चमोली: नौ मई को जनपद के सभी न्यायालयों में आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत–

by | Apr 9, 2026 | चमोली, न्यायालय | 0 comments

चमोली जिला न्यायालय के साथ ही तहसीलों की न्यायालयों में भी आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत–

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण तथा उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशों के अनुपालन में, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा 09 मई 2026 को जनपद में व्यापक स्तर पर “लोक अदालत” का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन जिला न्यायालय परिसर गोपेश्वर सहित बाह्य न्यायालय जोशीमठ, कर्णप्रयाग, थराली, पोखरी एवं गैरसैंण में एक साथ संपन्न होगा।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव पुनीत कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि इस राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न प्रकार के मामलों का त्वरित एवं आपसी सहमति से निस्तारण किया जाएगा। इनमें मुख्य रूप से फौजदारी (समझौता योग्य) मामले, एनआई एक्ट के प्रकरण, मोटर दुर्घटना प्रतिकर दावे, वैवाहिक एवं पारिवारिक विवाद, श्रम एवं भूमि अर्जन से जुड़े मामले, सिविल अपील, राजस्व प्रकरण, मनरेगा, विद्युत एवं जलकर बिल, बिक्रीकर, आयकर, अप्रत्यक्ष कर, वेतन-भत्ते, वन एवं आपदा प्रतिकर से संबंधित मामलों को शामिल किया गया है।

उन्होंने यह भी बताया कि लोक अदालत के माध्यम से वाहन चालान से संबंधित (कम्पाउंडेबल) मामलों का भी निस्तारण किया जाएगा, जिससे आमजन को शीघ्र न्याय और अनावश्यक मुकदमेबाजी से राहत मिल सके।

सचिव ने जनपद के सभी न्यायालयों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक लंबित मामलों को लोक अदालत में संदर्भित करें, ताकि अधिकाधिक वादों का त्वरित एवं सौहार्दपूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

उन्होंने आम नागरिकों से भी इस अवसर का लाभ उठाने और अपने मामलों का शीघ्र निस्तारण कराने की अपील की है, जिससे समय, धन और ऊर्जा की बचत के साथ न्याय सुलभ हो सके।

Latest News

दुखद: 90 वर्ष की आयु में संतोष शर्मा का निधन, बीकेटीसी सदस्य महेंद्र शर्मा की माताजी थीं–

दिल्ली के बत्रा अस्पताल में ली अंतिम सांस, लोधी श्मशान घाट में हुआ अंतिम संस्कार; 10 अक्टूबर को...

विशेष अ​भियान: स्वच्छता अभियान में केंद्रीय भंडारगृह के कर्मचारियों ने किया श्रमदान–

आगापुर ओपन जिम परिसर में चलाया सफाई अभियान, सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का दिया संदेश-- रामपुर...

चमोली: दशोली में सेवा संकल्प शिविर, 189 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ–

16 शिकायतों का मौके पर निस्तारण, 184 लाभार्थियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से किया गया...

बनाला परियोजना का पाइप फटा, टरवाइन और जनरेटर में घुसा पानी व मलबा–

पानी के रिसाव की सूचना पर प्रशासन ने दिखाई तत्परता, मार्ग तत्काल सुचारू-- गोपेश्वर, 29 सितंबर 2029:...

चमोली में छात्रसंघ चुनाव: गोपेश्वर में एनएसयूआई की बंपर जीत–

ज्योतिर्मठ में एबीवीपी, पोखरी में आर्यन और नंदानगर में एनएसयूआई ने लहराया परचम-- गोपेश्वर, 30 सितंबर...

चमोली: जनता मिलन में सुनी गईं 30 शिकायतें, मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश-

सीएम हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा कर लंबित प्रकरणों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश- गोपेश्वर, 29 सितंबर...

चमोली: सीवरेज, सेप्टेज एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को प्रभावी बनाने के निर्देश–

एसटीपी की नियमित निगरानी और ठोस अपशिष्ट के वैज्ञानिक निस्तारण के निर्देश-- गोपेश्वर, 28 सितंबर 2026:...

चमोली: सेवा संकल्प अभियान के तहत कर्णप्रयाग शिविर में 484 लोगों ने किया प्रतिभाग–

56 दिव्यांगजनों के बनाए गए दिव्यांग प्रमाण पत्र-- कर्णप्रयाग, 28 सितंबर 2026: सेवा संकल्प अभियान के...

चमोली: धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने को प्रशासन ने जारी किए आदेश–

बद्रीनाथ धाम सहित धार्मिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने के लिए प्रशासन सख्त-- गोपेश्वर, 27 सितंबर...
error: Content is protected !!