चमोली: तपोवन-विष्णुगाड जल विद्युत परियोजना प्रबंधन ने प्रस्तावित आंदोलन को बताया निराधार–

by | Mar 24, 2026 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

परियोजना प्रबंधन ने कहा, 50 प्रतिशत स्थानीय लोगों को दिया रोजगार, चारापत्ती का नहीं कोई प्रावधान–

गोपेश्वर, 24 मार्च 2026: तपोवन-विष्णुगाड जल विद्युत परियोजना प्रबंधन ने क्षेत्रीय जनप्रतिनि​​धियों के प्रस्तावित आंदोलन को निराधार बताया है। प्रबंधन ने स्पष्ट किया कि परियोजना में प्रभावित लोगों को समुचित रोजगार दिया जा रहा है। एनटीपीसी के पुनर्वास एवं पुनर्स्थापना पॉलिसी में चारापत्ती के मुआवजे का कोई प्रावधान नहीं है।

अपनी 12 सूत्री मांगों को लेकर तपोवन क्षेत्र के जनप्रतिनि​धियों ने एक अप्रैल से परियोजना कार्य प्रभावित करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में जिला​धिकारी को भी ज्ञापन सौंपा गया है। एनटीपीसी तपोवन के वरिष्ठ सहायक अ​धिकारी राजेंद्र सिंह जयाड़ा ने विज्ञ​प्ति जारी कर कहा कि एनटीपीसी और उत्तराखंड सरकार के बीच हुए समझौते में 50 प्रतिशत तक उत्तराखंड के स्थानीय लोगों को परियोजना में रोजगार ​देना है,

इसका पूरा पालन किया जा रहा है। कहा कि एनटीपीसी के पुनर्वास एवं पुनर्स्थापना पॉलिसी में चारापत्ती के मुआवजे का प्रावधान नहीं है। कहा कि आंदोलन का प्रस्ताव परियोजना में कार्य कर रहे लोगों के रोजगार पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा, साथ ही यह गैरकानूनी और राष्ट्र के हित के विपरीत होगा। उन्होंने राष्ट्रहित में निर्माणाधीन परियोजना कार्य में सहयोग की अपील की है।

Latest News

दुखद: 90 वर्ष की आयु में संतोष शर्मा का निधन, बीकेटीसी सदस्य महेंद्र शर्मा की माताजी थीं–

दिल्ली के बत्रा अस्पताल में ली अंतिम सांस, लोधी श्मशान घाट में हुआ अंतिम संस्कार; 10 अक्टूबर को...

विशेष अ​भियान: स्वच्छता अभियान में केंद्रीय भंडारगृह के कर्मचारियों ने किया श्रमदान–

आगापुर ओपन जिम परिसर में चलाया सफाई अभियान, सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का दिया संदेश-- रामपुर...

चमोली: दशोली में सेवा संकल्प शिविर, 189 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ–

16 शिकायतों का मौके पर निस्तारण, 184 लाभार्थियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से किया गया...

बनाला परियोजना का पाइप फटा, टरवाइन और जनरेटर में घुसा पानी व मलबा–

पानी के रिसाव की सूचना पर प्रशासन ने दिखाई तत्परता, मार्ग तत्काल सुचारू-- गोपेश्वर, 29 सितंबर 2029:...

चमोली में छात्रसंघ चुनाव: गोपेश्वर में एनएसयूआई की बंपर जीत–

ज्योतिर्मठ में एबीवीपी, पोखरी में आर्यन और नंदानगर में एनएसयूआई ने लहराया परचम-- गोपेश्वर, 30 सितंबर...

चमोली: जनता मिलन में सुनी गईं 30 शिकायतें, मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश-

सीएम हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा कर लंबित प्रकरणों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश- गोपेश्वर, 29 सितंबर...

चमोली: सीवरेज, सेप्टेज एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को प्रभावी बनाने के निर्देश–

एसटीपी की नियमित निगरानी और ठोस अपशिष्ट के वैज्ञानिक निस्तारण के निर्देश-- गोपेश्वर, 28 सितंबर 2026:...

चमोली: सेवा संकल्प अभियान के तहत कर्णप्रयाग शिविर में 484 लोगों ने किया प्रतिभाग–

56 दिव्यांगजनों के बनाए गए दिव्यांग प्रमाण पत्र-- कर्णप्रयाग, 28 सितंबर 2026: सेवा संकल्प अभियान के...

चमोली: धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने को प्रशासन ने जारी किए आदेश–

बद्रीनाथ धाम सहित धार्मिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने के लिए प्रशासन सख्त-- गोपेश्वर, 27 सितंबर...
error: Content is protected !!