चमोली: जिलाधिकारी ने गैस एजेंसियों का औचक निरीक्षण कर घरेलु गैस उपलब्धता का लिया जायजा–

by | Mar 27, 2026 | चमोली, प्रशासन | 0 comments

गैस वितरण प्रणाली को और अधिक सुव्यवस्थित बनाने हेतु आपूर्ति विभाग को रोस्टर प्रणाली को व्यवस्थित करने के दिए निर्देश–

गोपेश्वर, 27 मार्च 2026: जनपद में आमजन को घरेलू गैस की आपूर्ति सुनिश्चित करने और गैस सिलेंडरो की कालाबाजारी की सम्भावना रोके जाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी गौरव कुमार ने शुक्रवार को विभिन्न गैस एजेंसियों एवं गोदामों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गोपेश्वर, कोठियालसैण, मैंठाना एवं नन्दप्रयाग स्थित गैस गोदामों में पहुंचकर घरेलू गैस सिलेंडरों की उपलब्धता, स्टॉक रजिस्टर एवं वितरण व्यवस्था का गहनता से परीक्षण किया।

जिलाधिकारी ने मौके पर मौजूद अभिलेखों का निरीक्षण करते हुए यह सुनिश्चित किया कि गैस वितरण पूरी पारदर्शिता एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप किया जा रहा है। उन्होंने जिला आपूर्ति अधिकारी को निर्देशित किया कि जनपद में गैस की उपलब्धता पर निरंतर निगरानी बनाए रखें, ताकि किसी भी स्तर पर आमजन को असुविधा न हो और सभी उपभोक्ताओं को समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध हो सके।इस दौरान जिलाधिकारी ने रैनडम नंबर लगाकर गंगी लाल नामक गैस सिलेंडर प्राप्त करने वाले उपभोक्ता से बात की जिसमें उपभोक्ता गंगी लाल द्वारा समय पर गैस मिलने की बात कही गयी, साथ ही उन्होंने इसके लिए प्रशासन का धन्यवाद भी किया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने गैस गोदामों में सुरक्षा मानकों का भी बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने गोदाम संचालकों को निर्देश दिए कि सुरक्षा से संबंधित सभी प्रावधानों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जाए, जिससे किसी भी प्रकार की दुर्घटना की संभावना को न्यूनतम किया जा सके।

इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने गैस वितरण प्रणाली को और अधिक सुव्यवस्थित बनाने हेतु जिला आपूर्ति अधिकारी को रोस्टर प्रणाली व्यवस्थित करने के निर्देश दिए जिससे आसानी से लोगो को घरेलु गैस मिल सके। उन्होंने कहा कि रोस्टर के माध्यम से निर्धारित समयानुसार विभिन्न क्षेत्रों में गैस सिलेंडरों का वितरण किया जाए तथा प्रतिदिन वितरित किए गए सिलेंडरों का विधिवत रिकॉर्ड भी रखा जाए।

जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें तथा पैनिक बुकिंग से बचें। उन्होंने आश्वस्त किया कि जनपद में घरेलू गैस की पर्याप्त उपलब्धता है और सभी उपभोक्ताओं को समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा।उन्होंने आपूर्ति विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनहित को सर्वोपरि रखते हुए आपूर्ति व्यवस्था को सुचारु एवं प्रभावी बनाए रखें, जिससे आमजन को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। इस दौरान उप जिलाधिकारी आरके पांडे, जिला आपूर्ति अधिकारी अंकित पांडे सहित संबंधित गैस एजेंसी के ओनर और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Latest News

चमोली: सुबोध प्रेम विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गोपेश्वर का दो दिवसीय वार्षिकोत्सव समारोह शुरू–

छोलिया नृत्य और लोकगीतों की रही धूम, छात्र-छात्राओं ने दी पहाड़ी नृत्य की शानदार प्रस्तुति...

चमोली: जिलाधिकारी ने गैस एजेंसियों का औचक निरीक्षण कर घरेलु गैस उपलब्धता का लिया जायजा–

गैस वितरण प्रणाली को और अधिक सुव्यवस्थित बनाने हेतु आपूर्ति विभाग को रोस्टर प्रणाली को व्यवस्थित...

चिपको महोत्सव: अपर आयुक्त रहे स्वर्गीय हरक सिंह समेत छह लोगों को मिला गौरा देवी सम्मान–

रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ चिपको महोत्सव संपन्न, पुरस्कार वितरित हुए-- जोशीमठ, 27 मार्च...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की ​शिष्टाचार भेंट–

उत्तराखंड के विकास के लिए केंद्र सरकर द्वारा दिए जा रहे सहयोग व मार्गदर्शन के लिए जताया आभार...

हादसा: तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलटी, एक सवार की मौत, आठ घायल–

चालक, परिचालक को भी लगी चोटें, कुमाऊं मोटर्स ओनर्स यूनियन की है बस, पुलिस व एसडीआरएफ की टीमों ने...

चमोली: कनोल गांव में इंटरमीडिएट विद्यालय खुलने के आसार बढ़े–

​शिक्षा निदेशालय में उच्च अ​धिकारियों से मिला गांव का प्रतिनि​धि मंडल, विद्यालय उच्चीकरण के...

चमोली: जन-जन की सरकार, चार साल बेमिसाल कार्यक्रम के तहत हुए वि​भिन्न कार्यक्रम–

पिछले तीन दिनों से आयोजित हो रहे कार्यक्रम, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने जमाया रंग-- “जन-जन की सरकार, 4...

चमोली: पत्थर से फोड़ा भाई का सिर, अदालत ने दोषी पाते हुए एक साल की सजा सुनाई–

न्यायिक मजिस्ट्रेट सिविल जज (जूनियर डिविजन) थराली देवांश राठौर की अदालत ने सुनाया फैसला, पढ़ें पूरा...

चमाेली: पोखरी में पेयजल संकट पर फूटा गुस्सा, व्यापारियों ने किया प्रदर्शन–

लोगों ने कहा पानी आपूर्ति बा​धित होने से रोजमर्रा के कार्यों पर भी पड़ रहा प्रभाव, शीघ्र जलापूर्ति...
error: Content is protected !!