चमोली: भव्य बनेगा बंड भूमियाल देवता का मंदिर, जनप्रतिनि​धियों और ग्रामीणों ने किया मंथन–

by | Apr 12, 2026 | आस्था, चमोली | 0 comments

आगामी मां नंंदा की लोकजात यात्रा को लेकर भी हुई चर्चा, गांव-गांव में होगा बैठक का आयोजन–

पीपलकोटी (चमोली), 12 अप्रैल 2026: बंड भूमियाल देवता मंदिर के जीर्णोद्धार और मां नंदा की आगामी लोकजात यात्रा को भव्य बनाने के उद्देश्य से बाटुला (मायापुर) में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने मिलकर मंदिर के पुनर्निर्माण और यात्रा की तैयारियों पर विस्तृत मंथन किया।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि बंड भूमियाल मंदिर का भव्य और आकर्षक निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए क्षेत्र के सभी लोगों का सहयोग लिया जाएगा ताकि मंदिर को धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से और अधिक सशक्त बनाया जा सके। मंदिर समिति अध्यक्ष जगत सिंह नेगी, बंड संगठन के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नेगी, पूर्व अध्यक्ष अतुल शाह और शंभू प्रसाद सती ने कहा कि मंदिर का जीर्णोद्धार लंबे समय से आवश्यक था और अब इसे प्राथमिकता के आधार पर जल्द शुरू किया जाएगा।

इसके साथ ही मां नंदा की लोकजात यात्रा को सफल और भव्य बनाने के लिए भी व्यापक योजना तैयार की गई। तय हुआ कि प्रत्येक गांव में बैठकें आयोजित कर लोगों को यात्रा से जोड़ा जाएगा और उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

बैठक में बंड संगठन के पूर्व अध्यक्ष अतुल शाह, शंभू प्रसाद सती, वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता हरीश पुरोहित सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने एकजुट होकर क्षेत्र के धार्मिक आयोजनों को नई पहचान देने का संकल्प लिया।

Latest News

चमोली: मलारी में सेवा संकल्प शिविर, 268 ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ–

34 शिकायतों में 14 का मौके पर निस्तारण, 57 ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ-- गोपेश्वर। ‘सेवा संकल्प...

चमोली: गैरसैंण विधानसभा सत्र की तैयारियां समयबद्ध पूरी करने के निर्देश–

डीएम ने अधिकारियों को दिए व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश-- गोपेश्वर। आगामी प्रस्तावित...

चमोली: अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वरिष्ठजनों का सम्मान, स्वास्थ्य परीक्षण एवं सहायक उपकरण वितरित–

वृद्धजनों के सम्मान में आयोजित हुआ शिविर, 30 वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण-- गोपेश्वर, 01...

चमोली: ज्योतिर्मठ की बीडीसी बैठक में 300 से अधिक प्रस्तावों पर हुई चर्चा–

जनसमस्याओं के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश-- ज्योतिर्मठ। विकासखंड ज्योतिर्मठ के...

चमोली: हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा अंतिम चरण में पहुंची, 10 को बंद हो जाएंगे कपाट–

बढ़ने लगी श्रद्धालुओं की संख्या, इस साल 3.58 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे-- जोशीमठ, 01 अक्टूबर 2026:...

हक की लड़ाई: पैक्स सचिवों की कलमबंदहड़ताल शुरू, बांह में काली पट्टी बांधकर किया विरोध–

एम-पैक्स के पंजीकरण, मिनी बैंक ऋण व्यवस्था और पदोन्नति समेत छह सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन...

दुखद: 90 वर्ष की आयु में संतोष शर्मा का निधन, बीकेटीसी सदस्य महेंद्र शर्मा की माताजी थीं–

दिल्ली के बत्रा अस्पताल में ली अंतिम सांस, लोधी श्मशान घाट में हुआ अंतिम संस्कार; 10 अक्टूबर को...

विशेष अ​भियान: स्वच्छता अभियान में केंद्रीय भंडारगृह के कर्मचारियों ने किया श्रमदान–

आगापुर ओपन जिम परिसर में चलाया सफाई अभियान, सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का दिया संदेश-- रामपुर...

चमोली: दशोली में सेवा संकल्प शिविर, 189 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ–

16 शिकायतों का मौके पर निस्तारण, 184 लाभार्थियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से किया गया...
error: Content is protected !!