हक की लड़ाई: पुरानी पेंशन के लिए चमोली में हुंकार, एक मई को पौड़ी कमिश्नरी घेराव की रणनीति तैयार–

by | Apr 29, 2026 | आंदोलन, चमोली | 0 comments

गोपेश्वर में कार्मिकों की बैठक में एकजुटता का परिचय देने का किया गया आह्वान, कहा लड़ते रहेंगे हक की लड़ाई-

गोपेश्वर, 29 अप्रैल 2026: पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर चमोली में कार्मिकों ने एकजुटता का संदेश दिया है। राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा की जिला कार्यकारिणी की बैठक में 1 मई को पौड़ी में प्रस्तावित कमिश्नरी घेराव को सफल बनाने के लिए व्यापक रणनीति बनाई गई। निर्णय लिया गया कि चमोली से बड़ी संख्या में अधिकारी, शिक्षक और कर्मचारी इसमें भाग लेंगे।

गोपेश्वर में आयोजित बैठक में जिला महासचिव दिनेश नेगी ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली कर्मचारियों का अधिकार है और इसके लिए किसी भी स्तर तक संघर्ष किया जाएगा। उन्होंने सभी कार्मिकों से आह्वान किया कि वे एकजुट होकर 1 मई को पौड़ी पहुंचकर अपनी ताकत दिखाएं।

जिलाध्यक्ष सतीश कुमार ने कहा कि यह लड़ाई तभी सफल होगी जब सभी वर्ग अधिकारी, शिक्षक और कर्मचारी एक साथ खड़े होंगे। उन्होंने नई पेंशन योजना पर सवाल उठाते हुए कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद मिलने वाली नगण्य राशि से जीवन यापन संभव नहीं है। “60 वर्ष की आयु के बाद बिना पेंशन कर्मचारी की स्थिति बेहद दयनीय हो जाती है,” उन्होंने कहा।

बैठक में जिला कोषाध्यक्ष जगत सिंह फरस्वाण, पूर्व जिलाध्यक्ष पूरन सिंह फरस्वाण, संतन सिंह रावत, रोशन गुसाईं, सीमा पुंडीर, रेखा बिष्ट, लक्ष्मी नेगी, राजकुमार, भीमराज सिंह, नीलम रावत, सुदर्शन सिंह और सुरेंद्र बर्त्वाल सहित कई कार्मिक मौजूद रहे। मोर्चा ने स्पष्ट किया कि पुरानी पेंशन बहाली तक आंदोलन जारी रहेगा और आने वाले दिनों में इसे और तेज किया जाएगा।

Latest News

चमोली: सावन की तीज पर झूलों और भजनों से गूंजा गोपेश्वर–

पुलिस लाइन के पास हुआ तीज महोत्सव, महिलाओं ने एक दूसरे को दी तीज की शुभकामनाएं-- गोपेश्वर, 15 अगस्त...

चमोली: प्रोफेसर डॉ. जसवंत लाल को मिलेगा राजीव गांधी गौरव अवार्ड–

अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच की ओर से नई दिल्ली में किया जाएगा कार्यक्रम, 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वजों...

जय हिंद: तेज वर्षा भी बच्चों का उत्साह न रोक पाई, कठूड़ विद्यालय में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस–

रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मन मोहा, पूर्व प्रधान बद्री सैलानी और लक्ष्मण कनवासी हुए...

चमोली: राजीव गांधी जयंती समारोह के लिए चमोली से प्रस्ताव आमंत्रित–

नई दिल्ली में होगा भव्य आयोजन, 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वज रहेंगे मौजूद गोपेश्वर, 15 अगस्त 2026:...

चमोली: मुख्यमंत्री के निर्देशन में टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान जारी, आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने लिया जायजा–

आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने टीएचडीसी टनल में पहुंचकर लिया रेस्क्यू अभियान का जायजा-- पीपलकोटी...

चमोली: वसुधारा वॉटरफॉल के आगे बढ़ा नदी का जलस्तर, दूसरी ओर फंसा युवक–

माणा गांव के युवाओं ने संभाला मोर्चा, पुलिस और एसडीआरएफ ने सुर​क्षित किया रेस्क्यू-- गोपेश्वर, 15...

चमोली: शहीद जगदीश प्रसाद पुरोहित राजकीय महाविद्यालय नंदानगर चमोली में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस —

प्राचार्य प्रो. विद्याशंकर शर्मा ने किया ध्वजारोहण, राष्ट्रगान के साथ दी तिरंगे को सलामी-- *नंदानगर...

चमोली: मोहनखाल-चोपता-तुंगनाथ मोटर मार्ग की मांग को लेकर निर्णायक लड़ाई शुरू–

संघर्ष समिति ने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना, बड़ी संख्या में लोग जुड़े, लंबे समय से चल रही मांग...

चमोली: टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान जारी, एक और श्रमिक बाहर निकाला गया–

टनल हादसे में रेस्क्यू अभियान तेज, एक और श्रमिक को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा-- पीपलकोटी, 15 अगस्त...
error: Content is protected !!