चमोली: जिला​धिकारी गौरव कुमार ने की सीएम हेल्पलाइन 1905 पर मिली ​शिकायतों की समीक्षा–

by | Apr 29, 2026 | चमोली, प्रशासन | 0 comments

लंबित शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश, साप्ताहिक समीक्षा होगी–

चमोली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी गौरव कुमार द्वारा बुधवार को सीएम हेल्पलाइन 1905 पर प्राप्त शिकायतों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गयी । बैठक में 30 दिनों से अधिक समय से लंबित शिकायतों के शीघ्र निस्तारण के लिए अधिकारियों को विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायतों की साप्ताहिक समीक्षा सुनिश्चित करते हुए उनका समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए।

उन्होंने अधिकारियों से हेल्पलाइन मोबाइल ऐप डाउनलोड कर नियमित मॉनिटरिंग करने को भी कहा, ताकि शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित हो सके।

उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि शिकायतों को बिना पर्याप्त कार्यवाही के फोर्स क्लोज न किया जाए तथा इस संबंध में विभागाध्यक्ष की संस्तुति अनिवार्य होगी। नियमों के उल्लंघन पर संबंधित अधिकारी की जवाबदेही तय की जाएगी।अतः प्रत्येक शिकायत का समाधान शिकायतकर्ता की संतुष्टि तक किया जाना आवश्यक है।

जिलाधिकारी ने विभागाध्यक्ष स्तर पर साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित करने, शिकायतकर्ताओं से सीधे संवाद स्थापित कर फीडबैक लेने तथा नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही सुझाव एवं डिमांड को शिकायतों की श्रेणी से पृथक रखने के भी निर्देश दिए गए।

उन्होंने बताया कि जनपद में मुख्यतःसड़क निर्माण में देरी, पेयजल एवं विद्युत आपूर्ति की समस्याएं तथा आपदा मुआवजे से संबंधित शिकायतें अधिक प्राप्त हो रही हैं, जिनका समाधान संबंधित विभागों द्वारा प्राथमिकता के आधार पर किये जाने जंहा एक ओर लोगों के लिए मूलभूत सुविधाओं का विकास होगा वंही लोगों की शिकायतो का भी समाधान होगा।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डॉ अभिषेक त्रिपाठी, डीएफओ सर्वेश दुबे, डीडीओ केके पंत, पुलिस उपाधीक्षक मदन सिंह बिष्ट सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Latest News

चमोली: दशोली में सेवा संकल्प शिविर, 189 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ–

16 शिकायतों का मौके पर निस्तारण, 184 लाभार्थियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से किया गया...

बनाला परियोजना का पाइप फटा, टरवाइन और जनरेटर में घुसा पानी व मलबा–

पानी के रिसाव की सूचना पर प्रशासन ने दिखाई तत्परता, मार्ग तत्काल सुचारू-- गोपेश्वर, 29 सितंबर 2029:...

चमोली में छात्रसंघ चुनाव: गोपेश्वर में एनएसयूआई की बंपर जीत–

ज्योतिर्मठ में एबीवीपी, पोखरी में आर्यन और नंदानगर में एनएसयूआई ने लहराया परचम-- गोपेश्वर, 30 सितंबर...

चमोली: जनता मिलन में सुनी गईं 30 शिकायतें, मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश-

सीएम हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा कर लंबित प्रकरणों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश- गोपेश्वर, 29 सितंबर...

चमोली: सीवरेज, सेप्टेज एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को प्रभावी बनाने के निर्देश–

एसटीपी की नियमित निगरानी और ठोस अपशिष्ट के वैज्ञानिक निस्तारण के निर्देश-- गोपेश्वर, 28 सितंबर 2026:...

चमोली: सेवा संकल्प अभियान के तहत कर्णप्रयाग शिविर में 484 लोगों ने किया प्रतिभाग–

56 दिव्यांगजनों के बनाए गए दिव्यांग प्रमाण पत्र-- कर्णप्रयाग, 28 सितंबर 2026: सेवा संकल्प अभियान के...

चमोली: धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने को प्रशासन ने जारी किए आदेश–

बद्रीनाथ धाम सहित धार्मिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने के लिए प्रशासन सख्त-- गोपेश्वर, 27 सितंबर...

चमोली: विधिक जागरूकता शिविर में दी कानूनी अधिकारों की जानकारी–

न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी और आलोक महरा ने बताया निःशुल्क कानूनी सहायता का महत्व-- गोपेश्वर, 27...

चमोली: श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा–

भगवान बदरीविशाल से प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की, मास्टर प्लान के कार्यों को...
error: Content is protected !!