हक की लड़ाई: राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा ने भरी हुंकार, कांग्रेस प्रदेश प्रभारी से मिले–

by | May 9, 2026 | चमोली | 0 comments

पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के पदा​धिकारियों ने पेंशन हुंकार रैली के लिए किया व्यापक प्रचार-प्रसार–

कर्णप्रयाग, 09 मई 2026: 24 मई को आयोजित होने वाली पेंशन हुंकार रैली को लेकर शनिवार को राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा पदा​धिकारियों ने एक बैठक आयोजित की और रणनीति पर विचार किया। इस दौरान राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों द्वारा व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया। इसी क्रम में गोपेश्वर में उत्तराखण्ड कांग्रेस प्रभारी एवं नेता प्रतिपक्ष को पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा गया।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सतीश कुमार, महासचिव दिनेश चंद्र नेगी, कोषाध्यक्ष जगत सिंह फरस्वाण सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। उपस्थित पदाधिकारियों ने विपक्ष के सम्मुख पुरजोर तरीके से पुरानी पेंशन बहाली की मांग रखी। इस दौरान कुमारी शैलजा ने कहा कि यदि राज्य में कांग्रेस की सरकार बनती है, तो उत्तराखंड में भी पुरानी पेंशन व्यवस्था को बहाल किया जाएगा, जैसा कि एवं में किया गया है।

जिलाध्यक्ष सतीश कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा उत्तराखण्ड लगातार पुरानी पेंशन बहाली के लिए संघर्ष कर रहा है। हमारी केवल और केवल एक ही मांग है कि सरकार अविलंब पुरानी पेंशन व्यवस्था को बहाल करे। उन्होंने कहा कि जब तक पुरानी पेंशन बहाल नहीं होती, तब तक सभी कर्मचारी संघर्षरत रहेंगे तथा अपने अधिकारों की लड़ाई निरंतर लड़ते रहेंगे। साथ ही उन्होंने सभी शिक्षक एवं कर्मचारियों से 24 मई 2026 की पेंशन हुंकार रैली में अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग करने का आह्वान किया।

महासचिव दिनेश चंद्र नेगी ने कहा कि जब एक दिन का विधायक और सांसद बनने पर पेंशन मिल सकती है, तो 35-40 वर्षों तक सेवा देने वाले कर्मचारियों को पुरानी पेंशन से वंचित क्यों रखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी अपने अधिकारों के लिए आगामी विधानसभा चुनाव तक लगातार आंदोलनरत रहेंगे तथा सभी शिक्षक-कर्मचारियों से 24 मई की रैली को सफल बनाने हेतु बढ़-चढ़कर भागीदारी करने की अपील की।

कोषाध्यक्ष जगत सिंह फरस्वाण ने सभी साथियों से एकजुट होकर 24 मई 2026 को आयोजित पेंशन हुंकार रैली में शामिल होने की अपील करते हुए कहा कि एकता ही कर्मचारियों की सबसे बड़ी ताकत है।

Latest News

चमोली: दशोली में सेवा संकल्प शिविर, 189 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ–

16 शिकायतों का मौके पर निस्तारण, 184 लाभार्थियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से किया गया...

बनाला परियोजना का पाइप फटा, टरवाइन और जनरेटर में घुसा पानी व मलबा–

पानी के रिसाव की सूचना पर प्रशासन ने दिखाई तत्परता, मार्ग तत्काल सुचारू-- गोपेश्वर, 29 सितंबर 2029:...

चमोली में छात्रसंघ चुनाव: गोपेश्वर में एनएसयूआई की बंपर जीत–

ज्योतिर्मठ में एबीवीपी, पोखरी में आर्यन और नंदानगर में एनएसयूआई ने लहराया परचम-- गोपेश्वर, 30 सितंबर...

चमोली: जनता मिलन में सुनी गईं 30 शिकायतें, मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश-

सीएम हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा कर लंबित प्रकरणों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश- गोपेश्वर, 29 सितंबर...

चमोली: सीवरेज, सेप्टेज एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को प्रभावी बनाने के निर्देश–

एसटीपी की नियमित निगरानी और ठोस अपशिष्ट के वैज्ञानिक निस्तारण के निर्देश-- गोपेश्वर, 28 सितंबर 2026:...

चमोली: सेवा संकल्प अभियान के तहत कर्णप्रयाग शिविर में 484 लोगों ने किया प्रतिभाग–

56 दिव्यांगजनों के बनाए गए दिव्यांग प्रमाण पत्र-- कर्णप्रयाग, 28 सितंबर 2026: सेवा संकल्प अभियान के...

चमोली: धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने को प्रशासन ने जारी किए आदेश–

बद्रीनाथ धाम सहित धार्मिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने के लिए प्रशासन सख्त-- गोपेश्वर, 27 सितंबर...

चमोली: विधिक जागरूकता शिविर में दी कानूनी अधिकारों की जानकारी–

न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी और आलोक महरा ने बताया निःशुल्क कानूनी सहायता का महत्व-- गोपेश्वर, 27...

चमोली: श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा–

भगवान बदरीविशाल से प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की, मास्टर प्लान के कार्यों को...
error: Content is protected !!