चमोली। अतिवृष्टि से हेलंग गांव में अभी भी ग्रामीणों में अफरा-तफरी का माहौल है। गांव में भूस्खलन से कई आवासीय मकान टूटने के कगार पर पहुंच गई हैं। हेलंग के ग्राम प्रधान आनंद सैलानी ने जोशीमठ एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण कर प्रभावितों को मुआवजा दिए जाने की मांग की है। 18 अक्तूबर की रात को अतिवृष्टि से हेलंग में योगेंद्र अधिकारी, मोहन अधिकारी, महावीर भंडारी, विहारी लाल, मोती लाल, महावीर बिष्ट, शिव लाल, सूरज भंडारी, संतोष जुगरान, कुशल सिंह भंडारी, महावीर जुगरान, दलवीर लाल और कुंदन के आवासीय मकानों के इर्द-गिर्द भूस्खलन होने से मकान खतरे की जद में आ गए हैं। कई आवासीय मकान रहने लायक नहीं रह गए हैं, जिससे ग्रामीणों ने अपने घर छोड़ दिए हैं। मकानों के आगे और पीछे से भूस्खलन हो गया है। ग्राम प्रधान ने शीघ्र जोशीमठ एसडीएम से गांव में राजस्व टीम के साथ निरीक्षण करने और प्रभावित ग्रामीणों को मुआवजा दिए जाने की मांग की है।
हेलंग में टूटने के कगार पर आवासीय मकानें, ग्रामीणों ने छोड़े घर–
by laxmi Purohit | Oct 20, 2021 | आपदा, चमोली | 0 comments

Latest News
स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में विजेेता टीम को 31 हजार व उपविजेता टीम को 11 हजार रुपये का दिया...
टनल के अंदर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान का लिया जायजा, शेष तीन लोगों को सुरक्षित निकालने के निर्देश...
कहा, प्रत्येक श्रमिक की जान बेहद कीमती, सुरक्षित रेस्क्यू सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता-- गोपेश्वर...
पीपलकोटी, 14 अगस्त 2026: टनल का निरीक्षण करने के बाद आपदा सचिव विनोद कुमार सुमन ने बताया कि राहत एवं...
पेंटिंग प्रतियोगिता में आयुष रावत ने हासिल किया प्रथम स्थान-- गोपेश्वर, 12 अगस्त 2026: राजकीय इंटर...
प्रदेश सरकार पर लगाया सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करने का आरोप, जमकर की सरकार के खिलाफ नारेबाजी...
देशभक्ति के नारों से गूंजा नगर, राष्ट्रीय एकता और अखंडता का दिया संदेश-- गोपेश्वर, 12 अगस्त 2024:...
हवाई एवं स्थलीय निरीक्षण कर प्रभावित क्षेत्रों का लिया जायजा, विशेषज्ञ संस्थान करेगा फ्लैश फ्लड के...
वर्षों से सेवा दे रहे शिक्षकों को राहत मिलने की उम्मीद, टीईटी को लेकर शिक्षकों में जगी राहत की...
