चिपको महोत्सव: अपर आयुक्त रहे स्वर्गीय हरक सिंह समेत छह लोगों को मिला गौरा देवी सम्मान–

by | Mar 27, 2026 | चमोली, रचनात्मक | 0 comments

रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ चिपको महोत्सव संपन्न, पुरस्कार वितरित हुए–

जोशीमठ, 27 मार्च 2026: जोशीमठ के रविग्राम खेल मैदान में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ दो दिवसीय चिपको महोत्सव संपन्न हो गया है। स्थानीय जनजाति की महिला मंगल दलों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी। महोत्सव के पहले दिन अपर आयुक्त गढ़वाल रहे स्वर्गीय हरक सिंह रावत सहित छह लोगों को पर्यावरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर गौरा देवी सम्मान से नवाजा गया। साथ ही विभिन्न खेल गतिविधियां व सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।

चिपको आंदोलन की 52वीं वर्षगांठ पर गौरा देवी पर्यावरण एवं सामाजिक विकास समिति की ओर से ज्योतिर्मठ रविग्राम में दो दिवसीय महोत्सव आयोजित किया गया है। चिपको आंदोलन की अग्रिणी गौरा देवी को याद करते हुए उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए। इस दौरान पूर्व आयुक्त गढ़वाल स्व. हरक सिंह रावत को उनके द्वारा पर्यावरण मित्र योजना जैसे बेहतरी कार्य करने के लिए गौरा देवी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उनकी पत्नी भागीरथी देवी ने यह सम्मान प्राप्त किया। इसके अलावा लाता के स्व. धन सिंह राणा, सलूड़ के कुशल सिंह भंडारी, भ्यूंडार के प्रताप सिंह चौहान, सुनील के प्रदीप पंवार और बड़ा गांव के शार्दुल थपलियाल को गौरा देवी सम्मान से नवाजा गया। मुख्य अतिथि बीकेटीसी के उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने सभी को सम्मानित किया।

साथ ही पर्यावरण संरक्षण पर गोष्ठी, पौधरोपण, सांस्कृतिक कार्यक्रम, छात्र-छात्राओं की भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। इस दौरान विशिष्ट अतिथि शंकर सिंह रावत, समिति के अध्यक्ष सोहन सिंह राणा, सचिव पुष्कर सिंह राणा, प्रो. नंदन सिंह रावत, उदय सिंह रावत, धन सिंह बिष्ट, कलम सिंह राणा, मुरली सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे। वहीं, महोत्सव के दूसरे दिन बदरीनाथ विधायक लखपत बुटोला ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। उन्होंने कहा कि गौरा देवी उत्तराखंड का गौरव हैं, उनके नाम पर कॉलेज-शिक्षण संस्थान खुलने चाहिए।

कहा कि गौरा देवी ने पर्यावरण संरक्षण और जंगल बचाने के लिए जो संघर्ष किया वह कई पीढि़यों को प्रेरणा देता रहेगा। इस दौरान राज्य स्तरीय स्व. नारायण सिंह राणा स्मृति वॉलीबाल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला भी हुआ। इसमें अल्मोड़ा की टीम विजेता और हरिद्वार की टीम उपविजेता रही।

विधायक ने दोनों टीमों को ट्राफी देकर पुरस्कृत किया। इसके अलावा महोत्सव में महिला मंगल दल, स्कूली छात्र-छात्राओं की विभिन्न प्रतियोगिता के विजेताओं को नगर पालिका अध्यक्ष देवेश्वरी शाह और शंकर सिंह रावत के हाथों पुरस्कार दिया गया।

इस दौरान आयोजन समिति के अध्यक्ष सोहन सिंह राणा, सचिव पुष्कर सिंह राणा, प्रो. नंदन सिंह रावत, उदय सिंह रावत, धन सिंह बिष्ट, कलम सिंह राणा, मुरली सिंह राणा, सुरेंद्र सिंह राणा, पेड़ वाले गुरुजी धनसिंह घरिया, बैशाख सिंह रावत सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। दिनभर महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। बारिश के कारण हुई ठंड के बावजूद भी बड़ी संख्या में लोग महोत्सव में शामिल हुए।

Latest News

चमोली: एनटीपीसी विष्णुगाड़ परियोजना में आपदा प्रबंधन की तैयारियों को जांचने के लिए मॉक ड्रिल–

वि​भिन्न सुरक्षा एजेंसियों ने सक्रिय रुप से लिया भाग, व्यापक मॉक ड्रिल का हुआ आयोजन-- ज्योतिर्मठ, 30...

पर्यावरण संरक्षण: तुंगनाथ बेस कैंप भुलकण में स्वच्छता की मिसाल, भुलकण से धोतीधार तक चला सफाई अभियान–

सामाजिक कार्यकर्ता प्रदीप सिंह रमोला के नेतृत्व में साफ-सफाई में जुटे लोग, पर्यावरण संरक्षण का दिया...

चमोली: गृह सचिव शैलेश बगौली ने किया कोतवाली गोपेश्वर का आकस्मिक निरीक्षण–

डिजिटल पुलिसिंग और जनमैत्री पर दिया विशेष जोर, पदम विभू​षित चंडी प्रसाद भट्ट से की मुलाकात...

गढ़वाल विश्वविद्यालय में कृषि यंत्रीकरण प्रोत्साहन मेला, किसानों को मिली आधुनिक जानकारी–

कार्यशाला में किसानों, छात्र-छात्राओं और कृ​षि से जुड़े लोगों को दी आधुनिक कृ​षि उपकरणों की...

चमोली: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, तीन की मौत, तीन घायल–

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस और डीडीआरएफ की टीम, देहरादून से देवाल जा रहे थे कार सवार...

चमोली में बारिश-बर्फबारी से मौसम सुहावना, जंगल की आग बुझी–

चमोली जनपद में लगातार दूसरे दिन भी हुई बारिश, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जमकर हुई बर्फबारी-- चमोली, 29...

चमोली: बदरीनाथ पुलिस ने चंद घंटों में ढूंढा श्रद्धालु का लाखों रुपये के जेवरात से भरा बैग–

मित्रता, सेवा और सुरक्षा” का सजीव उदाहरण पेश कर रही बदरीनाथ पुलिस, भावुक यात्री ने किया सैल्यूट...

चमोली: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी चचेरे भाई को 20 वर्ष का कठोर कारावास–

चमोली जिला न्यायालय में विशेष सत्र न्यायाधीश की अदालत ने सुनाया फैसला, पीड़िता को तीन लाख प्रतिकर...

चमोली: ज्योतिर्मठ में भूधंंसाव के तीन साल बाद शुरू हुआ क्षतिग्रस्त भवनों का ध्वस्तीकरण–

जनवरी 2023 में हुआ था भू-धंसाव, सैकड़ों भवन हो गए थे असुर​क्षित, एसडीएम के निर्देश पर ध्वस्तीकरण...
error: Content is protected !!