चमोली: जन-जन की सरकार, चार साल बेमिसाल कार्यक्रम के तहत हुए वि​भिन्न कार्यक्रम–

by | Mar 25, 2026 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments


पिछले तीन दिनों से आयोजित हो रहे कार्यक्रम, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने जमाया रंग–

“जन-जन की सरकार, 4 साल बेमिसाल” कार्यक्रम के तहत बुधवार को जनपद मुख्यालय गोपेश्वर स्थित पीजी कॉलेज में भव्य कार्यक्रम आयोजित कर विभिन्न सांस्कृतिक एवं खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजपा उत्तराखंड/जिला सह प्रभारी रुद्रप्रयाग रघुवीर सिंह बिष्ट द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं, अधिकारियों एवं कर्मचारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिससे आयोजन में उत्साह और ऊर्जा का वातावरण बना रहा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रघुवीर सिंह बिष्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड निरंतर विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा रोजगार सृजन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल एवं पर्यटन के क्षेत्र में व्यापक कार्य किए जा रहे हैं।

साथ ही महिला सशक्तिकरण को प्राथमिकता देते हुए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनका लाभ समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंच रहा है। उन्होंने उपस्थित छात्र-छात्राओं को देश का भविष्य बताते हुए उन्हें समाज सेवा, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के दौरान आयोजित टेबल टेनिस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले काव्या सती और शिवांस नेगी को प्रथम, जिया बिष्ट, शिवांस चमोली को द्वितीय एवं अदिति रावत और अथर्व तिवाड़ी को तृतीय स्थान के लिए पुरस्कृत किया गया। इसके अतिरिक्त सूचना विभाग की सांस्कृतिक टीम एवं स्कूली छात्राओं द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिनमें लोक नृत्य एवं लोकगीतों के माध्यम से पहाड़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का सुंदर प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में मोहन सिंह नेगी, नवल भट्ट, उपेंद्र भंडारी सहित विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक, छात्र-छात्राएं तथा बड़ी संख्या में अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे, जिन्होंने आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग प्रदान किया।

Latest News

चमोली में आकर बस गया जापान से आया फूल, अब दूर दूर तक बिखर रही रंगत–

विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी के उच्च हिमालयी बुग्यालों में उगने वाली फूलों की रानी ब्लू पॉपी...

राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी ने शुरू किया उत्तराखंड जागरुकता अभियान, ग्रामीणों को अधिकारों के प्रति किया जागरूक–

दशोली विकास खंड के कठूड़ गांव पहुंचा अ​भियान, उत्तराखंड आंदोलन के मूल उद्देश्यों और ​अ​धिकारों के...

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व मुख्यमंत्री धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

त्रयोदशी संस्कार में शामिल होकर परिजनों को दी सांत्वना देहरादून, 24 जून 2026: केंद्रीय रक्षा मंत्री...

पीपलकोटी से भीमतला तक यूकेडी का जनसंपर्क अभियान, जनता से मिला समर्थन का भरोसा–

पूर्व कुलपति डॉ. उदय सिंह रावत ने किया जन संपर्क तेज, सैनिक प्रकोष्ठ के लोगों के साथ गांव-गांव...

धर्म और आस्था को ठेस पहुंचाने वाला कोई कृत्य स्वीकार नहीं: मुख्यमंत्री धामी–

चारधाम और हेमकुंड साहिब यात्रा में श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता, अफवाह फैलाने वालों पर...

चमोली: 200 मुर्गियों से बदली तकदीर, सल्ला-रेतोली गांव की सुमन बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल–

रीप परियोजना के सहयोग से खड़ा किया सफल उद्यम, 200 मुर्गियों से हर माह 18 हजार रुपये तक की आय...

रुद्रप्रयाग: नगरासू के दमदमा साहिब गुरुद्वारे से उतरे निहंग, चार दिन बाद खत्म हुआ गतिरोध–

रुद्रप्रयाग:नगरासू के दमदमा साहिब गुरुद्वारे से उतरे निहंग, चार दिन बाद खत्म हुआ गतिरोध-- पंजाब से...

घूनी, रामणी और पडेरगांव के ग्रामीण हुए एकजुट, अब आमरण अनशन की तैयारी–

तहसील प्रशासन को सौंपा अल्टीमेटम, कहा 30 जून तक नहीं मानी मांग तो एक जुलाई से शुरू कर देंगे अनशन...
error: Content is protected !!