चमोली: प्रशासन और टीएचडीसी अ​धिकारियों की बैठक में गरजे नागपुर बंड क्षेत्र के परियोजना प्रभावित, जनांदोलन की दी चेतावनी–

by | May 4, 2026 | चमोली | 0 comments

समस्याओं के समाधान को टीएचडीसी ने मांगा 15 दिन का समय, नियत समय में समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो शुरू करेंगे आंदोलन–

गोपेश्वर, 04 मई 2026: अपर जिला​धिकारी विवेक प्रकाश की अध्यक्षता में सोमवार को जिला सभागार में नागपुर बंड क्षेत्र की ज्वलंत समस्याओं और विस्थापन से जुड़े मुद्दों को लेकर टीएचडीसी, एचसीसी और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के बीच महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। जनप्रतिनि​​धि अ​धिकारियों के सामने खूब गरजे। आरोप लगाया कि आज तक चंद लोगों के बीच प्रभावितों की समस्याओं के समाधान की बात करने वाली परियोजना निर्मात्री कंपनी के विरुद्ध जनांदोलन शुरू किया जाएगा। अब जनता चुप नहीं बैठेगी, स्कूल, अस्पताल, सड़क, चारापत्री के साथ पर्यावरण को लेकर जनता सड़क से लेकर परियोजना गेट तक आंदोलन करेगी। जिसके बाद प्रशासन और टीएचडीसी ने समस्याओं के समाधान के लिए 15 दिनों का समय मांगा है।

बैठक के दौरान जनप्रतिनिधियों ने टीएचडीसी, एचसीसी और प्रशासन के समक्ष सबसे पहले समझौते के तहत प्रभावित क्षेत्र में अंग्रेजी माध्यम के मॉडल स्कूल की स्थापना की मांग रखी। कहा गया कि आज तक टीएचडीसी जनता को गुमराह करते आ रही है। ब्लॉक प्रमुख विनीता देवी, नगर पंचायत अध्यक्ष पीपलकोटी के प्रतिनिधि राकेश नवानी, जिला पंचायत सदस्य संतोषी के साथ ही अन्य जनप्रतिनि​धियों ने कहा कि समझौते के बाद भी टीएचडीसी की ओर से क्षेत्र में मॉडल स्कूल की स्थापना नहीं की गई है। प्रभावितों को चारापत्ती का लाभ भी नहीं दिया जा रहा है।

​परियोजना प्रभावित लंबे समय से अपने अधिकारों के लिए संघर्ष कर रही है, लेकिन अब लोगों का धैर्य टूटने लगा है। उन्होंने कहा कि यदि इस बार भी केवल आश्वासन ही मिले और कोई ठोस पहल नहीं हुई, तो बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। बैठक में एडीएम आरके पांडेय, तहसीलदार दीपशिखा, ब्लॉक प्रमुख विनीता देवी, राकेश नवानी, रविंद्र नगी, मनोज कुमार, संजय राणा, इंद्र सिंह, रत्ना देवी, बीना, हरेंद्र पंवार, नरेंद्र पोखरियाल, वृजहर्षराज, दीपक सती, अनिल जोशी, प्रकाश पंवार, विपिन कंडारी, पान सिंह, पूजा देवी, मनोरमा देवी, भुवना देवी, कुसुम देवी, आशीष कुमार, संतोष, आशा देवी, सावन, मुकेश के साथ ही टीएचडीसी और एचसीसी के अ​धिकारी मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: दशोली में सेवा संकल्प शिविर, 189 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ–

16 शिकायतों का मौके पर निस्तारण, 184 लाभार्थियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से किया गया...

बनाला परियोजना का पाइप फटा, टरवाइन और जनरेटर में घुसा पानी व मलबा–

पानी के रिसाव की सूचना पर प्रशासन ने दिखाई तत्परता, मार्ग तत्काल सुचारू-- गोपेश्वर, 29 सितंबर 2029:...

चमोली में छात्रसंघ चुनाव: गोपेश्वर में एनएसयूआई की बंपर जीत–

ज्योतिर्मठ में एबीवीपी, पोखरी में आर्यन और नंदानगर में एनएसयूआई ने लहराया परचम-- गोपेश्वर, 30 सितंबर...

चमोली: जनता मिलन में सुनी गईं 30 शिकायतें, मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश-

सीएम हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा कर लंबित प्रकरणों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश- गोपेश्वर, 29 सितंबर...

चमोली: सीवरेज, सेप्टेज एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को प्रभावी बनाने के निर्देश–

एसटीपी की नियमित निगरानी और ठोस अपशिष्ट के वैज्ञानिक निस्तारण के निर्देश-- गोपेश्वर, 28 सितंबर 2026:...

चमोली: सेवा संकल्प अभियान के तहत कर्णप्रयाग शिविर में 484 लोगों ने किया प्रतिभाग–

56 दिव्यांगजनों के बनाए गए दिव्यांग प्रमाण पत्र-- कर्णप्रयाग, 28 सितंबर 2026: सेवा संकल्प अभियान के...

चमोली: धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने को प्रशासन ने जारी किए आदेश–

बद्रीनाथ धाम सहित धार्मिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने के लिए प्रशासन सख्त-- गोपेश्वर, 27 सितंबर...

चमोली: विधिक जागरूकता शिविर में दी कानूनी अधिकारों की जानकारी–

न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी और आलोक महरा ने बताया निःशुल्क कानूनी सहायता का महत्व-- गोपेश्वर, 27...

चमोली: श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा–

भगवान बदरीविशाल से प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की, मास्टर प्लान के कार्यों को...
error: Content is protected !!