चमोली में बारिश, भूस्खलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त, चारों ओर सड़कें बंद, उफान पर नदियां–

by | Oct 19, 2021 | आपदा, चमोली | 0 comments


चमोली। चमोली जनपद में बारिश लगातार  जारी है। बारिश से अलकनंदा, पिंडर और नंदाकिनी उफान पर बह रही हैं। चमोली तहसील में 101.2 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है, जबकि जोशीमठ में 185.6 मिमी, कर्णप्रयाग में 134 मिमी, पोखरी में 108 मिमी, गैरसैंण में 116 मिमी, थराली में 100 मिमी और घाट तहसील में 123 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। अभी भी जनपद में बारिश जारी है। नंदप्रयाग-घाट मोटर मार्ग भी सैतोली और सेरा गांव के समीप मलबा और बोल्डर आने से अवरूद्घ हो गया है।  जोशीमठ के मारवाड़ी में एक कंपनी के मजदूरों के घर में मलबा आने से चार मजदूर घायल हुए हैं। लोनिवि की 17 सड़कें बंद हैं। कर्णप्रयाग से बदरीनाथ तक 10 जगहों पर बंद है। कर्णप्रयाग-गैरसैंण, कर्णप्रयाग-थराली, जोशीमठ-मलारी भी बंद हैं। 66 केवी विद्युत लाइन में फाल्ट आने से चमोली जनपद में सोमवार रात से बिजली नहीं है। जनपद में अलकनंदा 555. मीटर पर बह रही है, जबकि खतरे का निशान 557.42 मीटर है। नंदाकिनी 868.25 मीटर पर बह रही है, जबकि खतरे का निशान 871.50 मीटर है। उधर पिंडर नदी 771.40 मीटर पर बह रही है, जबकि खतरे का निशान 773 मीटर है। 
जोशीमठ-मलारी हाईवे भी तमकनाला में अवरूद्घ है। मारवाड़ी जोशीमठ मे भारत कंस्ट्रक्शन कंपनी के मजदूरों के घर मे मलबा आने से 04 मजदुर घायल हुए हैं। गौचर में बद्रीनाथ हाईवे अवरूद्ध है। इसके अलावा हाईवे क्षेत्रपाल, पागलनाला, पाखी, हाथीपर्वत, गुलाबकोटि, टंगणी, लामबगड़, रडागबैण्ड, बैनाकुली और हनुमानचट्टी में अवरूद्घ है। कर्णप्रयाग-गैरसैंण मार्ग भटोली में अवरूद्ध है। कर्णप्रयाग ग्वालदम  मार्ग भी थराली में नासिर बाजार में अवरूद्ध है। श्रीनगर-कर्णप्रयाग के बीच 66 केवी विद्युत लाइन में फाल्ट आने से चमोली जनपद में सोमवार रात से विद्युत सप्लाई बाधित है। लाइन को ठीक करने का काम शुरू कर दिया गया है, शाम तक बिजली सुचारू होने की संभावना है। गोपेश्वर-मंडल मोटर मार्ग पर ग्वाड़ गांव में विद्युत पोल क्षतिग्रस्त हो गया है, जिससे बिजली सप्लाई बाधित हो गई है। नंदप्रयाग-घाट मोटर मार्ग भी सैतोली और सेरा गांव के समीप मलबा और बोल्डर आने से अवरूद्घ हो गया है। घाट बाजार में नंदाकिनी नदी उफान पर बह रही है, प्रशासन की ओर से स्थानीय लोगों को सुरक्षित स्थानों में चले जाने का अलर्ट जारी किया गया है।

Latest News

जय मां नंंदा: टूटे रास्तों और उफनते गदेरों से होकर कैलाश की ओर बढ़ी मां नंदा की डोली–

कहीं पुलिया नहीं, कहीं खतरनाक पैदल रास्ते, मथकोट में बहन बालंपा देवी से हुआ मिलन, भावुक हुए...

चमोली: शिक्षक दिवस पर विद्यालय से नदारद शिक्षिका निलंबित–

अभिभावकों की शिकायत और उप शिक्षाधिकारी की आख्या पर डीईओ ने की कार्रवाई, ज्योतिर्मठ के उप...

चमोली: आठ हजार श्रद्धालु बने मां नंदा की बड़ी जात के साक्षी–

‘जा मेरी नंदा तै ऊंचा कैलाश’ के जयकारों के बीच तीनों डोलियों ने शुरू की कैलाश यात्रा, विदाई के समय...

चमोली: भालू के हमले में देवरानी-जेठानी की मौत–

घास लेने जंगल गई थीं दोनों महिलाएं, चट्टान से गिरकर भी हुईं गंभीर घायल; श्रीनगर के पास लक्ष्मी ने भी...

चमोली: आस्था और उमंग के बीच आज कैलाश के लिए विदा होगी मां नंदा की डोली–

सिद्धपीठ कुरुड़ में उमड़ा आस्था का सैलाब, जागरों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गूंजा मंदिर परिसर...

जय मां नंदा: सज गया मां नंदा का धाम कुरुड़, भक्तों के स्वागत को तैयार हुई डोलियां और मंदिर–

पांच सितंबर को तीनों डोलियां कैलाश के लिए होंगी रवाना, बृहस्पतिवार से शुरू होगा तीन दिवसीय नंदा मेला...

चमोली: अधिकारियों की गैरमौजूदगी पर भड़के पंचायत प्रतिनिधि, दशोली क्षेत्र पंचायत बैठक का बहिष्कार–

एक साल पुरानी समस्याओं का समाधान नहीं होने और मनरेगा भुगतान लंबित होने पर जताई नाराजगी-- गोपेश्वर...

चमोली: बैरागनाभदाकोटी की चट्टान से फिर हाईवे पर गिरा मलबा, बैरागना में थमी आवाजाही–

तेज बारिश के दौरान भारी मात्रा में बोल्डर और मलबा आने से चमोली-कुंड हाईवे बाधित, रोडवेज बस भी फंसी...

चमोली: जीवन बीमा निगम की गोपेश्वर शाखा में धूमधाम से मनाया गया 70वां स्थापना दिवस–

वृद्धाश्रम पहुंचकर वृद्धजनों को फल और दैनिक उपयोग की सामग्री वितरित की, बीमा सप्ताह में होंगे...
error: Content is protected !!