कर्णप्रयाग में गरजे कांग्रेस नेता, कहा- उत्तराखंड में दमदार वापसी करेगी कांग्रेस पार्टी–

by | Oct 22, 2021 | चमोली, राजनीति | 0 comments

कर्णप्रयाग। शुक्रवार को कर्णप्रयाग में कांग्रेस ने विशाल शक्ति प्रदर्शन कर कार्यकर्ताओं को विधानसभा चुनाव में जुट जाने का आह्वान किया। हजारों की संख्या में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद के नारों के साथ रैली में प्रतिभाग किया। पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी ने कहा कि राज्य में जनता परिवर्तन के मूड़ में है। उत्तराखंड में कांग्रेस इस बार दमदार वापसी कर रही है। पार्टी जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत और पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी के नेतृत्व में आयोजित रैली में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग किया। पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी ने कार्यकर्ताओं को संगठित होकर अभी से विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाने का आह्वान किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कर्णप्रयाग नगर में उमा तिराहे से लेकर पेट्रोल पंप और पोखरी रोड तक विशाल रैली आयोजित की। जिसके बाद एक जनसभा आयोजित की गई। पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी ने कहा कि कांग्रेस काल में जो कार्य स्वीकृत हुए थे सरकार उन्हीं को पूरा नहीं कर पा रही है। सरकार की ‌जनविरोधी नीतियों से जनता त्रस्त है। जनता कांग्रेस को ‌उम्मीद भरी नजरों से देख रही है। रसोई गैस, पेट्रोल, डीजल महंगा हो गया है। महिलाओं को रसोई को चलाना मुश्किल बना हुआ है। इस बार कांग्रेस प्रदेश में भारी बहुमत से विजय हासिल करेगी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत ने कहा कि कार्यकर्ता सरकार की जनविरोधी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं। 

इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष रजनी भंडारी, प्रदेश महामंत्री हरिकृष्ण भट्ट, जिला प्रवक्ता तेजवीर कंडेरी, ब्लॉक अध्यक्ष नरेंद्र कठैत, पूर्व दुग्ध संघ अध्यक्ष देवेश्वरी नेगी, पूर्व जिलाध्यक्ष हरि सिंह, लक्ष्मण सिंह बिष्ट, अरविंद नेगी, भुवन नौटियाल, भारती रावत, देवराज रावत, राजा चौहान, सुखदेव चौहान, अनूप रावत, सुनील पंवार, संदीप चमोली, अरविंद रावत के साथ ही कई कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद थे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी और प्रदेश महामंत्री हरि‌कृष्ण भट्ट को कंधे पर उठाकर कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाए। 

Latest News

चमोली: सीमांत गांवों की खेलकूद प्रतियोगिता में ग्रामीणों ने दिखाया उत्साह–

प्रशासन और खेल विभाग की ओर से आयोजित की गई विभिन्न प्रतियोगिताएं-- ज्योतिर्मठ, 28 जून 2026: सीमांत...

चमोली: जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद के विचारों को लेकर देश में कार्य कर रही भाजपा–

मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा ने जिला कार्यालय में आयोजित किया कार्यक्रम-- गोपेश्वर, 27 जून 2026:...

राहत: कोर्ट से जमानत पर रिहा हुए आरोपित निहंग, शासन-प्रशासन ने ली राहत की सांस–

तीन आरोति न्यायिक हिरासत में थे, जबकि एक का एम्स ऋ​​षिकेश में चल रहा था उपचार, चारों को मिली जमानत...

चमोली: नारायणबगड़ बाजार में बारिश का कहर, मलबे में दबी कई गाड़ियां–

ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बादल फटने की आशंका, दुकानों में घुसा मलबा; राहत-बचाव की मांग-- नारायणबगड़...

उत्तराखंड: तनाव के बीच बैरियर तोड़कर उत्तराखंड में घुसे निहंग, बैरियर के साथ ही दो डंपरों में की तोड़फोड़–

कुल्हाल चेकपोस्ट पर पुलिस-प्रशासन से वार्ता विफल, तनावपूर्ण माहौल-- देहरादून, 25 जून 2026: उत्तराखंड...

चमोली में आकर बस गया जापान से आया फूल, अब दूर दूर तक बिखर रही रंगत–

विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी के उच्च हिमालयी बुग्यालों में उगने वाली फूलों की रानी ब्लू पॉपी...

राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी ने शुरू किया उत्तराखंड जागरुकता अभियान, ग्रामीणों को अधिकारों के प्रति किया जागरूक–

दशोली विकास खंड के कठूड़ गांव पहुंचा अ​भियान, उत्तराखंड आंदोलन के मूल उद्देश्यों और ​अ​धिकारों के...
error: Content is protected !!