चमोली: जिलाधिकारी ने गोपेश्वर और कर्णप्रयाग में जल निकासी व्यवस्था सुदृढ़ करने के दिए निर्देश–

by | Apr 9, 2026 | चमोली, प्रशासन | 0 comments

शहरों में जल भराव की समस्या के स्थाई समाधान स्वच्छता व्यवस्था और जल निकासी की समुचित व्यवस्था पर हुई चर्चा-

गोपेश्वर, 09 अप्रैल 2026: जनपद मुख्यालय गोपेश्वर एवं कर्णप्रयाग के शहरी क्षेत्रों में जल निकासी व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में शहरी क्षेत्रों में जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान, स्वच्छता व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण तथा मानसून के समय जल निकासी पर विस्तृत चर्चा की गई। सम्बंधित अधिकारियों ने विभिन्न क्षेत्रों में वर्तमान स्थिति एवं प्रस्तावित कार्ययोजनाओं की जानकारी भी प्रस्तुत की।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि स्टॉर्म वॉटर ड्रेनेज प्लान के अंतर्गत विस्तृत एवं प्रभावी कार्ययोजना तैयार कर उसका क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने जलभराव वाले क्षेत्रों को प्राथमिकता के आधार पर चिन्हित कर जल निकासी की आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही अधिशासी अधिकारियों को नगर क्षेत्र की मॉनिटरिंग करते हुए नालियों की मरम्मत, सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने नालियों से निकलने वाले दूषित जल को एसटीपी से जोड़ने की दिशा में भी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए, जिससे नदियों को प्रदूषित होने से बचाया जा सके।

जिलाधिकारी ने कहा कि मानसून से पूर्व नालियों की नियमित एवं व्यापक साफ-सफाई अत्यंत आवश्यक है, ताकि बरसात के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो। बैठक में सिंचाई खंड थराली के अधिशासी अभियंता प्रशांत श्रीवास्तव, सिंचाई खंड चमोली के अधिशासी अभियंता धीरज डिमरी तथा वर्चुअल माध्यम से एसडीएम आरके पांडे, एसडीएम सोहन सिंह रांगण सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Latest News

चमोली: सुतोल में मासिक धर्म संबंधी रोक के दावों का ग्राम पंचायत ने किया खंडन–

सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी प्रसारित करने का आरोप, खुली बैठक में पारित किया निंदा प्रस्ताव...

चमोली: 11 दिन बाद खुला गोपेश्वर-घिंघराण मोटर मार्ग, सुचारु हुई आवाजाही, मिली राहत–

ब्रह्मसैंण में ड्रेनेज व्यवस्था की मांग, स्थायी उपचार के लिए 1.87 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा...

चमोली: शिक्षा के साथ अपने अधिकारों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति भी सजग रहें युवा: डॉ. यूएस रावत–

उत्तराखंड स्टूडेंट फेडरेशन (यूएसएफ) की बैठक में बोले पूर्व कुलपति व यूकेडी नेता, नई शिक्षा नीति 2020...

चमोली: पीपल का पेड़ टूटने से प्राकृतिक कुआं क्षतिग्रस्त, पानी को तरसे ग्रामीण–

जिला पंचायत सदस्य सरोेजनी रावत ने क्षेत्र का भ्रमण किया, प्रशासन के सामने रखी सड़क और कुआं के...

चमोली: राखी निर्माण प्रतियोगिता में दिखी छात्र-छात्राओं की रचनात्मकता–

उत्तराखंड पब्लिक स्कूल में आयोजित हुई प्रतियोगिता, रक्षाबंधन पर सभी प्रतिभागियों को किया जाएगा...

हक की लड़ाई: मोहनखाल-चोपता सड़क के लिए अब होगी आर-पार की लड़ाई, स्थानीय लेगों ने किया एलान, आंदोलन जारी–

मोहनखाल में सड़क के लिए स्थानीय लोग दे रहे धरना, समर्थन देने पहुंच रहे स्थानीय जनप्रतिनि​धि-- पोखरी...

चमोली: श्रम कार्ड नवीनीकरण न होने पर ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन–

हंगामे के बाद श्रम अधिकारी ने सभी को कार्यालय में बुलाकर कार्ड नवीनीकरण का कार्य किया शुरू...

चमोली: तीन दुकानों में एक्सपायरी सामग्री नष्ट किया, पांच दुकानों से लिए खाद्य सामग्री के सैंपल, नोटिस जारी–

रक्षाबंधन से पहले चमोली में खाद्य दुकानों पर छापेमारी-- गोपेश्वर, 26 अगस्त 2026: रक्षाबंधन पर्व को...

चमोली: कर्णप्रयाग और पोखरी क्षेत्र में तांबा, सीसा और जस्ता के भंडार, संयुक्त समिति का गठन–

खान मंत्रालय भारत सरकार ने शुरू की खनिज ब्लॉकों की नीलामी, जिला​धिकारी ने की बैठक-- गोपेश्वर, 25...
error: Content is protected !!