साथ ही लोगों के जीवन स्तर को सुधारने का कार्य किया जा रहा है। सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में जी20 की बैठकों का सफल आयोजन, पहली बार राज्य में राष्ट्रीय खेलों का भव्य आयोजन, प्रदेश में शीतकालीन यात्रा का आगाज, ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट का आयोजन जैसे बड़े कार्य किए गए। ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट से राज्य में हुए निवेश और स्वरोजगार योजनाओं के संचालन से चार वर्ष में प्रति व्यक्ति आय में 41 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। राज्य में चार वर्ष में 20 हजार उद्योग स्थापित हुए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से राज्य के समग्र विकास के लिए हर संभव कार्य किया जा रहा है।

राज्य के समग्र विकास के लिए कार्य कर रही सरकार: डा धन सिंह रावत

इस दौरान जनपद के प्रभारी मंदिर डॉ धन सिंह रावत ने वर्चुअल माध्यम से जन सभा को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार की ओर राज्य के साथ ही जनपद चमोली के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। जिसका परिणाम है कि जनपद में चार धाम यात्रा के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, संचार, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में बदलाव आ रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में रोजगार और स्वरोजगार के क्षेत्र में भी अभूतपूर्व कार्य किए गए हैं।

254 लोगों को योजनाओं का दिया लाभ, 28 लाभार्थियों को वितरित किए चैक

जन जन की सरकार, 4 साल बेमिसाल कार्यक्रम के तहत आयोजित कार्यक्रम में जनपद के 40 विभागों की ओर से स्टॉल लगाए गए। जिनमें विभागों की ओर से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र लाभार्थियों को योजनाओं में आवेदन जमा भी किए गए। इस दौरान उद्यान विभाग, समाज कल्याण विभाग के 28 लाभार्थियों को चैक वितरण किए गए। जबकि बाल विकास विभाग की ओर से पात्र 8 महिलाओं को महालक्ष्मी किट का वितरण किया गया।

इस दौरान यहां विभागों की ओर से लगाए गए स्टॉलों से 254 लोगों को योजनाओं से लाभान्वित किया गया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से 73 लोगों की स्वास्थ्य जांच कर परामर्श व दवाइयां वितरित की गई। इसके साथ ही आयुर्वेदिक विभाग की ओर से 14 लोगों की जांच कर उपचार किया गया। पशुपालन विभाग की ओर से 29 पशुपालकों को दवाइयां उपलब्ध कराई गई। इसके साथ ही समाज कल्याण, श्रम विभाग, सहकारिता, कृषि, उद्यान, डेयरी, पूर्ति विभाग के साथ ही सभी विभागों की ओर से स्टॉल लगाकर योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।

लोक कलाकारों और छात्र-छात्राओं ने दी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति

जन जन की सरकार, 4 साल बेमिसाल कार्यक्रम के दौरान पुलिस मैदान गोपेश्वर में आयोजित कार्यक्रम में महिला मंगल दल, सूचना विभाग के पंजीकृत सांस्कृतिक दलों और विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी। इस दौरान सुबोध प्रेम विद्या मंदिर, पीस पब्लिक स्कूल, जीजीआईसी गोपेश्वर, गोपीनाथ संगीतशाला, महिला मंगल दल झींझी और राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर के छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रमों  की शानदार प्रस्तुति दी।

Latest News

चमोली: सुतोल में मासिक धर्म संबंधी रोक के दावों का ग्राम पंचायत ने किया खंडन–

सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी प्रसारित करने का आरोप, खुली बैठक में पारित किया निंदा प्रस्ताव...

चमोली: 11 दिन बाद खुला गोपेश्वर-घिंघराण मोटर मार्ग, सुचारु हुई आवाजाही, मिली राहत–

ब्रह्मसैंण में ड्रेनेज व्यवस्था की मांग, स्थायी उपचार के लिए 1.87 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा...

चमोली: शिक्षा के साथ अपने अधिकारों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति भी सजग रहें युवा: डॉ. यूएस रावत–

उत्तराखंड स्टूडेंट फेडरेशन (यूएसएफ) की बैठक में बोले पूर्व कुलपति व यूकेडी नेता, नई शिक्षा नीति 2020...

चमोली: पीपल का पेड़ टूटने से प्राकृतिक कुआं क्षतिग्रस्त, पानी को तरसे ग्रामीण–

जिला पंचायत सदस्य सरोेजनी रावत ने क्षेत्र का भ्रमण किया, प्रशासन के सामने रखी सड़क और कुआं के...

चमोली: राखी निर्माण प्रतियोगिता में दिखी छात्र-छात्राओं की रचनात्मकता–

उत्तराखंड पब्लिक स्कूल में आयोजित हुई प्रतियोगिता, रक्षाबंधन पर सभी प्रतिभागियों को किया जाएगा...

हक की लड़ाई: मोहनखाल-चोपता सड़क के लिए अब होगी आर-पार की लड़ाई, स्थानीय लेगों ने किया एलान, आंदोलन जारी–

मोहनखाल में सड़क के लिए स्थानीय लोग दे रहे धरना, समर्थन देने पहुंच रहे स्थानीय जनप्रतिनि​धि-- पोखरी...

चमोली: श्रम कार्ड नवीनीकरण न होने पर ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन–

हंगामे के बाद श्रम अधिकारी ने सभी को कार्यालय में बुलाकर कार्ड नवीनीकरण का कार्य किया शुरू...

चमोली: तीन दुकानों में एक्सपायरी सामग्री नष्ट किया, पांच दुकानों से लिए खाद्य सामग्री के सैंपल, नोटिस जारी–

रक्षाबंधन से पहले चमोली में खाद्य दुकानों पर छापेमारी-- गोपेश्वर, 26 अगस्त 2026: रक्षाबंधन पर्व को...

चमोली: कर्णप्रयाग और पोखरी क्षेत्र में तांबा, सीसा और जस्ता के भंडार, संयुक्त समिति का गठन–

खान मंत्रालय भारत सरकार ने शुरू की खनिज ब्लॉकों की नीलामी, जिला​धिकारी ने की बैठक-- गोपेश्वर, 25...
error: Content is protected !!