केदारनाथ यात्रा में श्रद्धालुओं का अभूतपूर्व उत्साह, व्यवस्थाओं से संतुष्ट दिखे देश-विदेश के श्रद्धालु–

by | May 1, 2026 | आस्था, रूद्रप्रयाग | 0 comments

केदारना​थ के प्राकृतिक सौंदर्य को देखकर अ​भिभूत हुए तीर्थयात्री, व्यवस्थाओं को देख संतुष्ट–

केदारनाथ, 01 मई 2026: विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम यात्रा इस वर्ष नए आयाम स्थापित कर रही है।यात्रा के शुरुआती चरण से ही श्रद्धालुओं की रिकॉर्ड संख्या धाम पहुंच रही है, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्साह और श्रद्धा का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। भारी जनसैलाब के बावजूद व्यवस्थाएं सुचारु रूप से संचालित हो रही हैं, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ रहा है।

श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग विशाल मिश्रा स्वयं मोर्चा संभाले हुए हैं और व्यवस्थाओं की लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं। प्रशासन द्वारा यात्रा मार्ग से लेकर केदारनाथ धाम तक हर स्तर पर व्यापक इंतजाम किए गए हैं। पैदल मार्ग पर विश्राम स्थलों, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सुविधाओं के साथ-साथ सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। वहीं, धाम क्षेत्र में साफ-सफाई, आवास व्यवस्था और आपातकालीन सेवाओं को भी प्राथमिकता दी गई है।

जिला प्रशासन, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग, आपदा प्रबंधन टीमों सहित सभी संबंधित विभागों के समन्वित प्रयासों से यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाया जा रहा है। यही कारण है कि देश के विभिन्न राज्यों और विदेशों से पहुंचे श्रद्धालु व्यवस्थाओं की खुलकर सराहना कर रहे हैं।

गाजियाबाद से आए श्रद्धालु अनिल कौशिक ने अपनी यात्रा का अनुभव साझा करते हुए बताया कि “प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाएं बेहद उत्कृष्ट हैं। हमें बाबा केदारनाथ के दर्शन बहुत सहजता से हुए। धाम में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जा रहा है और प्रशासन की टीमें हर समय सहायता के लिए उपलब्ध हैं।”

दिल्ली से पहली बार केदारनाथ पहुंचे श्रद्धालु युगल समनिया ने कहा कि “धाम में आकर अत्यंत सुखद अनुभव हुआ। यहां की व्यवस्थाएं हमारी अपेक्षाओं से कहीं बेहतर हैं। जिला प्रशासन का हम हृदय से आभार व्यक्त करते हैं।”

वहीं, बेंगलुरु से आए श्रद्धालु नवीन ने राज्य सरकार और जिला प्रशासन की सराहना करते हुए कहा कि “इतनी ऊंचाई और कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद जिस तरह की व्यवस्थाएं की गई हैं, वह वास्तव में काबिले-तारीफ हैं।”

महाराष्ट्र के नागपुर से आए राजेंद्र ने भी व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि “इतनी ऊंचाई पर इस स्तर की सुविधाएं उपलब्ध कराना एक बड़ी चुनौती है, लेकिन प्रशासन ने इसे बखूबी निभाया है। विशेष रूप से साफ-सफाई और पुलिस प्रशासन की तत्परता प्रशंसनीय है। हर व्यक्ति की सहायता के लिए पुलिस और प्रशासनिक टीमें लगातार सक्रिय हैं।”

Latest News

जय केदार: दिग्गज उद्योगपति गौतम अदाणी ने किए केदारनाथ धाम के दर्शन–

विशेष विमान से केदारनाथ पहुंचे अदाणी, मंदिर समिति से जुड़ी व्यवस्थाओं के साथ ही निर्माण कार्यों की...

केदारनाथ यात्रा में श्रद्धालुओं का अभूतपूर्व उत्साह, व्यवस्थाओं से संतुष्ट दिखे देश-विदेश के श्रद्धालु–

केदारना​थ के प्राकृतिक सौंदर्य को देखकर अ​भिभूत हुए तीर्थयात्री, व्यवस्थाओं को देख संतुष्ट...

चमोली: नगर पंचायत बदरीनाथ ने कूड़े से कमाए 84 हजार रुपये, एक सप्ताह में आठ टन कचरा उठाया–

बदरीनाथ धाम में स्वच्छता के साथ आय का नया मॉडल, साफ-सफाई में जुटे 79 पर्यावरण मित्र-- बदरीनाथ, 30...

आईसीएसई के इंटर में सौम्या व दसवीं में स्मयन ने किया जिला टॉप–

चमोली जिले में शत प्रतिशत रहा आईसीएसई का परीक्षा परिणाम, सौम्या और स्मयन बने जिला टॉपर-- चमोली, 30...

“प्रतिष्ठा और उधारी बनी मौत की वजह”चमोली पुलिस ने एक महीने पुराने “ब्लाइंडमर्डर” का किया सनसनीखेज खुलासा–

आरोपी गिरफ्तार, कर्णप्रयाग में मीडिया से वार्ता में पुलिस अधीक्षक ने हत्यांकांड का किया खुलासा...

हक की लड़ाई: पुरानी पेंशन के लिए चमोली में हुंकार, एक मई को पौड़ी कमिश्नरी घेराव की रणनीति तैयार–

गोपेश्वर में कार्मिकों की बैठक में एकजुटता का परिचय देने का किया गया आह्वान, कहा लड़ते रहेंगे हक की...

आस्था: बदरीनाथ धाम के दर्शनों को पहुंचे सूफी गायक कैलाश खैर–

मंदिर समिति ने किया कैलाश खैर का स्वागत, मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने कैलाश खैर के साथ ​खिंचवाई...

चमोली: जिला​धिकारी गौरव कुमार ने की सीएम हेल्पलाइन 1905 पर मिली ​शिकायतों की समीक्षा–

लंबित शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश, साप्ताहिक समीक्षा होगी...

सख्ती: जनपद में फिर से चलाया जाएगा राशन कार्ड सत्यापन अभियान, अपात्र होंगे चि​न्हित–

फर्जी लाभार्थियों पर होगी कार्रवाई, पात्र लोगों को मिलेगा गैस कनेक्शन एवं आयुष्मान जैसी सुविधाओं का...
error: Content is protected !!