आक्रोश: डिप्लोमा इंजीनियर्स मांगों पर अडिग, गोपेश्वर में 10वें दिन भी जारी रही हड़ताल, देवाल के बीडीओ पर फूटा गुस्सा–

by | Apr 1, 2026 | आंदोलन, चमोली | 0 comments

अति आवश्यक सेवा मेें शामिल इंजीनियर्स भी हड़तालमेें हुए शामिल, बदरीनाथ विधायक ने दिया मांगों को समर्थन–

गोपेश्वर, 01 अप्रैल 2026: अपनी वि​भिन्न मांगों को लेकर आंदोलनरत डिप्लोमा इंजीनियर्स की अनि​श्चितकालीनहड़ताल अब निर्णायक मोड में आ गई है। सबकी निगाहें संगठन और सरकार के बीच चल रही वार्ता पर टिकी हुई हैं। बुधवार को हडताल10वें दिन भी जारी रही। अति आवश्यक सेवा में शामिल जल संस्थान, जल निगम और ऊर्जा निगम के डिप्लोमा इंजीनियर भी हड़ताल में शामिल हो गए हैं। आंदोलनकारियों ने मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने का एलान किया है।

बुधवार को धरना-प्रदर्शन में बदरीनाथ विधायक लखपत बुटोला व कांग्रेस पदा​धिकारी भी शामिल हुए। उन्होंने उनकी मांगों को शासन स्तर पर उठाने का आश्वासन दिया। विधायक ने कहा कि डिप्लोमा इंजीनियर्स की न्यायोचित मांगों पर सरकार को अतिशीघ्र कार्रवाई करनी चाहिए। इस संबंध में शासन से वार्ता की जाएगी।

डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ के जनपदीय सचिव अंकित बिष्ट ने कहा कि जब तक उनकी न्यायोचित मांगों पर कार्रवाई नहीं हो जाती, तब तक आंदोलन जारी रखा जाएगा। इधर, आंदोलन के दौरान डिप्लोम इंजीनियर्स का गुस्सा खंड विकास अ​धिकारीदेवाल पर फूट पड़ा। संघ के जनपदीय सचिव अंकित बिष्ट ने कहा कि प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर आंदोलन चल रहा है। देवाल में तैनात डिप्लोमा इंजीनियर अंकित सिलोड़ी और मुकुल कुमार ने भी अन्य इंजीनियर्स की भांति हड़ताल से पूर्व वीडीओ कार्यालय में अपना घोषणा पत्र दे दिया था।

घोषणा पत्र बीडीओ कार्यालय में रिसीव भी कराया गया। मगर खंड विकास अ​धिकारी की ओर से 24 मार्च को दोनों इंजीनियर्स का स्पष्टीकरण मांगा गया। इस संबंध में जिला और खंड स्तर पर वार्ता की गई। प्रांतीय कार्यकारिणी की ओर से भी इस संबंध में संबं​धितअ​धिकारियों से वार्ता की गई, मगर अभी तक भी स्पष्टीकरण वापस नहीं लिया गया है। हमने अब वीडीओ को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। यदि बुधवार शाम तक स्पष्टीकरण व आदेश वापस नहीं लिया गया तो बृहस्पतिवार को बीडीओ कार्यालय परिसर में जनपद के समस्त ​आंदोलनरत डिप्लोमा इंजीनियर्स धरना-प्रदर्शन शुरू कर देंगे। इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। कहा गया कि बीडीओ की ओर से उनके आंदोलन को कमजोर करने की साजिश की जा रही है।

मौके पर महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष ऊषा रावत, मुकुल बिष्ट, गोविंद सजवाण, क्षेत्र पंचायत सदस्य व एनएसयूआई के पूर्व जिलाध्यक्ष मनमोहन चतुरा, रविंद्र बर्त्वाल, योगेंद्र बिष्ट, अरविंंद नेगी, डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ की अध्यक्ष शालिनी रावत, प्रमोद बिष्ट, जितेंद्र मेहरा, संजय रावत, एसपी मैठाणी, छोटे लाल, प्रिया बहुगुणा, जगदीश पंवार, मेघा जग्गी, प्रेमा बिष्ट आदि मौजूद रहे।

Latest News

दुखद: 90 वर्ष की आयु में संतोष शर्मा का निधन, बीकेटीसी सदस्य महेंद्र शर्मा की माताजी थीं–

दिल्ली के बत्रा अस्पताल में ली अंतिम सांस, लोधी श्मशान घाट में हुआ अंतिम संस्कार; 10 अक्टूबर को...

विशेष अ​भियान: स्वच्छता अभियान में केंद्रीय भंडारगृह के कर्मचारियों ने किया श्रमदान–

आगापुर ओपन जिम परिसर में चलाया सफाई अभियान, सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का दिया संदेश-- रामपुर...

चमोली: दशोली में सेवा संकल्प शिविर, 189 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ–

16 शिकायतों का मौके पर निस्तारण, 184 लाभार्थियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से किया गया...

बनाला परियोजना का पाइप फटा, टरवाइन और जनरेटर में घुसा पानी व मलबा–

पानी के रिसाव की सूचना पर प्रशासन ने दिखाई तत्परता, मार्ग तत्काल सुचारू-- गोपेश्वर, 29 सितंबर 2029:...

चमोली में छात्रसंघ चुनाव: गोपेश्वर में एनएसयूआई की बंपर जीत–

ज्योतिर्मठ में एबीवीपी, पोखरी में आर्यन और नंदानगर में एनएसयूआई ने लहराया परचम-- गोपेश्वर, 30 सितंबर...

चमोली: जनता मिलन में सुनी गईं 30 शिकायतें, मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश-

सीएम हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा कर लंबित प्रकरणों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश- गोपेश्वर, 29 सितंबर...

चमोली: सीवरेज, सेप्टेज एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को प्रभावी बनाने के निर्देश–

एसटीपी की नियमित निगरानी और ठोस अपशिष्ट के वैज्ञानिक निस्तारण के निर्देश-- गोपेश्वर, 28 सितंबर 2026:...

चमोली: सेवा संकल्प अभियान के तहत कर्णप्रयाग शिविर में 484 लोगों ने किया प्रतिभाग–

56 दिव्यांगजनों के बनाए गए दिव्यांग प्रमाण पत्र-- कर्णप्रयाग, 28 सितंबर 2026: सेवा संकल्प अभियान के...

चमोली: धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने को प्रशासन ने जारी किए आदेश–

बद्रीनाथ धाम सहित धार्मिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने के लिए प्रशासन सख्त-- गोपेश्वर, 27 सितंबर...
error: Content is protected !!