चमोली: जनसमस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता और तत्परता दिखाएं अ​धिकारी–

by | Apr 17, 2026 | चमोली, प्रशासन | 0 comments

सीएम हेल्पलाइन से संबंधित शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा बैठक में दिए डीएम गौरव कुमार ने निर्देश–

गोपेश्वर, 16 अप्रैल 2026: जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को सीएम हेल्पलाइन से संबंधित शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों में लंबित शिकायतों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने अधिकारियों को जनसमस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता एवं तत्परता बरतने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देशित किया कि वे अपने स्तर पर प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि जो प्रकरण सुझाव अथवा मांग की श्रेणी में आते हैं, उन्हें अनावश्यक रूप से शिकायत के रूप में लंबित न रखते हुए संबंधित श्रेणी में स्थानांतरित किया जाए, ताकि वास्तविक शिकायतों का शीघ्र समाधान किया जा सके।राजस्व विभाग से संबंधित शिकायतों  के निस्तारण हेतु जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने स्तर पर ऐसे प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करें अथवा आवश्यकतानुसार अग्रिम कार्रवाई सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग, जल संस्थान, विद्युत विभाग, वन विभाग सहित उन सभी विभागों को, जहां अपेक्षाकृत अधिक शिकायतें प्राप्त हो रही हैं, उन विभागों के संबंधित अधिकारियों को लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। साथ ही अन्य विभागीय अधिकारियों को उन्होंने निर्देशित किया कि शिकायतों के समाधान में गुणवत्ता बनाए रखते हुए पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित की जाए, जिससे आमजन की शिकायत का त्वरित निस्तारण हो सके।

जिलाधिकारी ने कहा कि सीएम हेल्पलाइन जिसके माध्यम से जनता सीधे अपनी समस्याएं दर्ज कराती है। ऐसे में सभी अधिकारी इसे गंभीरता से लेते हुए प्रत्येक शिकायत का संतोषजनक समाधान सुनिश्चित करें, ताकि शासन के प्रति आमजन का विश्वास और मजबूत हो।

इस दौरान डाटा इंट्री ऑपरेटर मुकेश आर्य ने अवगत कराया कि जनपद में वर्तमान में एल-1 एवं एल-2 स्तर पर कुल 252 शिकायतें लंबित हैं, जबकि एल-3 स्तर पर 40 एवं एल-4 स्तर पर 17 शिकायतें पेंडिंग हैं। उन्होंने विभागवार जानकारी देते हुए बताया कि एल-1 स्तर पर सर्वाधिक 38 शिकायतें लोक निर्माण विभाग से संबंधित हैं, ऊर्जा विभाग की 28 व वन विभाग की 15 शिकायतें लंबित हैं।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी, परियोजना निदेशक आनंद सिंह भाकुनी, प्रभागीय वनाधिकारी सर्वेश कुमार दुबे, एएमए तेज सिंह, डीपीआरओ रमेश चंद्र त्रिपाठी सहित सभी विभागों के विभागाध्यक्ष, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Latest News

आस्था: पूर्व उपराष्ट्रपति की पत्नी ने किए मां यमुना के दर्शन–

रिमझिम बारिश के बीच पहुंचीं यमुनोत्री धाम, विधिवत पूजा-अर्चना कर देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि की...

चमोली: सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित हुई विकसित भारत संकल्प सभा–

सेवा संकल्प अभियान के तहत गोपेश्वर में भव्य आयोजन, विकसित भारत के निर्माण का लिया संकल्प-- गोपेश्वर।...

जय बदरीविशाल:श्राद्धपक्ष में 60 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने कराया पिंडदान–

ब्रह्मकपाल में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, एक लाख तक पहुंच सकता है आंकड़ा-- बदरीनाथ। श्राद्धपक्ष...

चमोली: मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और सुधार का एक और मौका–

08 से 10 अक्टूबर तक लगेंगे विशेष कैंप और 12 से 20 अक्टूबर तक होगा घर-घर सत्यापन-- गोपेश्वर। भारत...

स्वरोजगार:आरसेटी में ब्यूटीशियन प्रशिक्षण पूरा, 31 युवतियां बनीं आत्मनिर्भर–

35 दिवसीय जूनियर ब्यूटी प्रै​क्टिशनरप्र​शिक्षण का हुआ समापन-- रुद्रप्रयाग। एसबीआई आरसेटी रुद्रप्रयाग...

अदालत से: घरेलू हिंसा मामले में पति को पत्नी के भरण-पोषण के लिए 12 हजार देने के आदेश–

न्यायिक मजिस्ट्रेट ने मानसिक व भावनात्मक प्रताड़ना के एवज में 20 हजार रुपये देने के भी दिए आदेश...

चमोली: मलारी में सेवा संकल्प शिविर, 268 ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ–

34 शिकायतों में 14 का मौके पर निस्तारण, 57 ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ-- गोपेश्वर। ‘सेवा संकल्प...

चमोली: गैरसैंण विधानसभा सत्र की तैयारियां समयबद्ध पूरी करने के निर्देश–

डीएम ने अधिकारियों को दिए व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश-- गोपेश्वर। आगामी प्रस्तावित...

चमोली: अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वरिष्ठजनों का सम्मान, स्वास्थ्य परीक्षण एवं सहायक उपकरण वितरित–

वृद्धजनों के सम्मान में आयोजित हुआ शिविर, 30 वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण-- गोपेश्वर, 01...
error: Content is protected !!