गोपेश्वर से शुरू हुई राज्य की एयर एंबुलेंस सेवा शुरू, गंभीर मरीजों को मिलेगी राहत, जिला अस्पताल में इस तरह बनीं सेवा शुरू करने की योजना–

by | Oct 22, 2021 | चमोली, स्वास्थ्य | 0 comments

गोपेश्वर। प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनने के लिए शुक्रवार को गोपेश्वर के पुलिस मैदान में एयर एंबुलेंस सेवा का विधिवत शुभारंभ हुआ। राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष पुष्पा पासवान और सीएमओ डा. एसपी कुडियाल ने एयर एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर मरीजों के साथ देहरादून के लिए रवाना किया। शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत और जिले के प्रभारी मंत्री व पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज गोपेश्वर में आपदा राहत कार्यों की समीक्षा के लिए पहुंचे। तो मुख्यमंत्री जिला अस्पताल में रसोई गैस सिलेंडर में आग लगने से झुलसे मरीजों का हालचाल जानने मंत्रियों व अधिकारियों के साथ अस्पताल पहुंचे। चिकित्सकों ने मुख्यमंत्री के सम्मुख 30 प्रतिशत से अधिक जले तीन मरीजों को हायर सेंटर रेफर करने का आग्रह किया। जिस पर मुख्यमंत्री ने शीघ्र तीनों मरीजों को हेलीकॉप्टर से देहरादून भेजने और यहीं से एयर एंबुलेंस सेवा शुरू करने के निर्देश भी दिए। जिसके बाद शासन स्तर पर इस संबंध में कार्रवाई शुरू हुई। दोपहर बाद अपराह्न तीन बजे गोपेश्वर पुलिस मैदान में हेलीकॉप्टर पहुंचा और राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष पुष्पा पासवान ने सेवा का शुभारंभ किया।  राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष पुष्पा पासवान ने कहा कि एयर एंबुलेंस सेवा आपदा प्रभावित क्षेत्रों के लिए मील का पत्थर साबित होगी। दूर-दराज के गांवों के गरीब और आम मरीजों को इसका लाभ मिलेगा। भाजपा के जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट ने कहा कि लंबे समय से प्रदेश में एयर एंबुलेंस सेवा के संचालन की मांग की जा रही थी। आज गरीब जनता की यह महत्वपूर्ण मांग पूरी हो गई है। उन्होंने मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री का आभार जताया। इस मौके पर चमोली जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष गजेंद्र सिंह रावत, महिला मोर्चे की जिलाध्यक्ष चंद्रकला तिवारी, जिला पंचायत सदस्य योगेंद्र सेमवाल, विक्रम बर्त्वाल, नगर मंडल अध्यक्ष विनोद कनवासी, जिला महामंत्री नवल भट्ट, दीपक भट्ट के साथ ही कई स्थानीय लोग और स्वास्थ्य‌ विभाग के कर्मचारी मौजूद थे।  

Latest News

चमोली: सुबोध प्रेम विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गोपेश्वर का दो दिवसीय वार्षिकोत्सव समारोह शुरू–

छोलिया नृत्य और लोकगीतों की रही धूम, छात्र-छात्राओं ने दी पहाड़ी नृत्य की शानदार प्रस्तुति...

चमोली: जिलाधिकारी ने गैस एजेंसियों का औचक निरीक्षण कर घरेलु गैस उपलब्धता का लिया जायजा–

गैस वितरण प्रणाली को और अधिक सुव्यवस्थित बनाने हेतु आपूर्ति विभाग को रोस्टर प्रणाली को व्यवस्थित...

चिपको महोत्सव: अपर आयुक्त रहे स्वर्गीय हरक सिंह समेत छह लोगों को मिला गौरा देवी सम्मान–

रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ चिपको महोत्सव संपन्न, पुरस्कार वितरित हुए-- जोशीमठ, 27 मार्च...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की ​शिष्टाचार भेंट–

उत्तराखंड के विकास के लिए केंद्र सरकर द्वारा दिए जा रहे सहयोग व मार्गदर्शन के लिए जताया आभार...

हादसा: तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलटी, एक सवार की मौत, आठ घायल–

चालक, परिचालक को भी लगी चोटें, कुमाऊं मोटर्स ओनर्स यूनियन की है बस, पुलिस व एसडीआरएफ की टीमों ने...

चमोली: कनोल गांव में इंटरमीडिएट विद्यालय खुलने के आसार बढ़े–

​शिक्षा निदेशालय में उच्च अ​धिकारियों से मिला गांव का प्रतिनि​धि मंडल, विद्यालय उच्चीकरण के...

चमोली: जन-जन की सरकार, चार साल बेमिसाल कार्यक्रम के तहत हुए वि​भिन्न कार्यक्रम–

पिछले तीन दिनों से आयोजित हो रहे कार्यक्रम, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने जमाया रंग-- “जन-जन की सरकार, 4...

चमोली: पत्थर से फोड़ा भाई का सिर, अदालत ने दोषी पाते हुए एक साल की सजा सुनाई–

न्यायिक मजिस्ट्रेट सिविल जज (जूनियर डिविजन) थराली देवांश राठौर की अदालत ने सुनाया फैसला, पढ़ें पूरा...

चमाेली: पोखरी में पेयजल संकट पर फूटा गुस्सा, व्यापारियों ने किया प्रदर्शन–

लोगों ने कहा पानी आपूर्ति बा​धित होने से रोजमर्रा के कार्यों पर भी पड़ रहा प्रभाव, शीघ्र जलापूर्ति...
error: Content is protected !!