चमोली: जिला​धिकारी ने की मुख्यमंत्री घोषणा की प्रगति को लेकर समीक्षा–

by | Apr 1, 2026 | चमोली, प्रशासन | 0 comments

विधायक अनिल नौटियाल और भूपाल राम टम्टा की मौजूदगी में आयोजित हुई बैठक, निरंतर समन्वय पर दिया जोर–

गोपेश्वर। जिलाधिकारी गौरव कुमार ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल एवं थराली विधायक भूपाल राम टम्टा की उपस्थिति में मुख्यमंत्री घोषणा की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक की। उन्होंने सभी विभागों को जनहित में समन्वय बनाकर काम करने और सभी विभागों को गतिमान कार्यो में तेजी लाने व शासन स्तर पर लंबित प्रकरणों पर भी नियमित फॉलोअप करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि प्रत्येक माह मा0 मुख्यमंत्री की घोषणाओं की समीक्षा अपने स्तर से करें वहीं सभी उप जिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि तहसील स्तर पर भूमि स्थानांतरण एवं अन्य भूमि सम्बन्धी प्रकरणों को समय से पूर्ण करायें। डीएम ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि मा0 मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणा के कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण कराएं एवं जो भी कार्य पूर्ण हो चुके हैं उन्हें पोर्टल पर अपडेट करवा लें।

जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रनन्दानगर में अल्ट्रासाउंड मशीन एवं एक्सरे मशीन लगवाने एवं टेक्नीशियन एवं रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती में आ रही दिक्कत को गंभीरता पूर्वक रिजॉल्बकरनें और कृषि विभाग को जंगली जानवरों से फसल को बचाने हेतु स्थाई समाधान हेतु कार्य योजना तैयार करने, आपदा प्रबंधन विभाग को आपदा से प्रभावित परिवारों के विस्थापन की प्रक्रिया पूर्ण करने के निर्देश दिए साथ ही जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को मा0 मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं को समय से पूर्ण करने के निर्देश दिये।

इस दौरान बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी सर्वेश दुबे, अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, परियोजना निदेशक आनंद सिंह एवं अन्य विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Latest News

आस्था: पूर्व उपराष्ट्रपति की पत्नी ने किए मां यमुना के दर्शन–

रिमझिम बारिश के बीच पहुंचीं यमुनोत्री धाम, विधिवत पूजा-अर्चना कर देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि की...

चमोली: सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित हुई विकसित भारत संकल्प सभा–

सेवा संकल्प अभियान के तहत गोपेश्वर में भव्य आयोजन, विकसित भारत के निर्माण का लिया संकल्प-- गोपेश्वर।...

जय बदरीविशाल:श्राद्धपक्ष में 60 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने कराया पिंडदान–

ब्रह्मकपाल में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, एक लाख तक पहुंच सकता है आंकड़ा-- बदरीनाथ। श्राद्धपक्ष...

चमोली: मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और सुधार का एक और मौका–

08 से 10 अक्टूबर तक लगेंगे विशेष कैंप और 12 से 20 अक्टूबर तक होगा घर-घर सत्यापन-- गोपेश्वर। भारत...

स्वरोजगार:आरसेटी में ब्यूटीशियन प्रशिक्षण पूरा, 31 युवतियां बनीं आत्मनिर्भर–

35 दिवसीय जूनियर ब्यूटी प्रै​क्टिशनरप्र​शिक्षण का हुआ समापन-- रुद्रप्रयाग। एसबीआई आरसेटी रुद्रप्रयाग...

अदालत से: घरेलू हिंसा मामले में पति को पत्नी के भरण-पोषण के लिए 12 हजार देने के आदेश–

न्यायिक मजिस्ट्रेट ने मानसिक व भावनात्मक प्रताड़ना के एवज में 20 हजार रुपये देने के भी दिए आदेश...

चमोली: मलारी में सेवा संकल्प शिविर, 268 ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ–

34 शिकायतों में 14 का मौके पर निस्तारण, 57 ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ-- गोपेश्वर। ‘सेवा संकल्प...

चमोली: गैरसैंण विधानसभा सत्र की तैयारियां समयबद्ध पूरी करने के निर्देश–

डीएम ने अधिकारियों को दिए व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश-- गोपेश्वर। आगामी प्रस्तावित...

चमोली: अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वरिष्ठजनों का सम्मान, स्वास्थ्य परीक्षण एवं सहायक उपकरण वितरित–

वृद्धजनों के सम्मान में आयोजित हुआ शिविर, 30 वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण-- गोपेश्वर, 01...
error: Content is protected !!