चमोली: जनगणना कार्य में तेजी लाएं, समयबद्ध लक्ष्य हर हाल में पूरा करें : जिलाधिकारी–

by | May 5, 2026 | चमोली, प्रशासन | 0 comments

जिला प्रशासन ने 24 मई तक रखा है जनगणना कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य, कार्य में तेजी लाने के निर्देश–

गोपेश्वर, 05 मई 2026: जिलाधिकारी एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को जिलाधिकारी कार्यालय से वर्चुअल माध्यम से जनगणना कार्य की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनगणना के तहत चल रहे हाउस लिस्टिंग ब्लॉक(एचएलबी)कार्य की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। जनपद में प्रशिक्षित प्रगणकों द्वारा घर-घर जाकर आवश्यक सूचनाएं एकत्र की जा रही हैं। इस कार्य को 24 मई 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।वर्तमान में लगभग 44 प्रतिशत कार्य पूरा होने पर जिलाधिकारी ने असंतोष जताते हुए कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि जनगणना केवल एक प्रशासनिक कार्य नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने चार्ज ऑफिसरो को जनपद में कार्यरत 1204 प्रगणकों और 172 सुपरवाइजरों की दैनिक प्रगति की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।साथ ही सभी चार्ज ऑफिसरो को अपने-अपने क्षेत्रों में जनगणना कार्य की नियमित समीक्षा और निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए। जहां भी लापरवाही पाई जाए, वहां तत्काल नियमानुसार कार्रवाई करने की बात कही ।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जनगणना कार्य में लापरवाही बरतने वाले किसी भी अधिकारी या कर्मचारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने जनपदवासियों से अपील की कि वे इस राष्ट्रीय अभियान में सहयोग करें और प्रगणकों को सही एवं पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएं, ताकि जनगणना के आंकड़े सटीक और उपयोगी बन सकें।बैठक में अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश सहित अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मचारी वर्चुअल माध्यम से उपस्थित रहे।

Latest News

तैयारी: चमोली की तीनों विधानसभा सीटों पर पूरे दमखम से चुनाव लड़ेगा उक्रांद–

संगठन मजबूती और चुनावी रणनीति पर हुई चर्चा, प्रत्याशियों के नामों का पैनल केंद्रीय कार्यकारिणी को...

“स्वस्थ आयु के लिए योग” थीम के साथ चमोली में उत्साहपूर्वक मनाया गया 12वांअंतर्राष्ट्रीय योग दिवस–

गोपेश्वर पुलिस ग्राउंड में हजारों लोगों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, 83 वर्षीय पूर्व सैनिक को किया...

चमोली: चारधाम यात्रा में दवा आपूर्ति रहेगी सुचारु, औष​धि निरीक्षण हार्दिक भट्ट ने दिए मेडिकल स्टोरों को सख्त निर्देश–

यात्रियों के लिए 24 घंटे जीवनरक्षक दवाएं उपलब्ध रखने, नार्कोटिक्स दवाओं की बिक्री पर निगरानी बढ़ाने...

चमोली: गैर टंगसा में ‘हमरु मुल्क, हमरु क्षेत्र ट्रस्ट’ का शुभारंभ, शिक्षा से लेकर पर्यावरण संरक्षण तक करेंगे कार्य–

ट्रस्ट समिति का हुआ गठन, दर्शन सिंह बर्त्वाल को दी गई अध्यक्ष की जिम्मेदारी, निर्धन, मेधावी छात्रों...

चमोली: युवाओं को जिम्मेदार नागरिक बनाने में जुटी चमोली पुलिस, चलाया अ​भियान–

एनसीसी कैडेट्स को नए कानून, साइबर अपराध और नशे के दुष्प्रभावों में बारे में दी जा रही महत्वपूर्ण...

चमोली: नंदप्रयाग को मिलेगा आधुनिक तहसील भवन, जिलाधिकारी ने दिए दिव्यांगजन-अनुकूल सुविधाओं के निर्देश–

जनसुविधाओं से सुसज्जित होगा नया तहसील भवन, जिलाधिकारी ने किया निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण...

चमोली: नंदानगर और दशोली तहसील में आयोजित हुआ जनकल्याणकारी प्रदर्शनी शिविर–

लोगों को दी गई कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी-- नंदानगर/गोपेश्वर, 16 जून 2026: केंद्र एवं राज्य सरकार...

चमोली: चारधाम यात्रा को सुगम बनाने हेतु यातायात व्यवस्था का जिलाधिकारी ने लिया जायजा–

गौचर में यातायात प्रबंधन का जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण-- गौचर, 16 जून 2026: जिलाधिकारी गौरव...

चमोली: मामूली कहासुनी चली तलवारें, तलवारों से हमले के बाद कर्णप्रयाग में चार घंटे जाम–

स्कूटी की टक्कर को लेकर विवाद बढ़ा, कई लोग घायल; तीन आरोपी गिरफ्तार, डीएम-एसपी ने संभाला मोर्चा...
error: Content is protected !!