चमोली के छात्रों ने सीबीएसई 10वीं में लहराया परचम, कई विद्यालयों का परिणाम शत-प्रतिशत, मानसी और प्रियांशी ने किया टॉप–

by | Apr 16, 2026 | चमोली, शिक्षा | 0 comments

नवोदय की गुंजन व पीस के शुभ 97 प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर रहे–

गोपेश्वर, 15 अप्रैल 2026: सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित होते ही जनपद चमोली में खुशी की लहर दौड़ गई। इस वर्ष जिले के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए न केवल अपने विद्यालयों बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर की छात्रा मानसी तोपाल और पीस पब्लिक स्कूल की प्रियांशी त्रिपाठी ने 97.2 प्रतिशत अंक हासिल कर संयुक्त रूप से जिले में पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं पीस पब्लिक स्कूल के शुभ भंडारी 97 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। नवोदय विद्यालय की छात्रा गुंजन ने 96.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान हासिल किया।

केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जहां परीक्षा में शामिल सभी 27 छात्र-छात्राएं सफल रहे। पीस पब्लिक स्कूल का प्रदर्शन भी शानदार रहा। यहां सभी 63 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए, जिनमें से 6 छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए।

इसके अलावा, एसजीआरआर गोपेश्वर और केंद्रीय विद्यालय जोशीमठ का परीक्षा परिणाम भी 100 प्रतिशत रहा। एसजीआरआर गोपेश्वर के तीन विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए, जबकि अधिकांश छात्र-छात्राएं प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए।

परिणाम घोषित होते ही विद्यालयों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। छात्र-छात्राओं, अभिभावकों और शिक्षकों ने इस सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए एक-दूसरे को बधाई दी। यह शानदार प्रदर्शन जिले में शिक्षा के बढ़ते स्तर और विद्यार्थियों की मेहनत को दर्शाता है।

—————

10वीं के टॉप पर रहे छात्र-छात्राएं

= प्रियांशी त्रिपाठी, 97.2, पीस पब्लिक स्कूल

– मानसी तोपाल, 97.2, केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर

– शुभ भंडारी, 97, पीस पब्लिक स्कूल

– गुंजन, 96.8, नवोदय विद्यालय पीपलकोटी

– अराध्या, 93.8 श्री गुरुरामराय पब्लिक स्कूल गोपेश्वर

– अवधेश पंवार, 93.6, पीस पब्लिक स्कूल गोपेश्वर

= भावना, 92.6, एसजीआरआर गोपेश्वर

– आदित्य नेगी, 91.6, एसजीआरआर गोपेश्वर

– अंशिका, 91.2, पीस पब्लिक स्कूल गोपेश्वर

– पर्णव किमोठी, 90.2 प्रतिशत, पीस पब्लिक स्कूल गोपेश्वर

– अंशु कोहली, 90, पीस पब्लिक स्कूल गोपेश्वर

Latest News

चमोली: जनगणना कार्य में तेजी लाएं, समयबद्ध लक्ष्य हर हाल में पूरा करें : जिलाधिकारी–

जिला प्रशासन ने 24 मई तक रखा है जनगणना कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य, कार्य में तेजी लाने के निर्देश...

चमाेली: गम्भीर रूप से बीमार युवक को हेली एंबुलेंस से एम्स किया रेफर–

मरीज को गंभीर ​स्थिति में परिजन लाए जिला अस्पताल, प्राथमिक उपचार के बाद भेजा हायर सेंटर-- गोपेश्वर...

चमाेली: लापरवाही बरतने पर स्टोन क्रशर किया सीज–

खनन संचालन के नियमों का कड़ाई से पालन करने के दिये खनन अ​धिकारियों ने निर्देश-- चमाेली, 05 मई 2026:...

चमोली: प्रशासन और टीएचडीसी अ​धिकारियों की बैठक में गरजे नागपुर बंड क्षेत्र के परियोजना प्रभावित, जनांदोलन की दी चेतावनी–

समस्याओं के समाधान को टीएचडीसी ने मांगा 15 दिन का समय, नियत समय में समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो...

पश्चिम बंगाल में जीत पर बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में विशेष पूजा, गोपेश्वर-जोशीमठ में जश्न–

बदरीनाथ में प्रधानमंत्री के नाम की विशेष पूजा, उत्साहित कार्यकर्ताओं ने की आतिशबाजी...

चमाेली: निजमुला घाटी के भनाली तोक में आकाशीय बिजली गिरने से 500 बकरियों की मौत–

एक झटके में उजड़ गया भेड़पालकों का सहारा, बारिश के बीच हुआ हादसा, क्षेत्र में मचा हड़कंप-- चमोली, 04...

चमोली: राज्य आंदोलनकारी ​शिक्षक कमल किशोर डिमरी हुए सेवानिवृत्त, सजी महफिल, पुरानी यादें हुई ताजा–

अक्षत नाट्य संस्था की ओर से आयोजित किया गया भव्य विदाई समारोह, ​शिक्षक और गणमान्य लोग हुए शामिल...

चमोली: कंडारा में 4 से 6 जून तक सजेगा दशोली गढ़ कौथिग, काफल और लिंगुड़ा के स्टॉल होंगे आकर्षण का केंद्र–

कौ​थिग के आयोजन को लेकर बैठकों का दौर शुरू, कौ​थिग के भव्य आयोजन को लेकर बैठक में हुआ मंथन...

चमोली: इंजीनियरिंग कॉलेज में नीट परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, 250 ने किया था पंजीकरण–

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ संपन्न हुई परीक्षा, पढ़ें, कितने अभ्य​र्थियों ने दी नीट परीक्षा, डीएम...
error: Content is protected !!