चमाेली: अत्य​धिक फोन देखना ड्रग्स से भी ज्यादा खतरनाक, काउंसलिंग में बोले वक्ता–

by | Apr 6, 2026 | चमोली, रचनात्मक | 0 comments

पीजी कॉलेज गोपेश्वर में इंटरनेट डिटॉक्सिफिकेशन पर आयोजित हुआ काउंसलिंग सत्र–

गोपेश्वर, 06 अप्रैल 2026: राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर में कैरियर काउंसलिंग एवं प्लेसमेंट प्रकोष्ठ के द्वारा स्नातक अंतिम सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं हेतु इंटरनेट डिटॉक्सिफिकेशन काउंसलिंग सेशन का आयोजन किया गया।

स्वामी रामा हिमालयन यूनिवर्सिटी, जौलीग्रांट देहरादून से डॉ. प्रतीक बुटोला व डॉ. प्रशांत शाही ने युवा पीढ़ी व जेन जी में इंटरनेट उपभोग की प्रवृत्ति पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि इंटरनेट के उपयोग के कारण सामान्य शारीरिक खेल गतिविधियां कम होती जा रही हैं।अत्यधिक स्क्रीनटाइम से बच्चों के मस्तिष्क में अधिक डोपामिन हार्मोन रिलीज हो रहे हैं।

यह ड्रग्स की लत से भी ज्यादा खतरनाक है। इससे जेन जी में भाव शून्यता और त्वरित प्रतिक्रिया में भी कमी देखी जा रही है । इंटरनेट डिटॉक्सिफिकेशन के लिए स्वस्थ आदत, सोशल मीडिया से दूरी और सस्ते किस्म के मनोरंजन से भी दूर रहना जरूरी है।

उन्होंने बताया कि स्वस्थ्य और सक्रिय मस्तिष्क के लिए जेन जी को अच्छी आदतों का नियमित पालन करना होगा ताकि बच्चों का सर्वांगीण विकास हो सके।

प्राचार्य प्रो एम पी नगवाल ने युवा पीढ़ी में बढ़ते हुए डिजिटल गैजेट की लत रोकने के लिए जागरूक होने की बात कही। उन्होंने समय से लत को नियंत्रित कर युवा ऊर्जा को सही व रचनात्मक दिशा में प्रयोग करने हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. हिमांशु बहुगुणा तथा डॉ. रीना द्वारा किया गया । इस अवसर पर डॉ विधि ढौंडियाल, डॉ सुमित सजवाण और डॉ चंदा मौजूद रहे।

Latest News

बैठक: सिल्ला बामणगांव में आयोजित हुई कांग्रेस की सेक्टर बैठक–

पूर्व विधायक मनोज रावत ने संगठन की मजबूती पर दिया जोर, कार्यकर्ताओं ने दिखाया जोश-- अगस्त्यमुनि, 13...

चमोली: राजकीय नर्सिंग कॉलज और पीजी कॉलेज में बीएससी नर्सिंग और जेएनएम की प्रवेश परीक्षा हुई संपन्न–

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण संपन्न हुई परीक्षा, बीएससी नर्सिंग में आठ अभ्यर्थी रहे...

नागरिक की ईमानदारी और पुलिस की तत्परता से वापस मिला खोया मोबाइल फोन–

चारधाम यात्रा पर आ रहे श्रद्धालुओं की मददगार बन रही चमाेली पुलिस, मिल रही शाबासी-- चमोली, 13 जून...

बुलेट और स्कूटी की आमने-सामने भिड़ंत, चार लोग घायल–

बेंजी गांव के मार्ग के पास हुआ हादसा, दो घायलों को जिला अस्पताल रेफर-- रुद्रप्रयाग, 13 जून 2026:...

चमोली: गोपेश्वर में छेड़खानी के आरोप में एक युवक को किया गिरफ्तार–

छेड़छाड़ की घटना पर गोपेश्वर पुलिस का सख्त एक्शन, आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा...

चमोली: मजदूरों का सत्यापन न कराने पर ठेकेदार का 10 हजार का चालान–

निर्माण कार्य में लगे मजदूरों का सत्यापन न कराना पड़ा ठेकेदार को महंगा, पुलिस ने किया चालान...

चमोली: जिला​धिकारी गौरव कुमार पहुंचे निजमुला घाटी, काली चट्टान और झींझी पुल का किया निरीक्षण–

पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को नवंबर माह तक झींझी पुल का निर्माण पूर्ण करने के दिए निर्देश, लोगों ने...

चमोली: हेमकुंड साहिब में बर्फबारी व बदरीनाथ में बारिश से बढ़ी ठंड–

जून माह में हुई बर्फबारी से हेमकुंड साहिब में बिछी बर्फ की चादर--  ज्योतिर्मठ, 12 जून 2026:...

हक की लड़ाई: विज्ञान संकाय की स्वीकृति को लेकर आंदोलन 19वें दिन भी जारी–

नंदानगर बस स्टैंड पर क्रमिक धरना जारी, मांग पूरी होने तक संघर्ष जारी रखने का ऐलान-- नंदानगर, 12 जून...
error: Content is protected !!