महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने भक्तों को समर्पित किया सरस्वती मंदिर–

by | Oct 21, 2021 | आस्था, चमोली | 0 comments

चमोली। माणा गांव में महाराष्ट्र के भक्तों की ओर बनवाया गया भव्य सरस्वती मंदिर बृहस्पतिवार को भक्तों को समर्पित कर दिया गया है। महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने विधिवत रूप से मंदिर का उद्घाटन किया। इस दौरान माणा गांव की महिलाओं और महाराष्ट्र से पहुंची कीर्तन मंडली ने कीर्तन-भजन किया।

माणा गांव में सरस्वती नदी के किनारे एमआईटी विश्व शांति विश्वविद्यालय पुणे की ओर से करीब दो करोड़ की लागत से मां सरस्वती का भव्य मंदिर स्थापित किया गया है। महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने माणा गांव में आराध्य देवता भगवान बदरीनाथ और भगवान घंटाकर्ण की पूजा-अर्चना करने के बाद भीम पुल के समीप सरस्वती नदी के किनारे भव्य सरस्वती मंदिर का उद्घाटन किया। राज्यपाल कोश्यारी ने कहा कि वेदव्यास ने इसी स्थान पर चार वेदों की रचना की थी। मां सरस्वती ज्ञान की गंगा है। यहां महाराष्ट्र के ज्ञानी और सरस्वती पुत्रों ने मां सरस्वती का मंदिर स्थापित किया है, यह उत्तराखंड के लिए सौभाग्य की बात है। नालंदा विश्वविद्यालय के कुलाधिपति पदम भूषण डा. विजय पी भटकर ने कहा कि इस दिव्य स्थान पर धार्मिक अनुष्ठान में प्रतिभाग करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। इस स्थान पर आध्यात्म की अनुभूति हो रही है। पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि प्राचीन काल से ही माणा गांव का महातम्य रहा है। यह ऋषि मुनियों की भूमि है। इस पवित्र भूमि को बारंबार प्रणाम है। माणा गांव के ग्राम प्रधान पीतांबर मोल्फा ने बताया कि शुक्रवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ ही रेल राज्यमंत्री भारत सरकार राव साहेब दानवे भी पहुंचेंगे।  

Latest News

चमोली: 63,347 एसआईआर नोटिसों का निस्तारण, अब अंतिम मतदाता सूची की तैयारी–

दावे-आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि 28 सितंबर, तीन अक्तूबर को प्रकाशित होगी अंतिम सूची...

बदरीनाथ विधानसभा: चुनावी रण के लिए फिर गांवों की ओर भंडारी, बढ़ाई सियासी सक्रियता–

गांव-गांव पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद, समस्याएं सुनकर निराकरण का दे रहे भरोसा; बदरीनाथ विधानसभा...

चमोली: गोपेश्वर में देवभूमि खेल चेतना यात्रा का हुआ आयोजन, उमड़ा उत्साह–

गोपीनाथ मंदिर से शुरू हुई यात्रा खेल स्टेडियम पहुंची, विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग...

चमोली: गंगोलगांव के नौ लोगों को जिला एवं सत्र न्यायालय ने दी राहत, सभी दोषमुक्त–

वर्ष 2022 में विधानसभा सामान्य निर्वाचन के दौरान गंगोलगांव क्षेत्र में हुई कथित घटना के संबंध में...

आस्था: टेड़ा-खंसाल की आराध्य देवी माता इंद्रामति देवी की डोली ने गोपेश्वर में दिए दर्शन–

भक्तों ने किए इंद्रामति माता की डोली के दर्शन, जगह-जगह हुआ मात की डोली का फूल-मालाओं से स्वागत...

चमाेली: नंदानगर के रामणी गांव में युवक-युवती फंदे पर लटके मिले–

रामलीला मंच के पीछे रेलिंग से लटके मिले शव, गांव में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी-- गोपेश्वर, 08...

जय मां नंंदा: टूटे रास्तों और उफनते गदेरों से होकर कैलाश की ओर बढ़ी मां नंदा की डोली–

कहीं पुलिया नहीं, कहीं खतरनाक पैदल रास्ते, मथकोट में बहन बालंपा देवी से हुआ मिलन, भावुक हुए...

चमोली: शिक्षक दिवस पर विद्यालय से नदारद शिक्षिका निलंबित–

अभिभावकों की शिकायत और उप शिक्षाधिकारी की आख्या पर डीईओ ने की कार्रवाई, ज्योतिर्मठ के उप...

चमोली: आठ हजार श्रद्धालु बने मां नंदा की बड़ी जात के साक्षी–

‘जा मेरी नंदा तै ऊंचा कैलाश’ के जयकारों के बीच तीनों डोलियों ने शुरू की कैलाश यात्रा, विदाई के समय...
error: Content is protected !!