चमोली: निजमुला घाटी के वन पंचायतों में माइक्रोप्लान के तहत होने वाले कार्यों पर बनीं सहमति–

by | Apr 9, 2026 | चमोली, वन | 0 comments

चारा प्रजाति का पौधरोपण वना​ग्नि से वन सुरक्षा और जल संरक्षण के संवर्द्धन पर भी हुई बात–

पीपलकोटी(चमोली): बदरीनाथ वन प्रभाग की चमोली रेंज और रुद्र हिमालय जन जागृति समिति के संयुक्त तत्वावधान में निजमुला घाटी में एक महत्वपूर्ण गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस गोष्ठी का उद्देश्य क्षेत्र में वन संरक्षण, जल संरक्षण, भूमि सुधार और स्थानीय लोगों की आजीविका को सशक्त बनाने के उपायों पर चर्चा करना था।

कार्यक्रम के दौरान घाटी के विभिन्न वन पंचायत क्षेत्रों धार कुमाला, पगना, दुर्मी, सैंजी, व्यारा और गाड़ी में माइक्रोप्लान के तहत चारा प्रजातियों के पौधरोपण को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया गया। इसके साथ ही वनाग्नि से जंगलों की सुरक्षा के उपायों पर विस्तार से चर्चा की गई, ताकि प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण सुनिश्चित किया जा सके।

गोष्ठी में जल संरक्षण और भूमि संरक्षण के महत्व को भी रेखांकित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि जल स्रोतों के संरक्षण और भूमि के सतत उपयोग से न केवल पर्यावरण संतुलन बना रहेगा, बल्कि स्थानीय लोगों की आजीविका के अवसर भी बढ़ेंगे। इसके अतिरिक्त, ग्रामीणों की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने के लिए विभिन्न योजनाओं को लागू करने पर भी विचार-विमर्श किया गया।

इस अवसर पर आगामी पांच वर्षों के लिए एक ठोस कार्ययोजना तैयार करने पर सहमति बनी। पंचवर्षीय योजना के तहत वन संरक्षण, पौधरोपण, जल प्रबंधन और रोजगार सृजन जैसे क्षेत्रों में ठोस कदम उठाने की रणनीति बनाई जाएगी।

कार्यक्रम में ग्राम प्रधान मंदोधरी देवी, सरपंच पुष्पा देवी, विजया देवी, सुनीता, तारेंद्र सिंह, प्रकाश सिंह, अनसूया सिंह, देवी सिंह, विजेंद्र सिंह सहित समिति के सदस्य वितिश नेगी, जितेंद्र स्नेही और मनीष नेगी समेत कई ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर क्षेत्र के समग्र विकास और पर्यावरण संरक्षण के लिए सहयोग करने का संकल्प लिया।

Latest News

चमोली: नाबालिग का प्रसव अपने नाम से कराने और नवजात को नदी में फेंकने के आरोप में महिला बरी–

विशेष सत्र न्यायाधीश विंध्याचल सिंह की अदालत ने साक्ष्यों के अभाव में किया पूनम को दोषमुक्त...

जय केदार: दिग्गज उद्योगपति गौतम अदाणी ने किए केदारनाथ धाम के दर्शन–

विशेष विमान से केदारनाथ पहुंचे अदाणी, मंदिर समिति से जुड़ी व्यवस्थाओं के साथ ही निर्माण कार्यों की...

केदारनाथ यात्रा में श्रद्धालुओं का अभूतपूर्व उत्साह, व्यवस्थाओं से संतुष्ट दिखे देश-विदेश के श्रद्धालु–

केदारना​थ के प्राकृतिक सौंदर्य को देखकर अ​भिभूत हुए तीर्थयात्री, व्यवस्थाओं को देख संतुष्ट...

चमोली: नगर पंचायत बदरीनाथ ने कूड़े से कमाए 84 हजार रुपये, एक सप्ताह में आठ टन कचरा उठाया–

बदरीनाथ धाम में स्वच्छता के साथ आय का नया मॉडल, साफ-सफाई में जुटे 79 पर्यावरण मित्र-- बदरीनाथ, 30...

आईसीएसई के इंटर में सौम्या व दसवीं में स्मयन ने किया जिला टॉप–

चमोली जिले में शत प्रतिशत रहा आईसीएसई का परीक्षा परिणाम, सौम्या और स्मयन बने जिला टॉपर-- चमोली, 30...

“प्रतिष्ठा और उधारी बनी मौत की वजह”चमोली पुलिस ने एक महीने पुराने “ब्लाइंडमर्डर” का किया सनसनीखेज खुलासा–

आरोपी गिरफ्तार, कर्णप्रयाग में मीडिया से वार्ता में पुलिस अधीक्षक ने हत्यांकांड का किया खुलासा...

हक की लड़ाई: पुरानी पेंशन के लिए चमोली में हुंकार, एक मई को पौड़ी कमिश्नरी घेराव की रणनीति तैयार–

गोपेश्वर में कार्मिकों की बैठक में एकजुटता का परिचय देने का किया गया आह्वान, कहा लड़ते रहेंगे हक की...

आस्था: बदरीनाथ धाम के दर्शनों को पहुंचे सूफी गायक कैलाश खैर–

मंदिर समिति ने किया कैलाश खैर का स्वागत, मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने कैलाश खैर के साथ ​खिंचवाई...

चमोली: जिला​धिकारी गौरव कुमार ने की सीएम हेल्पलाइन 1905 पर मिली ​शिकायतों की समीक्षा–

लंबित शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश, साप्ताहिक समीक्षा होगी...
error: Content is protected !!