चमोली: छात्र-छात्राओं व कलाकारों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुति–

by | Mar 24, 2026 | चमोली, प्रशासन | 0 comments

सरकार के चार साल पूरे होने पर पीजी कॉलेज गोपेश्वर में कार्यक्रम आयोजित–

गोपेश्वर, 24 मार्च 2026: सरकार के चार साल पूरे होने के अवसर पर जिला मुख्यालय गोपेश्वर में दूसरे दिन विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। पीजी कॉलेज गोपेश्वर में सांस्कृतिक कार्यक्रम और खेल मैदान में खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं, जिनमें छात्र-छात्राओं और कलाकारों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

पीजी कॉलेज गोपेश्वर के ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन भाजपा जिला महामंत्री विनोद कनवासी और मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी ने किया। कार्यक्रम में सूचना विभाग की सांस्कृतिक टीम ‘रुद्रेश कला मंच’ के साथ ही विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। लोकगीत और लोकनृत्य की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम के दौरान कवि सम्मेलन भी आकर्षण का केंद्र रहा। इसमें बाल कवि कार्तिक तिवारी, कवयत्री दीपमाला, झिंक्वाण, प्रेरणा सेमवाल और शशि देवली ने अपनी रचनाओं का पाठ कर श्रोताओं की खूब सराहना बटोरी।

वहीं, गोपेश्वर खेल मैदान में आयोजित खेल प्रतियोगिताओं में युवाओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। प्रतियोगिताओं में वॉलीबाल, फुटबॉल और टेबल टेनिस जैसे खेल शामिल रहे। खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से खेल भावना का परिचय दिया।

कार्यक्रमों के माध्यम से सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ ही स्थानीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान किया गया। आयोजन में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे और सभी कार्यक्रमों का आनंद लिया।

Latest News

चमोली: सुतोल में मासिक धर्म संबंधी रोक के दावों का ग्राम पंचायत ने किया खंडन–

सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी प्रसारित करने का आरोप, खुली बैठक में पारित किया निंदा प्रस्ताव...

चमोली: 11 दिन बाद खुला गोपेश्वर-घिंघराण मोटर मार्ग, सुचारु हुई आवाजाही, मिली राहत–

ब्रह्मसैंण में ड्रेनेज व्यवस्था की मांग, स्थायी उपचार के लिए 1.87 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा...

चमोली: शिक्षा के साथ अपने अधिकारों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति भी सजग रहें युवा: डॉ. यूएस रावत–

उत्तराखंड स्टूडेंट फेडरेशन (यूएसएफ) की बैठक में बोले पूर्व कुलपति व यूकेडी नेता, नई शिक्षा नीति 2020...

चमोली: पीपल का पेड़ टूटने से प्राकृतिक कुआं क्षतिग्रस्त, पानी को तरसे ग्रामीण–

जिला पंचायत सदस्य सरोेजनी रावत ने क्षेत्र का भ्रमण किया, प्रशासन के सामने रखी सड़क और कुआं के...

चमोली: राखी निर्माण प्रतियोगिता में दिखी छात्र-छात्राओं की रचनात्मकता–

उत्तराखंड पब्लिक स्कूल में आयोजित हुई प्रतियोगिता, रक्षाबंधन पर सभी प्रतिभागियों को किया जाएगा...

हक की लड़ाई: मोहनखाल-चोपता सड़क के लिए अब होगी आर-पार की लड़ाई, स्थानीय लेगों ने किया एलान, आंदोलन जारी–

मोहनखाल में सड़क के लिए स्थानीय लोग दे रहे धरना, समर्थन देने पहुंच रहे स्थानीय जनप्रतिनि​धि-- पोखरी...

चमोली: श्रम कार्ड नवीनीकरण न होने पर ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन–

हंगामे के बाद श्रम अधिकारी ने सभी को कार्यालय में बुलाकर कार्ड नवीनीकरण का कार्य किया शुरू...

चमोली: तीन दुकानों में एक्सपायरी सामग्री नष्ट किया, पांच दुकानों से लिए खाद्य सामग्री के सैंपल, नोटिस जारी–

रक्षाबंधन से पहले चमोली में खाद्य दुकानों पर छापेमारी-- गोपेश्वर, 26 अगस्त 2026: रक्षाबंधन पर्व को...

चमोली: कर्णप्रयाग और पोखरी क्षेत्र में तांबा, सीसा और जस्ता के भंडार, संयुक्त समिति का गठन–

खान मंत्रालय भारत सरकार ने शुरू की खनिज ब्लॉकों की नीलामी, जिला​धिकारी ने की बैठक-- गोपेश्वर, 25...
error: Content is protected !!