चमोली: आकाशीय बिजली गिरने के बाद हुआ शार्टसर्किट, धूंधूं कर जला रेस्टोरेंट–

by | Apr 5, 2026 | आगजनी, चमोली | 0 comments

रेस्टोरेंट के भीतर रखा सिलिंडर फटा तो विकराल हुई आग, अ​ग्निशमन विभाग की टीम ने बुझाई–

गोपेश्वर, 05 अप्रैल 2026: रविवार को मंडल में जड़ी-बूटी शोध एवं विकास संस्थान के समीप काफल रेस्टोरेंट पर अचानक आग भड़क गई। बताया जा रहा है कि आकाशीय बिजली गिरने के बाद रेस्टोरेंट में शार्ट सर्किट हुआ, जिससे आग भड़क गई। रेस्टोरेंट में रखा सामान भी जलकर राख हो गया है। यहां रखा सिलिंडर पर भी जब आग लगी तो वह फट गया, जिससे आग बिकराल हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची अ​ग्निशमन की टीम ने आग पर काबू पाया।

बताया जा रहा है कि रविवार को अपराह्न करीब तीन बजे मौसम खराब था। अचानक आकाशीय बिजली गिरने से रेस्टोरेंट में शार्टसर्किट हुआ और आग लग गई।

यह रेस्टोरेंट स्थानीय मनीष नौटियाल का है और ऋषिकेश निवासी राजीव गुप्ता को किराए पर दिया गया है। इन दिनों रेस्टोरेंट बंद था। बताया कि प्रथम दृष्टया आकासीय बिजली गिरने के बाद रेस्टोरेंट में शार्टसर्किट होने से आग लगने की सूचना है। इसकी जांच भी की जा रही है। आग बुझाने में अग्निशमन अधिकारी नरेश सिंह, अनूप सिंंह, यशवंत सिंह, पवन सिंह, अंकित सिंह, रश्मि आदि शामिल रहे।

Latest News

दुखद: 90 वर्ष की आयु में संतोष शर्मा का निधन, बीकेटीसी सदस्य महेंद्र शर्मा की माताजी थीं–

दिल्ली के बत्रा अस्पताल में ली अंतिम सांस, लोधी श्मशान घाट में हुआ अंतिम संस्कार; 10 अक्टूबर को...

विशेष अ​भियान: स्वच्छता अभियान में केंद्रीय भंडारगृह के कर्मचारियों ने किया श्रमदान–

आगापुर ओपन जिम परिसर में चलाया सफाई अभियान, सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का दिया संदेश-- रामपुर...

चमोली: दशोली में सेवा संकल्प शिविर, 189 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ–

16 शिकायतों का मौके पर निस्तारण, 184 लाभार्थियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से किया गया...

बनाला परियोजना का पाइप फटा, टरवाइन और जनरेटर में घुसा पानी व मलबा–

पानी के रिसाव की सूचना पर प्रशासन ने दिखाई तत्परता, मार्ग तत्काल सुचारू-- गोपेश्वर, 29 सितंबर 2029:...

चमोली में छात्रसंघ चुनाव: गोपेश्वर में एनएसयूआई की बंपर जीत–

ज्योतिर्मठ में एबीवीपी, पोखरी में आर्यन और नंदानगर में एनएसयूआई ने लहराया परचम-- गोपेश्वर, 30 सितंबर...

चमोली: जनता मिलन में सुनी गईं 30 शिकायतें, मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश-

सीएम हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा कर लंबित प्रकरणों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश- गोपेश्वर, 29 सितंबर...

चमोली: सीवरेज, सेप्टेज एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को प्रभावी बनाने के निर्देश–

एसटीपी की नियमित निगरानी और ठोस अपशिष्ट के वैज्ञानिक निस्तारण के निर्देश-- गोपेश्वर, 28 सितंबर 2026:...

चमोली: सेवा संकल्प अभियान के तहत कर्णप्रयाग शिविर में 484 लोगों ने किया प्रतिभाग–

56 दिव्यांगजनों के बनाए गए दिव्यांग प्रमाण पत्र-- कर्णप्रयाग, 28 सितंबर 2026: सेवा संकल्प अभियान के...

चमोली: धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने को प्रशासन ने जारी किए आदेश–

बद्रीनाथ धाम सहित धार्मिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने के लिए प्रशासन सख्त-- गोपेश्वर, 27 सितंबर...
error: Content is protected !!