चमोली: कनोल गांव में इंटरमीडिएट विद्यालय खुलने के आसार बढ़े–

by | Mar 26, 2026 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

​शिक्षा निदेशालय में उच्च अ​धिकारियों से मिला गांव का प्रतिनि​धि मंडल, विद्यालय उच्चीकरण के..

देहरादून, नंदानगर विकास खंड के ग्राम पंचायत कनोल के प्रतिनि​धिमंडल ने देहरादून में ​​शिक्षा निदेशालय के अ​धिकारियों से भेंट कर उन्हें मॉडल राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कनोज का उच्चीकरण इंटरमीडिएट स्तर पर करने को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। अ​धिकारियों ने विद्यालय की फाइल को शासन को सौंप दिया है, अब गांव में इंटर मीडिएट के संचालन की उम्मीद जगी है।

राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कनोल को इंटर स्तर पर उच्चीकृत किए जाने की मांग को लेकर जनप्रतिनिधियों ने शिक्षा निदेशक मुकुल सती और अपर शिक्षा निदेशक कंचन देवरानी से भेंट कर उन्हें ज्ञापन सौंपा। इससे पूर्व उन्होंने मुख्यमंत्री से भी अपनी मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।

विद्यालय के एसएमसी अध्यक्ष एसएमसी अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह बिष्ट, युवक मंगल दल अध्यक्ष कुंवर सिंह नेगी, वन सरपंच गौर सिंह नेगी, क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधि हुकम सिंह बिष्ट, पूर्व बीडीसी सदस्य कंचन सिंह नेगी, जयदीप सिंह व बलवंत सिंह बिष्ट ने देहरादून में शिक्षा अधिकारियों से वार्ता की। कहा गया कि क्षेत्र में नजदीक कहीं इंटर कॉलेज न होने से छात्र-छात्राओं को लंबी दूरी तय कर पढ़ाई के लिए दूसरे क्षेत्र में जाना पड़ रहा है। शिक्षा अधिकारियों ने उन्हें आश्वासन दिया कि विद्यालय उच्चीकरण की फाइल शासन को सौंप दी गई है, जल्द ही इस पर कार्रवाई शुरू हो जाएगी। प्रतिनि​धि मंडल को विश्वास है कि इसी ​शिक्षण सत्र से गांव में इंटरमीडिएट का संचालन शुरू हो जाएगा।

Latest News

चमोली: तीलू रौतेली की वीरगाथा से गूंजा पीस पब्लिक स्कूल, बेटियों ने दिखाया हुनर–

भाषण और पेंटिंग प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा, नन्दा जोशी ने पौधरोपण कर...

चमोली: सीज किए गए दो बुलेट वाहन लेकर फरार हुए तीन आरोपी गिरफ्तार, दोनों वाहन बरामद–

पुलिस ने तीनों आरोपियों को अलकापुरी प्रतीक्षालय से किया गिरफ्तार, कारवाही शुरू-- गोपेश्वर, 08 अगस्त...

चमोली: बदरीनाथ चढ़ावा चोरी मामले में तीसरा आरोपी भेजा जिला कारागार पुरसाड़ी–

जेपी कंपनी के सुरक्षाकर्मी मनोज कुमार को अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा-- गोपेश्वर, 09...

हक की लड़ाई: मोहनखाल-कनातोली-चोपता तुंगनाथ सड़क निर्माण के लिए आंदोलन का हुआ एलान–

15 अगस्त से मोहनखाल में शुरू होगा धरना-प्रदर्शन, सांसद व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट पर लगाया...

चमोली: काली चट्टान बनी मुसीबत, बिरही-निजमुला सड़क पर फिर ठप हुई आवाजाही–

एक माह में कई बार मलबे से बंद हुई सड़क, ग्रामीण बोले-स्थायी उपचार नहीं हुआ तो बरसात में बढ़ेगी...

विद्यालयों में फर्स्ट एड बॉक्स पहुंचाकर सामाजिक दायित्व निभा रहा रूद्र सेवा संघ–

छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को लेकर पहल, संघ पदाधिकारी विद्यालयों में पहुंचकर कर रहे फर्स्ट एड बॉक्स...

चमोली: बदरीनाथ विधानसभा में उक्रांद का डोर-टू-डोर अभियान शुरू–

माणा, बदरीनाथ और बामणी गांव में ग्रामीणों से किया संवाद, स्थानीय समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष का...

जनसुरक्षा सर्वोपरि: श्री मद्यमहेश्वर धाम यात्रा अग्रिम आदेशों तक अस्थायी रूप से स्थगित–

भूस्खलन, मार्ग की संवेदनशील स्थिति एवं गौण्डारट्रॉली के मरम्मत कार्य को देखते हुए जिलाधिकारी विशाल...

चमोली: स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक–

गरिमामय एवं राष्ट्रभक्ति के माहौल में मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस, प्रभात फेरी, क्रॉस कंट्री रेस और...
error: Content is protected !!