चमोली: अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां–

by | Apr 25, 2026 | आंदोलन, चमोली | 0 comments

जिला​धिकारी कार्यालय परिसर में दिया धरना, पोषण ट्रेकर पर भी नहीं किया काम, केंद्रों पर लगाए ताले–

चमोली। प्रदेशभर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतर आई हैं। कार्यकत्रियों ने अपनी वि​भिन्न मांगों पर शीघ्र कार्रवाई न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है। चमोली में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका मिनी कर्मचारी संगठन से जुड़ी कार्यकर्ताओं ने वेतन विसंगति, नियमितिकरण सहित अपनी विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल आरंभ कर दी गई है। उन्होंने हड़ताल के दूसरे दिन कलेक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन किया।

आंबनगाड़ी कार्यकर्ता विभिन्न मांगों को लेकर शुक्रवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। आंबनबाड़ी केंद्र पर ताला लगाकर सभी धरना प्रदर्शन करने कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे। साथ ही पोषण ट्रेकर पर भी काम नहीं किया गया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानेदय राज्य सरकार से 140 रुपये प्रति दिन करने व केंद्र को 150 प्रतिदिन का प्रस्ताव भेजने, सेवानिवृत्त होने पर 10 लाख रुपये देने, कार्यकर्ताओं को बायोमेट्रिक से न जोड़ने, सुपरवाइजर पद पर हर साल वरिष्ठता के आधार पर पदोन्नति करने, सेवानिवृत्त की उम्र 62 साल करने सहित अन्य मांगें शामिल हैं।

इस मौके पर संगठन की जिलाध्यक्ष कश्मीरा देवी, ब्लॉक अध्यक्ष मंजू सती, उपाध्यक्ष उमा चंदोला, सरिता, अनिता बिष्ट, विजया रावत, सरला नेगी, दीपा, लक्ष्मी, माधुरी, सरस्वती, कस्तूरा देवी, रुकमा देवी, मनोरमा, माला देवी, कांति देवी, सरोजनी देवी, पुष्पा, ममता, महेशी, विमला देवी, पूनम देवी, लक्ष्मी देवी, मुन्नी देवी, धनेश्वरी देवी सहित कई कार्यत्रियांमाैजूद रहीं। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र मांगों पर कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन तेज कर लिया जागए और इसे अनि​श्चितकालीन आंदोलन में बदल लिया जाएगा।

Latest News

जय मां नंंदा: टूटे रास्तों और उफनते गदेरों से होकर कैलाश की ओर बढ़ी मां नंदा की डोली–

कहीं पुलिया नहीं, कहीं खतरनाक पैदल रास्ते, मथकोट में बहन बालंपा देवी से हुआ मिलन, भावुक हुए...

चमोली: शिक्षक दिवस पर विद्यालय से नदारद शिक्षिका निलंबित–

अभिभावकों की शिकायत और उप शिक्षाधिकारी की आख्या पर डीईओ ने की कार्रवाई, ज्योतिर्मठ के उप...

चमोली: आठ हजार श्रद्धालु बने मां नंदा की बड़ी जात के साक्षी–

‘जा मेरी नंदा तै ऊंचा कैलाश’ के जयकारों के बीच तीनों डोलियों ने शुरू की कैलाश यात्रा, विदाई के समय...

चमोली: भालू के हमले में देवरानी-जेठानी की मौत–

घास लेने जंगल गई थीं दोनों महिलाएं, चट्टान से गिरकर भी हुईं गंभीर घायल; श्रीनगर के पास लक्ष्मी ने भी...

चमोली: आस्था और उमंग के बीच आज कैलाश के लिए विदा होगी मां नंदा की डोली–

सिद्धपीठ कुरुड़ में उमड़ा आस्था का सैलाब, जागरों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गूंजा मंदिर परिसर...

जय मां नंदा: सज गया मां नंदा का धाम कुरुड़, भक्तों के स्वागत को तैयार हुई डोलियां और मंदिर–

पांच सितंबर को तीनों डोलियां कैलाश के लिए होंगी रवाना, बृहस्पतिवार से शुरू होगा तीन दिवसीय नंदा मेला...

चमोली: अधिकारियों की गैरमौजूदगी पर भड़के पंचायत प्रतिनिधि, दशोली क्षेत्र पंचायत बैठक का बहिष्कार–

एक साल पुरानी समस्याओं का समाधान नहीं होने और मनरेगा भुगतान लंबित होने पर जताई नाराजगी-- गोपेश्वर...

चमोली: बैरागनाभदाकोटी की चट्टान से फिर हाईवे पर गिरा मलबा, बैरागना में थमी आवाजाही–

तेज बारिश के दौरान भारी मात्रा में बोल्डर और मलबा आने से चमोली-कुंड हाईवे बाधित, रोडवेज बस भी फंसी...

चमोली: जीवन बीमा निगम की गोपेश्वर शाखा में धूमधाम से मनाया गया 70वां स्थापना दिवस–

वृद्धाश्रम पहुंचकर वृद्धजनों को फल और दैनिक उपयोग की सामग्री वितरित की, बीमा सप्ताह में होंगे...
error: Content is protected !!