चमोली। बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा पर पहुंचे पश्चिम बंगाल के तीर्थयात्रियों के लिए गोपेश्वर थाना पुलिस मददगार साबित हुई। 19 अक्टूबर को पश्चिम बंगाल से आये कुछ यात्रीयों के द्वारा थाना गोपेश्वर पर आकर सूचना दी की उनके द्वारा बद्रीनाथ यात्रा पर आने हेतु हरिद्वार, ट्रेवल एजेन्सी से एक कार बुक की गयी थी, लेकिन 16 अक्टूबर को वाहन चालक वाहन को सही करने की बात कहकर यात्रियों को गोपेश्वर में ही छोड़कर बिना बताये वापस हरिद्वार चला गया। जब यात्रियों को इसका पता चला तब यात्रियों द्वारा वाहन चालक व सम्बन्धित ट्रेवल ऐजेन्सी से कोई दूसरा वाहन उपलब्ध कराए जाने को कहा गया, लेकिन ट्रेवल ऐजेन्सी द्वारा वाहन उपलब्ध नही कराया गया। उक्त मामला संज्ञान मे आने पर तत्काल थाना गोपेश्वर पुलिस द्वारा सम्बंधित ट्रेवल एजेन्सी से सम्पर्क कर यात्रीयों हेतु वाहन की व्यवस्था करने हेतु कहा गया। जिसके बाद उक्त यात्रियों के लिए ट्रेवल एजेन्सी द्वारा तत्काल वाहन की व्यवस्था की गयी। यात्री शुभांकर कर्माकर, सुरजीत देवनाथ व सुरजीत दत्ता द्वारा पुलिस के इस सराहनीय कार्य के लिए आभार जताया है। इससे पूर्व भी गोपेश्वर पुलिस टीम कई तीर्थयात्रियों और पर्यटकों के लिए देवदूत बनकर आगे आई है।
यहां अधर में फंसे तीर्थयात्रियों की मददगार बनीं पुलिस, यात्रियों ने जताया आभार–
by laxmi Purohit | Oct 20, 2021 | चमोली, चारधाम | 0 comments

Latest News
भगवान बदरीविशाल से प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की, मास्टर प्लान के कार्यों को...
भारतीय सेना और स्थानीय नागरिकों के बीच सहयोग एवं समन्वय को मजबूत करता देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026...
होमकुंड में पूजा-अर्चना के बाद हुआ विदाई अनुष्ठान, चौसिंग्याखाडू को कैलाश के लिए किया रवाना, भावुक...
बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...
दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...
कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...
नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...
टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...
दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...
