विद्यालय के विकास, शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने और छात्रों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण रहा योगदान–
नंंदानगर, 11 अप्रैल 2026: नंदानगर स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय बूरा में प्रधानाध्यापक नरेंद्र चौहान के स्थानांतरण पर शनिवार को एक भावुक एवं भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार के साथ-साथ अभिभावकों ने भी उन्हें अश्रुपूर्ण विदाई दी। अपने तीन वर्षों के कार्यकाल में उन्होंने विद्यालय के विकास, शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने और छात्रों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
समारोह में प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष प्रेम बल्लभ नौटियाल, मंत्री खुशाल सिंह नेगी, पूर्व अध्यक्ष रणवीर सिंह नेगी, जिला संगठन मंत्री रघुवीर सिंह भंडारी, जूहा स्कूल शिक्षक संगठन के मंत्री शैलेंद्र पुंडीर सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। प्रभारी प्रधानाध्यापिका सुरभि श्याम, शिक्षिका आस्था दुबे और अन्य शिक्षकों ने भी उनके कार्यों की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का माहौल भावुक रहा।

